Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

Solar System ! सौरमंडल से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी | Solar System In Hindi

2
सौरमंडल इसे हम अपना घर भी कह सकते है. क्योंकि सौरमंडल पुरे अंतरिक्ष में हमारी वो पहचान है जिसकी वजह से हम आकाशगंगा में जाने जाते है. आज के इस लेख में, मैं आपलोगों को सौरमंडल (solar system in hindi) के बारे में जानकारी देने जा रहा हूँ. आज के इस लेख में, मैं आपलोगों को सौरमंडल और इसके ग्रहों के बारे में बताऊंगा, तो आपलोग इसे ध्यान से पढ़ें।

Solar System ! सौरमंडल से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी | Solar System In Hindi


सौरमंडल क्या है? What Is Solar System?

हमारे सौरमंडल में आठ ग्रह है, जिनके रंग इन ग्रहों पर उपस्थित तत्वों के कारण भिन्न भिन्न है। सौरमंडल में सूर्य वह खगोलीय पिंड सम्मिलित है, जो इस मंडल में एक दूसरे से गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा बंधे हैं।

ग्रहीय मंडल किसे कहते है? What Is The Planetary System Called?

किसी भी तारे के इर्द-गिर्द परिक्रमा करती हुई उन खगोलीय वस्तु के समूह को कहते हैं।

सौरमंडल कैसे बना है? How did the solar system form?

आठ ग्रह, 5 बौने ग्रह, 575+ प्राकृतिक उपग्रह, क्षुद्रग्रह, 555,300 उल्का, 4,143 धूमकेतु और खगोलीय धूल हमारे सूरज और ग्रहीय मंडल को मिलाकर हमारा सौरमंडल बनता है।

सौर परिवार खोज? Discovery of the solar system?

मानवता को सौरमंडल का इतिहास जानने में कई हजार वर्ष लग गए। 140 AD में क्लाडियस टॉलमी ने जेओसेंट्रिक अवधारणा के अनुसार बताया कि पृथ्वी ब्रह्मांड के केंद्र में है और सारे ग्रह पिंड  इसकी परिक्रमा करते हैं लेकिन कॉपरनिकस ने 1573 में बताया कि सूर्य ब्रह्मांड के केंद्र में है और सारे ग्रह पिंड इसकी परिक्रमा करते हैं।

सौर मंडल के सदस्य? Members of the solar system?

सूर्य ! Sun In Hindi

सूर्य सौरमंडल के केंद्र में स्थित है सूर्य के चारों ओर पृथ्वी और सौर मंडल के अन्य अवयव घूमते हैं। सूर्य सौरमंडल का सबसे बड़ा पिंड है। सूर्य हमारी पृथ्वी के जलवायु और मौसम के लिए जिम्मेदार है। सूर्य में सौर मंडल का 9.7 प्रतिशत द्रव्यमान निहित है।

ये भी पढ़ें:- और्ट बादल के बारे में जानकारी

सूर्य का व्यास लगभग 1390000 किलोमीटर है, जो लगभग पृथ्वी से 109 गुना अधिक है। सूर्य की मजबूत गुरुत्वाकर्षण शक्ति के कारण अन्य ग्रह इसके चक्कर लगाते हैं।

सूर्य हाइड्रोजन और हीलियम गैसों का एक विशाल गोला है। परमाणु विलय की प्रक्रिया द्वारा सूर्य अपने केंद्र में ऊर्जा पैदा करता है। सूर्य से पृथ्वी की औसत दूरी लगभग 14,96,00,000 किलोमीटर है।

सूर्य से निकली उर्जा का छोटा सा भाग या प्रकाश को पृथ्वी पर आने में 8 मिनट 19 सेकंड का समय लगता है,जिसमें से 15% ऊर्जा अंतरिक्ष में परिवर्तित हो जाता है, 30% ऊर्जा पानी को भाप बनाने के काम में आता है और बहुत से उर्जा पेड़ पौधे सोख लेते हैं।

चंद्रमा ! Moon In Hindi

पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा है। यह सौरमंडल का पांचवां सबसे बड़ा प्राकृतिक उपग्रह है। चंद्रमा से पृथ्वी की दूरी 384,403 किलोमीटर है। यह दूरी पृथ्वी के व्यास का 30 गुना है। वैज्ञानिकों का मानना है कि आज से लगभग 450 करोड साल पहले "थैया" नामक उल्का पिंड पृथ्वी से टकरा गया था इसी टक्कर के कारण पृथ्वी का कुछ हिस्सा टूट गया जिससे चांद की उत्पत्ति हुई।


चांद को पृथ्वी की परिक्रमा करने में लगभग 28 दिन लग जाते हैं यही कारण है कि चंद्रमा का एक हिस्सा पृथ्वी की ओर होता है। चंद्रमा अपनी कक्षा में घूमता हुआ सूर्य और पृथ्वी के बीच से होकर गुजरता है और सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है तो उसे सूर्य ग्रहण कहते हैं।

सौर वायु क्या है? What Is Solar Wind?

किसी तारे के बाहरी वातावरण द्वारा उत्सर्जन किए गए आवेशित कणों की धारा को सौर वायु कहते हैं। सौर वायु अत्यधिक ऊर्जा वाले इलेक्ट्रॉन और प्रोटोन की बनी होती है। सौर वायु की गति लगभग 100 किलोमीटर प्रति सेकंड होती है। सूर्य के संदर्भ में इसे सौर वायु तथा तारों के संदर्भ में इसे ब्रह्मांड वायु कहते हैं।

हीलीयोस्फीयर किसे कहते है? What Is Helioshpere Called?

सौर मंडल सौर वायु द्वारा बनाए गए एक बड़े बुलबुले से घिरा हुआ है,जिसे हीलीयोस्फीयर कहते हैं।

टर्मिनेशन शॉक या समाप्ति सदमा किसे कहते है? What Is Termination Shock?

सौर वायु सुपर सोनिक गति से धीमी होकर सब सेनिक गति में आने वाले चरण को टर्मिनेशन शॉक या समाप्ति सदमा कहते हैं।

हिलियोसिथ किसे कहते है? Who Is Heliosith?

सब सेनिक गति पर सौर वायु खगोलीय माध्यम के प्रभाव में आने से दबाव होता है जिसे हीलियोसिथ कहते हैं।

हिलीयोपाज क्या है? What Is Heliopause?

हिलियोसिथ की बाहरी सतह जहां हीलीयोस्फीयर खगोलीय माध्यम से मिलता है हिलीयोपाज कहलाती है।

धनु सुदामा या बो शॉक क्या है? What Is Bow Shock?

हिलीओपाज क्षेत्र सूर्य के आकाश गंगा के केंद्र की परिक्रमा के दौरान खगोलीय माध्यम में एक हलचल उत्पन्न करता है। यह खलबली वाला क्षेत्र जो हिलीओपाज के बाहर है बो शॉक या धनु सुदामा कहलाता है।

सौरमंडल के ग्रह ! Planets Of Solar System

Mercury Planet ! बुध ग्रह

बुध ग्रह सूर्य के सबसे निकट स्थित और आकार में सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है। यह ग्रह लोहे और जस्ते का बना हुआ है। यह अंतरिक्ष में 180,000 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से यात्रा करने वाला सबसे तेज ग्रह है। यह सूर्य की परिक्रमा 88 दिनों में करता है। बुध का बाहरी खोल 400 किलोमीटर है। बुध अपने परिक्रमा पथ पर 29 मील प्रति क्षण की गति से चक्कर लगाता है। बुध सूर्य के सबसे पास का ग्रह है और द्रव्यमान से आठवें में क्रमांक पर है।

ग्रहपथ: 58,910,000 किलोमीटर सूर्य से व्यास: 4770 किलोमीटरद्रव्यमान: 3.30e23 kg 

बुध का तापमान सभी ग्रहों से 600 डिग्री सेल्सियस अधिक है तथा यहां दिन का तापमान -173 डिग्री और रात का तापमान 427 डिग्री होता है बुध का कोई उपग्रह नहीं है।

Venus Planet ! शुक्र ग्रह

शुक्र ग्रह दूरी के अनुसार दूसरा तथा आकार में छठवां बड़ा ग्रह है। शुक्र का परिक्रमा पथ 108,200,000 किलोमीटर लंबा है तथा इसका व्यास 12,103.6 किलोमीटर है। शुक्र सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह है। यह आकाश में सूर्य तथा चन्द्रमा के बाद सबसे ज्यादा चमकने वाला ग्रह है।

शुक्र का आकार और बनावट लगभग पृथ्वी के बराबर है इसलिए शुक्र को पृथ्वी की बहन कहा जाता है। शुक्र ग्रह का व्यास पृथ्वी के व्यास का 95% तथा वजन में पृथ्वी का 80% है बुध की तरह शुक्र का भी कोई उपग्रह नहीं है।

Earth Planet ! पृथ्वी

पृथ्वी सूर्य के निकटतम में तीसरा ग्रह है। पूरे ब्रह्मांड में यह अकेला ग्रह है जहां पर जीवन है। पृथ्वी की आयु लगभग 4.54 बिलियन साल है। सूर्य से पृथ्वी की औसत दूरी को खगोलीय इकाई कहते हैं। ये लगभग 15 करोड़ किलोमीटर है।

सूर्य का एक चक्कर लगाने में पृथ्वी को लगभग 365 दिन लगते हैं। पृथ्वी को नीला ग्रह भी कहा जाता है। इसका व्यास 12756 किलोमीटर है तथा ध्रुवीय व्यास 12743 किलोमीटर है।

Mars Planet ! मंगल ग्रह

मंगल ग्रह ब्रह्मांड में सूर्य से चौथा बड़ा ग्रह है। पृथ्वी से इसकी आभा रक्तिम दिखती है,इसी वजह से इसे लाल ग्रह के नाम से भी जाना जाता है। पृथ्वी की तरह मंगल भी एक स्थलीय धरातल वाला ग्रह है। मंगल का व्यास लगभग 6794 किलोमीटर है। मंगल सूर्य से लगभग 22.80 किलोमीटर दूर है।

हमारे सौरमंडल का सबसे अधिक ऊंचा पर्वत 'ओलंपस मोनस' मंगल पर स्थित है। साथ ही विशालतम 'कैनियन वैलेंस मैंरीनेरिस' मंगल पर ही स्थित है। मंगल ग्रह का औसतन तापमान -55 डिग्री सेल्सियस है। मंगल ग्रह की सतह का तापमान 27 डिग्री से 127 डिग्री सेल्सियस हो जाता है। यूनान के लोग मंगल को युद्ध का देवता मानते हैं और इस ग्रह को ऐरेस नाम से पुकारते हैं।

मंगल ग्रह पर धरती के दिनों के हिसाब से 987 दिनों का 1 साल होता है। मंगल ग्रह पर पानी और कार्बन डाइऑक्साइड बर्फ़ की परत है। पृथ्वी के अलावा मंगल ग्रह पर ही जीवन और पानी होने की संभावना सबसे अधिक है। मंगल के दो उपग्रह है फोबोस और डीमोस।

Jupiter Planet ! बृहस्पति ग्रह

बृहस्पति ग्रह सूर्य से पांचवा और हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। बृहस्पति का द्रव्यमान सूर्य के हजारवें भाग के बराबर तथा सौरमंडल में मौजूद अन्य सात ग्रहों के कुल द्रव्यमान का ढाई गुना है। बृहस्पति को शनि यूरेनस और नेपच्यून के साथ एक गैसीय ग्रह के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

बृहस्पति मुख्य रूप से हाइड्रोजन का बना हुआ है। तथा वैज्ञानिकों द्वारा खोजा गया पहला ग्रह है। बृहस्पति ग्रह कई संस्कृतियों की पौराणिक कथाओं और धार्मिक विश्वासों के साथ जुड़ा था।

रोमन सभ्यता ने अपने देवता जुपिटर के नाम पर इसका नाम रखा था। बृहस्पति को देवताओं का ग्रह कहा जाता है बृहस्पति, चंद्रमा और शुक्र के बाद सबसे अधिक चमकदार ग्रह है।

Saturn Planet ! शनि ग्रह

शनि ग्रह सौरमंडल का एक सदस्य है। शनि सूर्य से छठा ग्रह तथा बृहस्पति के बाद सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। शनि ग्रह का कक्षीय परिभ्रमण का पथ 14,29,80,000 किलोमीटर है। शनि केे 81 उपग्रह है, जिसमें टाइटन सबसे बड़ा है।

शनि का औसत घनत्व पृथ्वी का एक 8वां है। अपने बड़े आयतन के साथ यह पृथ्वी से 95 गुना से भी थोड़ा बड़ा है। शनि की खोज प्राचीन काल में ही हो गई थी। गैलीलियो गैलिली ने 1810 में दूरबीन की सहायता से इस ग्रह को खोजा था।

शनि ग्रह की रचना 75% हाइड्रोजन और 25% हीलियम सेे हुुई हैै। शनि ग्रह का धरातल ठोस नहीं है बल्कि कम घनत्व वाली हल्की गैस से निर्मित है। शनि ग्रह का ताप 180℃ है। सौर परिवार केे शनि ग्रह मेंं सबसे अधिक उपग्रह है।

Uranus Planet ! अरुण ग्रह

अरुण ग्रह या यूरेनस हमारे सौरमंडल में सूर्य से दूर सातवां ग्रह है। व्यास के आधार पर यह सौरमंडल का तीसरा बड़ा और द्रव्यमान के आधार पर चौथा बड़ा ग्रह हैै। द्रव्यमान में यह पृथ्वी से 14.5 गुना अधिक भारी और आकार में पृथ्वी से 63 गुना अधिक बड़ा है। अरुण को दूरबीन के बिना आंखों से भी देख सकते हैं।

अरुण अपने अक्ष पर इतना झुका हुआ है कि इसे "लेटा हुआ ग्रह" भी कहा जाता है। और उनके चारों तरफ से शनि ग्रह की तरह ही वलय पाए जाते हैं,जो अल्फा,बीटा,गामा,डेल्टा और इप्सिलौन है। अरुण ग्रह की खोज 13 मार्च 1781 को सर विलियम हर्शल ने की थी। अरुण के 15 उपग्रहों में से 10 की खोज 1986 में वायेज़र=1 यान द्वारा हुई।

Neptune Planet ! वरुण ग्रह

वरुण ग्रह या नेपच्यून हमारे सौरमंडल में सूर्य से आठवां ग्रह है। वरुण व्यास के आधार पर यह सौरमंडल का चौथा बड़ा और द्रव्यमान के आधार पर तीसरा बड़ा ग्रह है। खगोलीय इकाई के हिसाब से वरुण की ग्रह पथ सूर्य से 30.1 ख. ई. की औसत दूरी पर है।

वरुण पृथ्वी के मुकाबले सूर्य से 30 गुना अधिक दूर है। वरुण को सूर्य की परिक्रमा करने में 14.96 वर्ष लगते हैं। वरूण के 13 ज्ञात प्राकृतिक उपग्रह है इनमें से ट्राइटन बाकी सबसे बहुत बड़ा है।

क्षुद्रग्रह ! Asteroid In Hindi

क्षुद्रग्रह एक खगोलीय पिंड होते हैं जो ब्रह्मांड में विचरण करते रहते हैं। क्षुद्रग्रह चट्टानों एवं धातुओं से बनी आकृति है जो एक कंकड़ के आकार से लगभग 600 मील चौड़ाई तक हो सकता है। खोजा जाने वाला पहला क्षुद्रग्रह सेरेस,1819 में ग्यूसेप पियाजी द्वारा पाया गया था।

सेरेस का नाम पियाजी ने कृषि के रोमन देवी सेरेस इसके नाम पर रखा था। अधिकांश क्षुद्रग्रह मंगल एवं बृहस्पति के कक्षों के बीच अंतरिक्ष में स्थित है जिसे क्षुद्रग्रह वेल्ट कहा जाता है।

धूमकेतु ! Comets In Hindi

धूमकेतु पत्थर, धूल, बर्फ़ और गैस के बने हुए छोटे-छोटे खंड होते हैं। यह धूल के साथ कार्बन डाइऑक्साइड, अमोनिया और मीथेन के मिलने से बनता है। छोटे पथ वाले धूमकेतु सूर्य की परिक्रमा एक अंडाकार पथ में लगभग 8 से 200 वर्ष में पूरी करते हैं।

लंबे पथ वाले धूमकेतु एक परिक्रमा करने में हजारों वर्ष लगाते हैं। धूमकेतु के तीन भाग होते हैं- नाभि, कोमा, पूंछ। धूमकेतु को पुच्छल तारा भी कहा जाता है।



Post a Comment

2 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

आप सब का अनोखा ज्ञान पे बहुत बहुत स्वागत है.