Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

Earth ! पृथ्वी से जुड़े रोचक तथ्य व् जानकारी | 60 Interesting Facts And Information Related To Earth

0
आज के इस लेख में जानें पृथ्वी से जुड़े रोचक तथ्य व् जानकारी / Earth Facts in Hindi पृथ्वी यानी ये धरती जो हमारा घर है। सौरमंडल के सभी ग्रहों में से एक ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन संभव है। यह पृथ्वी यानी हमारी धरती वास्तव में एक खूबसूरत जीवनदायनी ग्रह (Earth Facts in Hindi) है.

पृथ्वी (Earth) एक ऐसा ग्रह है जिस पर अरबों सालों से जीवन के रूप में पेड़, पौधे व् जीव जंतु फलते-फूलते आ रहे है, वास्तव में हमारी धरती यानी ये पृथ्वी, सूर्य से तीसरा ग्रह है और चार स्थलीय ग्रहों (बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल) से सबसे बड़ा है।


अनेकों वैज्ञानिकों ने इस पृथ्वी के गठन, स्थान, गति, संरचना, जीवन और इसके अस्तित्व के बारे में जानने के लिए निरंतर प्रयास किए है। हमारा विज्ञान और अनेकों वैज्ञानिकों ने इस ग्रह यानी पृथ्वी से जुड़ी हैरान कर देने वाली बहुत सी रोचक खोज को दुनिया के सामने रखा है। जिससे हमें अपने इस ग्रह को समझने में बहुत मदद मिली है।


आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि सौरमंडल में पृथ्वी ही एक ऐसी जगह है जहाँ पानी तीनों अवस्थाओं - ठोस, तरल और गैस में मौजूद है।

पृथ्वी से जुड़े रोचक तथ्य व् जानकारी - Earth Facts in Hindi

हेलो दोस्तों आज के इस लेख में, मैं आपलोगों को इसी ग्रह यानी हमारी पृथ्वी से जुड़े रोचक तथ्य व् जानकारी देने जा रहा हूँ, उम्मीद करता हूँ कि ये लेख आपको पसंद आये। और आप अपनी या हमारी पृथ्वी के बारे में अच्छी तरह से जान सकें. Earth Facts In Hindi


1. क्या आप जानते है कि पृथ्वी का निर्माण लगभग 4.54 बिलियन वर्ष पहले हुआ था। वैज्ञानिकों द्वारा इस पृथ्वी को लेकर अनुमान है कि धरती पर लगभग 4.1 बिलियन वर्ष पहले जीवन का अस्तित्व आंरभ हुआ था।

2. Earth हमारे सौर मंडल का पांचवा सबसे बड़ा ग्रह है। इसकी त्रिज्या 3,959 मील है। यानी लगभग 6,371 किलोमीटर.


3. अंतरिक्ष में से 6 बिलियन किलोमीटर की दूरी से देखने पर पृथ्वी एक नीले रंग के तारे जैसे दिखाई देता है व् आकाश से पृथ्वी का नीला रंग की तरह दिखने का कारण इस ग्रह पर मौजूद जल है।

4. अंतरिक्ष से अपने नीले रंग की उपस्थिति के कारण पृथ्वी को "Blue Planet" यानी नीला ग्रह के रूप में भी जाना जाता है।

5. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि पृथ्वी कि सतह पर 70 प्रतिशत से अधिक पानी है, लेकिन क्या आप यह जानते है यह पानी पृथ्वी के द्रव्यमान के 1% से भी कम है. पृथ्वी का द्रव्यमान 5,972,190,000,000,000,000,000,000 किलोग्राम है।

6.  हमारी पृथ्वी का जो कोर है, वह लगभग 85-88% लोहे से बना है और पृथ्वी की परत पर लगभग 47% ऑक्सीजन (O2) है।

7.  हमारी पृथ्वी सौरमंडल का एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसकी सतह के नीचे tectonic plates (विवर्तनिक प्लेटें) मौजूद हैं। ये टेक्टोनिक प्लेटें पृथ्वी के अंदर मैग्मा के ऊपर तैर रही हैं, क्या आप जानते है कि जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं, तो पृथ्वी पर कंपन पैदा होती है जिसे हम सभी आम भाषा में भूकंप (Earthquake) कहते है।

8. क्या आपको पता है Earth (पृथ्वी) एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसका नाम किसी ग्रीक या रोमन देवता के नाम पर नहीं रखा गया था। जैसे- बृहस्पति ग्रह (Jupiter Planet) का नाम रोमन देवताओं के राजा और यूरेनस ग्रह (Uranus Planet) का नाम आकाश के ग्रीक देवता के नाम पर रखा गया है, लेकिन पृथ्वी (Earth) का नाम अंग्रेजी/जर्मन से आया है, जिसका मतलब होता है "भू".

9. क्या आप जानते है कि पृथ्वी को कभी ब्रह्मांड का केंद्र माना जाता था और इस पृथ्वी को लेकर वैज्ञानिकों का मानना ​​था कि सूर्य और बाकी के अन्य ग्रह इसके चारों ओर घूमते हैं इसकी परिक्रमा करते है हालाँकि, वैज्ञानिकों द्वारा पृथ्वी के संदर्भ में निरंतर कि गई खोजों ने उनके इस धारणा को गलत साबित कर दिया।


10. पृथ्वी पर आंतरिक निकेल-आयरन कोर की उपस्थिति के कारण, इसके पास एक मजबूत चुंबकीय क्षेत्र है, यह चुंबकीय क्षेत्र (Magnetic Field) पृथ्वी पर भारी सौर हवाओं को बहने से रोकने के लिए जिम्मेदार है।

11. वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है कि बरमूडा त्रिकोण (Bermuda Triangle) पर होने वाले सभी हादसे पृथ्वी कि मजबूत चुंबकीय शक्ति के कारण होते है।

12. पृथ्वी के पास एक मात्र प्राकृतिक उपग्रह है जिसका नाम चंद्रमा (Moon Facts In Hindi) है, आपकी जानकारी लिए बता दे कि बृहस्पति ग्रह में कुल 67 चंद्रमा हैं।

13. पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा कि त्रिज्या  1,738 किलोमीटर है। अपने इस त्रिज्या के साथ ये सौरमंडल का पांचवां सबसे बड़ा चंद्रमा है।

14. क्या आप जानते है कि समुद्रों में आने वाला ज्वार-भाटा, पृथ्वी और चंद्रमा के बीच गुरुत्वाकर्षण बल के कारण होता है।

15. समुंद्र में ज्वार- भाटा आने का कारण यह है कि चंद्रमा जब पृथ्वी के नजदीक होता है तो अपनी गुरुत्वाकर्षण शक्ति के द्वारा पृथ्वी पर मौजूद समुद्रों के जल को अपनी और खींचता है जिस कारण समुंद्र में ज्वार कि स्थिति उत्पन हो जाती है और पृथ्वी का गुरुत्वकर्षण उस जल को नीचे कि और ढकेलता है और इस प्रकार समुंद्र में भाटा आ जाता है।

16. चंद्रमा (Moon) का एक ही पक्ष हमेशा पृथ्वी का सामना कर रहा है, जिसका अर्थ है कि चंद्रमा पृथ्वी के साथ समकालिक रोटेशन में है।

17. क्या आप जानते है कि पृथ्वी के चंद्रमा का आकार पृथ्वी के आकार का लगभग 27 प्रतिशत है।

18. पृथ्वी पर पानी का तरल रूप में अस्तित्व पृथ्वी पर मौजूद तापमान अवधि के कारण बना है, जिसमें पानी 100℃ (डिग्री सेल्सियस) पर उबलने लगता है और इस प्रकार पृथ्वी (Earth) का तापमान इसे गैस में Convert यानी परिवर्तित करता है और इसे मनुष्यों, जानवरों और पक्षियों आदि जीवित प्राणियों तक बादलों के माध्यम से पंहुचा देता है।

19. क्या आपको पता है हम सभी सूर्य (Sun) के चारों ओर 107,182 किमी/घंटा के औसत वेग से यात्रा कर रहे हैं और हम एक विशाल गति के साथ सूर्य के चारों ओर घूम रहे हैं।


20. क्या आप जानते है कि धरती पर मौजूद महासागरों में से 95% से अधिक महासागर आज भी इंसानों कि पहुंच से दूर है।

21. पृथ्वी पर अरबों वर्ष पहले पाई जाने वाली जीवों कि कुल प्रजातियों में से 99% प्रजातियाँ अब विलुप्त हो चुकी हैं।

 22. आप ये नही जानते होंगे कि पृथ्वी के घूमने की गति धीरे-धीरे धीमी हो रही है; इसका अर्थ यह हुआ कि अब से लगभग 140 मिलियन सालों में, पृथ्वी पर एक दिन की लंबाई करीब 25 घंटे होगी।

23. धरती के आंतरिक कोर का तापमान 5400 से 6000 ℃ के बीच है, इसका एकमात्र उदाहरण धरती के आंतरिक कोर से ज्वालामुखी के द्वारा निकलने वाला मेग्मा है।

24. पृथ्वी के आंतरिक कोर का तापमान सूर्य (Sun) कि सतह के तापमान से भी अधिक है।

पृथ्वी से जुड़े रोचक तथ्य व् जानकारी - Earth Facts in Hindi (25 to 50)

25. पृथ्वी चार मुख्य परतों से मिलकर बनी है, जो इस तरह है: आंतरिक कोर, बाहरी कोर, मेंटल और क्रस्ट है।

26. पृथ्वी के चारों परतों में सबसे मोटी परत मेंटल है, जो 2900 किलोमीटर मोटी है व् पृथ्वी की सबसे पतली परत क्रस्ट है जो पृथ्वी कि सतह से औसतन 30 किलोमीटर की गहराई पर है।

27. क्या आप जानते है पृथ्वी को सौरमंडल के सबसे अधिक घनत्व वाले ग्रहों में गिना जाता है। पृथ्वी का औसत घनत्व 5.51 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर है।

28. उत्तरी ध्रुव से लेकर दक्षिणी ध्रुव तक पृथ्वी का व्यास भूमध्य रेखा के पार इसके व्यास से 43 किमी कम है।

29. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि पृथ्वी के वायुमंडल में 5 परतें हैं - ट्रोपोस्फीयर, स्ट्रैटोस्फीयर, मेसोस्फीयर, थर्मोस्फीयर, और एक्सोस्फ़ेयर। पृथ्वी का वायुमंडल जमीनी स्तर से 50 किलोमीटर की ऊँचाई तक सबसे मोटा है और इसका विस्तार 10,000 किलोमीटर तक है।

30. क्या आप जानते है हवाई जहाज अधिकतम 60,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ते हैं, जो लगभग 18.288 किलोमीटर है।


31. क्या आप जानते है पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसके वायुमंडल में 21 प्रतिशत ऑक्सीजन (O2) है और इसकी सतह पर तरल पानी है।

32. क्या आपको पता है सूर्य से पृथ्वी की दूरी 1 AU की है, AU (सूर्य से पृथ्वी की दूरी) सूर्य (Sun) से आकाशीय पिंडों की दूरी मापने की मानक इकाई है और क्या आप जानते है सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में 8 मिनट 20 सेकंड का समय लगता है।

33. आपकी जानकारी के लिए बता दूं पृथ्वी आकार और द्रव्यमान के मामले में 5वाँ सबसे बड़ा ग्रह है।

34. ​​क्या आप जानते है कि पृथ्वी के वायुमंडल में ओजोन परत पाई जाती है। ये ओजोन परत सूर्य की शक्तिशाली और हानिकारक UV किरणों से हमें बचाती है।

35. क्या आपने कभी सोचा है कि अगर पृथ्वी की सतह से दबाव और घनत्व नष्ट हो जाएं तो क्या होगा? अगर ये दवाब और घनत्व नष्ट हो जाये तो सभी जीवित व् निर्जीव वस्तुएं इस पृथ्वी को छोड़कर अंतरिक्ष कि तरफ उड़ने लगेंगे और फिर कभी वापस पृथ्वी पर नहीं आ पाएंगे।

36. पृथ्वी के वायुमंडल की अंतिम परत यानी एक्सोस्फीयर का विस्तार 700 किलोमीटर एओव है जिसका मतलब यह हुआ कि यह परत समुद्र तल से 10,000 किलोमीटर तक बाहरी अंतरिक्ष में स्थित है।

37. क्या आपलोगों ने कभी सोचा है की पृथ्वी पर प्रत्येक चार साल में एक लीप वर्ष क्यों होता है? इसके पीछे का कारण यह है कि पृथ्वी पर एक वर्ष 365 दिन का नहीं बल्कि 365.2564 दिन का होता है, यह अतिरिक्त 0.2564 दिन प्रत्येक चार साल में फरवरी के महीने में एक अतिरिक्त दिन (Leap Year) के साथ समायोजित किया जाता है।

38. पृथ्वी की सतह का लगभग 70 प्रतिशत भाग महासागरों द्वारा कवर किया जाता है जिसमें इस पृथ्वी का 97 प्रतिशत पानी होता है, पृथ्वी पर मौजूद ये महासागर अजीब रहस्यों और भौगोलिक विशेषताओं से भरे पड़े है। उदाहरण के तौर पर धरती की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला भी पानी के नीचे है।

39. धरती पर जीवन की शुरुआत को लेकर वैज्ञानिकों का मानना है कि, धरती पर 3.8 अरब साल पहले महासागरों में जलीय जीवन की शुरुआत हुई थी। जिनमें मछलियां, समुंद्री किट इत्यादि सबसे पहले उत्पन हुए थे।


40. पृथ्वी की सबसे गहरी खाई प्रशांत महासागर की सतह के नीचे, जापान के दक्षिण पूर्व में "मारियाना ट्रेंच" नामक खाई है। यह खाई पृथ्वी पर सबसे गहरी ज्ञात खाई है जोकि लगभग सात मील गहरी है।

41. क्या आप जानते है अंटार्कटिका में पाई जाने वाली सूखी घाटियाँ पृथ्वी के सबसे शुष्क स्थानों में से एक है। ये घाटी 4800 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है व् इस स्थान के बारे में बताया जाता है कि इस स्थान पर पिछले 2 मिलियन वर्षों से वर्षा नहीं हुई है।

42. क्या आप जानते है कि धरती की सबसे लंबी नदी नील नदी है, जो बुरुंडी में अपने स्रोत से 6,695 किमी दूर भूमध्य सागर तक फैली हुई है, हालांकि, अमेजन नदी पानी स्टोरेज के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी नदी है।

43. क्या आप जानते है पृथ्वी पर होने वाले मौसम का परिवर्तन पृथ्वी के सूर्य के चारों और घूर्णन गति के कारण होते है।

44. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि पृथ्वी के रोटेशन की धुरी सूर्य के चारों ओर घूमने के संबंध में 23.4 डिग्री झुकी हुई है और पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर कक्षा का आकार 149,598,262 किलोमीटर है।

45. क्या आप जानते हैं कि भूमध्य रेखा के दक्षिण में एक डिग्री पर स्थित माउंट चिम्बोराजो का शिखर, धरती का सबसे ऊंचा बिंदु है। इस बिंदु पर, पृथ्वी का उभार सबसे बड़ा है।

46. पृथ्वी कि भूमध्यरेखीय परिधि 40,030.2 किलोमीटर और इसका आयतन  1,083,206,916,846 घन किमी है।

47. पृथ्वी का घनत्व 5.513 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर है और इसका भूतल क्षेत्र 510,064,472 वर्ग किलोमीटर है।

48. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि पृथ्वी कि सतह का औसत तापमान -88/58 (न्यूनतम/अधिकतम) डिग्री सेल्सियस है।

49. पृथ्वी कि सतह का अब तक का सबसे गर्म दिन 56.7 डिग्री सेल्सियस (134 ° F) था, इस गर्म दिन को 10 जुलाई 1913 को ग्रीनलैंड रंच, डेथ वैली, कैलिफोर्निया, में रिकॉर्ड किया गया था।

50. क्या आप जानते है कि पृथ्वी का सबसे ठंडा स्थायी रूप से बसा हुआ स्थान: रूस के साइबेरिया का एक गाँव ओयमकॉन है, ओयमकॉन गाँव का सर्दियों में तापमान -68 ℃ तक पहुँच जाता है।


51. क्या आप जानते हैं कि पृथ्वी पर अब तक का सबसे ठंडा तापमान अंटार्कटिका के वोस्तोक स्टेशन पर था। यहां इसका तापमान शून्य से -89.2 ℃ दर्ज किया गया था।

52. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि पृथ्वी पर सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान मेघालय का मासिनराम है, मासिनराम में 11,871 मिमी औसत वार्षिक वर्षा होती है।

53. क्या आप जानते है कि दुनिया का सबसे समतल देश मालदीव है, मालदीव का औसत समुद्र स्तर 2.4 मीटर से अधिक है।

55. वैज्ञानिकों द्वारा हाल ही में किये गए एक गणना से पता चला है कि धरती पर 1500 से अधिक खनिज पदार्थ ऐसे है जिन्हें अभी तक खोजा नहीं जा सका है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इंसान पृथ्वी पर पाए जाने वाले 5000 से अधिक खनिजों से अवगत हैं।

56. क्या आप जानते है कि धरती पर कुछ चट्टानें ऐसी है जो अपने आप चलती हैं। हालांकि, वैज्ञानिक इन चट्टानों की वास्तविक गति को पकड़ने में अभी तक असफल रहे हैं।

57. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि पृथ्वी के वायुमंडल और बाहरी अंतरिक्ष के बीच की सीमा को कर्मन रेखा कहा जाता है व् यह सीमा पृथ्वी के समुद्र स्तर से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस सीमा को पार करने वालों को ही अंतरिक्ष यात्री कहा जाता है।

58. क्या आप जानते है कि पृथ्वी और सूर्य के बीच की न्यूनतम दूरी 147.5 मिलियन किमी है और इन दोनों के बीच की अधिकतम दूरी (उदासीनता) 152.1 मिलियन किलोमीटर है।

59. पृथ्वी को लेकर वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है कि आने वाले भविष्य में कुछ क्षुद्रग्रह/धूमकेतु हमारी पृथ्वी से टकरा सकते हैं और इस ग्रह के जीवन को पूरी तरह समाप्त कर सकते हैं। क्या आप जानते है की ऐसी ही एक घटना डायनासोर काल में भी घट चुकी है जिसने डायनासोर कि प्रजाति को पृथ्वी से मिटा दिया था।

60. वैज्ञानिकों द्वारा किये गए एक रिसर्च में यह अनुमान लगाया है कि पृथ्वी की सतह के नीचे 1,000 किलोमीटर की दूरी पर पानी का एक महासागर मौजूद है।


नोट: अगर आपलोगों को आज का ये लेख "पृथ्वी से जुड़े रोचक तथ्य व् जानकारी / Earth Facts in Hindi " पसंद आया है तो इसे ज्यादा से ज्यादा Share करे. ताकि मैं आपलोगों के लिए और ऐसे रोचक तथ्य लेकर आ सकूँ।


Post a Comment

0 Comments