Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

और्ट (उर्ट) बादल- Oort Cloud About In Hindi

0


उर्ट बादल या और्ट बादल एक गोले के रूप का धूमकेतुओं का बादल है जो सूर्य से लगभग एक प्रकाश वर्ष की दूरी पर हमारे सौरमंडल को घेरे हुए हैं।

उर्ट बादल या और्ट बादल में अरबों की संख्या में धूमकेतु है।
और्ट बादल सूर्य से पृथ्वी के मुकाबले 50,000 गुना अधिक दूर है।

और्ट बादल सौरमंडल के सबसे दूर तरीन क्षेत्र हैं।

सौरमंडल के काइपर घेरे और बिखरा चक्र वाले क्षेत्र- जो वैसे बहुत बाहर की ओर माने जाते हैं- दोनों और्ट बादल के हजार गुना अधिक सूर्य के पास हैं।


वैज्ञानिकों ने और्ट बादल के अस्तित्व के मिल जाने की भविष्यवाणी तो की है लेकिन इसके अस्तित्व का अब तक कोई पक्का प्रमाण नहीं मिला है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि और्ट बादल हमारे सौरमंडल की गुरुत्वाकर्षण सीमा पर है और उसके बाद सूर्य का खिंचाव बहुत कम रह जाता है।

* वैज्ञानिकों का मानना है कि उर्ट बादल के 2 भिन्न क्षेत्र हैं-

● बाहरी और्ट बादल- यह गोले के आकार का है। यह एक पूरा गोला है जो पूरे सौरमंडल को बाहर से ढके हुए हैं।

● भीतरी और्ट बादल- यह चक्र के आकार का है। यह एक चपटा चक्र है जो सौरमंडल के चक्र के बाहर और बाहरी और्ट बादल के अंदर है।

Post a Comment

0 Comments