Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

दुनिया के 10 सबसे लंबी उम्र वाले जीव | 10 longest living creatures in the world

0
इंसान के अधिकतम आयु कितनी हो सकती है 100 से 150 वर्ष, उसके बाद उसकी मौत तय ही है। इंसान के जीवित रहने की संभावना मात्र 150 साल तक ही है। हाल ही में हुई एक शोध में यह खुलासा हुआ था। लेकिन क्या आप जानते है कि वो कौन से ऐसे जीव हैं जो सबसे ज्यादा जीवित रहते हैं।

हमें कछुए (longest living creatures on earth) के बारे में तो पता है ही। लेकिन हाल ही में एक ऐसा कछुआ मिला था जो 190 वर्ष का था। लेकिन सबसे लंबी आयु वाले Top 10 जीवों की सूची में बेचारा वो कछुआ अपना नाम शामिल नहीं करा पाया।

सबसे बड़ी हैरानी की बात ये है की सबसे ज्यादा उम्र वाले सारे जीव जलीय जीव (longest living creatures in the ocean) है, जो पानी में रहते हैं। इनमें से कुछ जीव तो ऐसे है जो अमर भी है, तो चलिए जानते है उनके बारे में..... Top 10 longest living creatures in the world in hindi

1. हाइड्रा (Hydra) - उम्र - सम्भवतः अमर

इस सूची में पहले नम्बर पर हाइड्रा (Hydra in hindi) आता है, ये बेहद छोटे अकशेरुकीय जीव होते हैं। हाइड्रा का शरीर बेहद नरम होता है। कई बार तो ऐसा होता है कि  ये जीव जेलीफिश जैसे दिखते हैं। इसके उम्र की बातें करें तो सम्भवतः ये जीव अमर होते हैं।


क्योंकि वैज्ञानिक ने हाइड्रा पर बहुत सारे रिसर्च किये उसके बाद भी ये आज तक इनकी उम्र का सही अंदाजा नहीं लगा पाए हैं। हाइड्रा अपनी बढ़ती उम्र के साथ अपने शारीरिक बीमारी या नुकसान नहीं दिखाते। हाइड्रा आमतौर पर स्टेम सेल (Stem Cells) से बने होते हैं।

शायद इसी कारण इसके सेल्स लगातार खुद-ब-खुद दुबारा पैदा होते रहते हैं। या इस तरह से कह लें कि क्लोनिंग करते रहते हैं। अगर हाइड्रा (hydra facts in hindi) का शिकार न हो और इसे बीमारियां न लगें तो ये जीव अमर (longest living creatures in history) हो सकते हैं।

2. टूरिटॉपसिस डॉहर्नी (Turritopsis Dohrnii) - उम्र - सम्भवतः ये जीव भी अमर होते है।

टूरिटॉपसिस डॉहर्नी (Turritopsis Dohrnii in hindi) जीव को अमर जेलीफिश कहा जाता है। क्योंकि ये जीव लार्वा की तरह अपने जीवन की शुरुआत करता है।

इसके बाद टूरिटॉपसिस डॉहर्नी समुंद्री तलहटी में खुद को टिका लेते हैं, जिसके बाद पॉलिप्स बनने लगते हैं। इसके बाद ये पॉलिप्स मेडुसास या जेलीफिश को मुक्त करते हैं, ताकि वो समुंद्र में तैरना शुरु कर सकें।


अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री (American Museum of Natural History) के अनुसार वयस्क टूरिटॉपसिस डॉहर्नी (Turritopsis Dohrnii facts in hindi) वापस खुद को पॉलिप्स में परिवर्तन करने की क्षमता रखता है। अगर उसे किसी तरह का कोई नुकसान पहुंचता है या फिर उसे कुछ खाने को नहीं मिलता तो वह वापस पॉलिप्स की श्रेणी में आ जाता है।

टूरिटॉपसिस डॉहर्नी (Turritopsis Dohrnii facts) जरूरत पड़ने पर वापस जेलीफिश बन जाता है। ये जीव आमतौर पर भूमध्यसागर (Mediterranean Sea) में पाया जाता है। ये जीव अपना जीवन चक्र कई बार दोहरा (Repeat) कर सकता है। टूरिटॉपसिस डॉहर्नी का आकार 4.5 मिलिमीटर का होता है। अगर इन जीवों को मछलियां न खाएं तो ये कभी नहीं मरते।

3. ग्लास स्पंज (Glass Sponge) - उम्र - 10 हजार साल से भी अधिक

ग्लास स्पंज (Glass Sponge in hindi) नामक ये जीव आमतौर पर कई जीवों की एक कॉलोनी होती है। जैसे कोरल्स होते हैं। ग्लास स्पंज नामक ये जीव हजारों वर्षों तक जिंदा रह सकते हैं। ये धरती पर सबसे अधिक समय तक जिंदा रहने वाले स्पंज में से एक हैं।


राष्ट्रीय समुद्री और वायुमंडलीय संचालन (National Oceanic and Atmospheric Administration) विभाग के अनुसार ये जीव समुंद्र में काफी गहराई में भी रहते हैं और कम गहराई में भी। इस जीव का भी बाह्यहड्डी जैसा ढांचा होता है।

वर्ष 2012 में केमिकल जियोलॉजी जर्नल (Journal of Chemical Geology) में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक सबसे लंबी उम्र वाला ग्लास स्पंज (Glass Sponge facts in hindi) करीब 11 हजार वर्ष पुराना है। ऐसा हो सकता है की इससे भी अधिक वर्षों तक जीने वाले स्पंज भी समुन्द्रों में मौजूद हों।

4. ब्लैक कोरल (Black Coral) - उम्र - 4000 वर्ष से भी अधिक

कोरल (Coral in hindi) अक्सर बेहद रंग-बिरंगे और सुंदर से दिखने वाले समुंद्री जीव होते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि ये जीव पेड़-पौधों की तरह लहराते हुए भी दिख जाते हैं। जब ये जीव लहराते है उस वक़्त असल में ये लहराते हुए कोरल पॉलिप्स (Polyps) कहे जाते हैं।


ये जीव एक तरह की बाह्यहड्डी (Exoskeleton) जैसे होते हैं। कोरल अपने जैसे जेनेटिकल कॉपी बनाते रहते हैं। जब कई सारे पॉलिप्स एक ही आनुवंशिक अनुक्रम (genetic sequence) के मिलकर जुटते हैं तो वो कोरल बन जाते हैं। आमतौर पर कोरल सैकड़ों वर्षों तक जीवित रहते हैं।

लेकिन समुंद्र के अंदर काफी ज्यादा गहराई में मिलने वाले ब्लैक कोरल (Black Coral facts in hindi) सबसे ज्यादा वर्षों तक जीवित रहने वाले कोरल कहे जाते हैं। हवाई के तट के पास एक ब्लैक कोरल मिला था। शोध के बात पता चला कि उसकी उम्र करीब 4,265 वर्ष थी।

5. ओशन कुआहॉग क्लैम (Ocean Quahog Clam) - उम्र - 500 वर्ष से भी अधिक


ओशन कुआहॉग क्लैम (Ocean Quahog Clam in hindi) नामक ये जीव उत्तरी अटलांटिक महासागर में पाया जाता है। अटलांटिक महासागर के नमकीन पानी में पाया जाने वाला यह जीव अपने जैसी अन्य प्रजातियों की तुलना में अधिक वर्षों तक जीवित रहता है।


राष्ट्रीय संग्रहालय वेल्स (National Museum Wales) के मुताबिक आइसलैंड के तट पर वर्ष 2006 में एक ओशन कुआहॉग क्लैम मिला था, जिसकी उम्र 507 वर्ष थी। इस प्राचीन क्लैम का नाम दिया गया मिंग (Ming)। यह जीव (Ocean Quahog Clam facts in hindi) वर्ष 1499 में पैदा हुआ था, जब ये जीव पैदा हुआ था उस वक़्त चीन में मिंग साम्राज्य का शासन था।

6. ट्यूबवॉर्म (Tubeworm) - उम्र - 300 वर्ष से भी अधिक

ट्यूबवॉर्म (Tubeworm in hindi) नामक ये जीव गहरे समुंद्र के बेहद ठंडे इलाकों में रहते हैं.. वर्ष 2017 में The Science of Nature Journal में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक मेक्सिको की खाड़ी में ट्यूबवॉर्म की एक ऐसी प्रजाति मिली थी, जो 200 वर्ष से जीवित थी।


जबकि कुछ प्रजातियां ऐसी भी हैं जो 300 साल से भी अधिक समय तक जीवित रहती हैं। ट्यूबवॉर्म (Tubeworm facts in hindi) को जान का खतरा न के बराबर होता है। क्योंकि इस जीव का म कोई प्राकृतिक दुश्मन या शिकारी नहीं होता। इसलिए भी ये जीव भी कई सौ वर्षों तक जीवित रह पाते हैं।

7. ग्रीनलैंड शार्क (Greenland Shark) - उम्र - 272 वर्ष

ग्रीनलैंड शार्क (Greenland Shark in hindi) आर्कटिक और उत्तरी अटलांटिक महासागर में पाए जाते है। ये जीव आर्कटिक और उत्तरी अटलांटिक महासागर में काफी ज्यादा गहराई में रहती है।

ग्रीनलैंड शार्क 24 फीट तक लंबी हो सकती है। ये जीव कई प्रकार के समुंद्री जीवों को अपना भोजन बनाती है। Science Journal में वर्ष 2016 में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक इस जीव की औसत उम्र 272 वर्ष की होती है।


जबकि एक शोध के मुताबिक सबसे ज्यादा समय तक जीने वाली ग्रीनलैंड शार्क (Greenland Shark facts in hindi) की उम्र 392 वर्ष है। हालांकि कुछ शोधकर्ताओं का ऐसा भी मानना है कि ये जीव 512 वर्षों तक भी जीवित रह सकती हैं। इस जीव की अधिकतम उम्र को लेकर शोधकर्ताओं के बीच काफी बहस होती रहती है, लेकिन ग्रीनलैंड शार्क की औसत उम्र 272 साल है और ये बात सारे वैज्ञानिक भी मानते हैं।

8. फ्रेशवॉटर पर्ल मसेल (Freshwater Pearl Mussel) - उम्र - 250 साल से भी अधिक

फ्रेशवॉटर पर्ल मसेल (Freshwater Pearl Mussel in hindi) नामक जीव, ऐसे जीव होते हैं जो पानी में मौजूद खाने के बारीक कणों को फिल्टर करके अपना पेट भरते हैं। फ्रेशवॉटर पर्ल मसेल नामक ये जीव आमतौर पर नदियों और धाराओं में पाए जाते हैं।

ये जीव ज्यादातर यूरोप, अमेरिका और कनाडा के जलीय स्रोतों में पाए जाते है। world wildlife fund (विश्व वन्यजीवन कोष) के मुताबिक सबसे पुराना फ्रेशवॉटर पर्ल मसेल (Freshwater Pearl Mussel facts in hindi) जो है उसकी उम्र 280 वर्ष है।


ये जीव इतना अधिक समय तक इसलिए जिंदा रहते हैं क्योंकि जीवों की पाचन क्रिया बेहद धीमी होती है। फ्रेशवॉटर पर्ल मसेल (Freshwater Pearl Mussel facts) जीव की प्रजाति खतरे में है। क्योंकि इंसानी लालच की वजह से ये जीव धीरे-धीरे खत्म होते जा रहे हैं। साथ ही इन जीवों के रहने का स्थान भी बिगड़ रहा है। क्योंकि प्रदूषण होने से इन जीवों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है।

9. रफआई रॉकफिश (Rougheye Rockfish) - उम्र - 200 साल से भी अधिक

रफआई रॉकफिश (Rougheye Rockfish in hindi) नामक ये मछली सबसे ज्यादा दिन तक जीने वाली मछलियों में से एक है। Washington Department of Fish and Wildlife (मच्छलियों और वन्यजीवों का वॉशिंग्टन डिपार्टमेंट) के मुताबिक यह मछली कम से कम 205 वर्ष तक जिंदा रहती है।


गुलाबी-भूरे रंग की दिखने वाली यह मछली प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) में कैलिफोर्निया से लेकर जापान तक पाई जाती है। रफआई रॉकफिश (Rougheye Rockfish facts in hindi) मछली 38 इंच तक लंबी हो सकती है। खाने के लिए यह छोटी मछलियों और श्रिंप को खाती है। इस मछली की प्रजाति का भी शिकार होने का खतरा रहता है, इसलिए रफआई रॉकफिश को बचाने के लिए दुनियाभर में मुहिम भी चलाई जा रही है।

10. बोहेड व्हेल (Bowhead Whale) - उम्र - 200 से भी अधिक


बोहेड व्हेल (Bowhead Whale in hindi) नामक यह जीव लंबी उम्र वाली जीवों की सूची में सबसे नीचे है। यह व्हेल आर्कटिक और उप-आर्कटिक सागरों में पाई जाती है।

National Oceanic and Atmospheric Administration (राष्ट्रीय समुद्री और वायुमंडलीय संचालन) के मुताबिक ये व्हेल 100 साल तो आराम से जीते हैं।


लेकिन कुछ व्हेल ऐसे भी है जो 200 वर्ष से भी अधिक समय तक जीवित रहते है। अगर इन मछलियों का शिकार न किया जाए तो, इनके शरीर में एक ऐसे जीन होता है, जिसे ERCC1 कहते हैं, ये जीन इन मछलियों के शरीर में खराब हो रहे DNA को सुधारता रहता है। 

इसलिए इन मछलियों (Bowhead Whale facts in hindi) में कैंसर जैसी भयानक बीमारियां नहीं होती है। इन मछलियों के शरीर में मौजूद दूसरा एक और जीन होता है जिसे PCNA कहते है। यह जीन शरीर की पुरानी कोशकाओं की जगह नई कोशिकाएं बनाता है। इसके साथ ही अंगों की रिपेयरिंग का कार्य भी करता है।


Note: तो दोस्तों ये थे Top 10 longest living creatures in the world से जुड़े रोचक तथ्य व् जानकारी। longest living creatures in the world facts in hindi. आशा करता हूँ कि ये जानकारी आपको पसंद आयी होगी।

अगर ये पोस्ट पसंद आई है तो 10 longest living creatures in the world amazing facts in hindi पोस्ट को सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे और हमारे ऐसे ही नई आर्टिकल के नोटिफिकेशन अपने ईमेल पर पढ़ने के लिए हमारे वेब Anokhagyan.in को फॉलो करे। धन्यवाद


Post a Comment

0 Comments