Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

प्रकृति के कुछ 8 खूबसूरत जानवर | Some 8 Beautiful Animals Of Nature

0
ये प्रकृति भी कितना कमाल है न! कई बार तो ये हमलोगों को हैरान भी कर देती है। कितना कुछ है इस धरती पर जो हमारी नजरों से अब भी दूर है। क्योंकि जब भी हमलोगों को लगता है कि हम सब कुछ देख चुके हैं। तब इस प्रकृति में कुछ नया और अनोखा चीज़ देखने को सामने आ जाता है।

जी हां, इस प्रकृति में या इस धरती पर ऐसे कई जीव हैं जिनको पहली बार देखकर लगता है कि क्या यह सच में हैं। आज के इस लेख (Article) में हम आपको ऐसे ही 8 जानवरों (animals facts in hindi) के बारे में बता रहे हैं जिनके बारे में शायद आपलोगों ने पहले कभी सुना नही होगा।


1. मंगलिका पिग (Mangalica Pig)

मंगलिका पिग यह काफी अलग तरह के जानवर होते हैं। क्योंकि इनकी त्वचा पर भेड़ की तरह ऊन होता है, जिससे गर्म कपड़े बनाए जाते हैं। यही वजह है कि इन मंगलिका पिग को भेड़ के कपड़ों में सूअर भी कहा जाता है।

2. एम्पेरोर टैमेरिन (Emperor tamarin)

यह जानवर गिलहरी के आकार की तरह होते है। इस जानवर को New World Monkey (नई दुनिया का बंदर) भी कहा जाता है। इस जानवर के चेहरे पर मौजूद सफेद रंग की लंबी मूंछे लोगों को अपनी ओर आकृषित करती हैं। यह एम्पेरोर टैमेरिन नामक जानवर अमेजन के जंगलों में पाए जाते हैं।


3. पैटागोनियन मारा (Patagonian Mara)

यह जानवर (animals name in hindi) बड़ा ही अनोखा है। क्योंकि दिखने में तो यह खरगोश का रिश्तेदार लगता है। लेकिन आकर में उससे अलग है। यह जानवर आपको अर्जेंटीना में आसानी से देखने को मिल जाएंगे।

4. मारखोर बकरी (Markhor Goat)

प्रकृति के कुछ 8 खूबसूरत जानवर | Some 8 Beautiful Animals Of Nature

यह मारखोर बकरी पाकिस्तान का राष्ट्रीय पशु है, जो हिमालय के क्षेत्रों में पाया जाता है। मारखोर बकरी का विशाल आकार और घुमावदार लंबे मजबूत सिंग इसकी पहचान है। और हां, यह बकरी पहाड़ी इलाकों में रहने का उस्ताद है।


5. ब्लू फूटेड बूबी (Blue-footed booby)

यह ब्लू फूटेड बूबी नामक एक बहुत ही खूबसूरत पक्षी (birds facts in hindi) है। यह पक्षी अपने नीले रंग के पैरों की वजह से काफी मशहूर है। यह पक्षी समुंद्र की दुनिया में शिकार कर अपनी जिंदगी गुजारता है।

6. मलायन कोलुगो (Malayan colugo)

यह जानवर (animals about in hindi) छोटा, मगर हावा में ग्लाइडिंग करने वाला जानवर है। यह थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर और इंडोनेशिया में पाया जाता है। इस जानवर की आंखें निश्चित रूप से काफी कुछ देखती हैं और दूसरों को हैरान भी करती हैं।

7. वेनेजुएला पूडल मोथ (Venezuelan poodle moth)

यह प्रकार का कीट या पतंगा है, जिसे साल 2009 में खोजा गया था। दिखने में यह पतंगा रूई का मुलायम सा टुकड़ा लगता है, जो बहुत प्यारा भी है।


8. क्लाउड एंटीलोप (Cloud Antelope)

इस क्लाउड एंटीलोप जानवर (animals in hindi) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। कुछ लोगों ने कहा था कि यह स्वर्ग से आया है क्या? इस जानवर को लेकर यहां तक ये भी कहा गया है कि यह जानवर नेपाल में पाया जाता है, जो दिखने में किसी आकर्षक कुत्ते की तरह होता है। यह वास्तव में कलाकार CMWyvern द्वारा कला का एक टुकड़ा है। क्लाउड एंटेलोप मूल रूप से एक प्रकार की पॉसिबल गुड़िया है।


Post a Comment

0 Comments