Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

डॉलफिन के बारे में 87 रोचक तथ्य - anokhagyan.in

0

हेलो दोस्तों, मेरा नाम सूरज सिंह "राजा" हैं. आज हम लोग बात करने वाले हैं डॉल्फिन से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में.. डॉल्फिन यह स्तनधारी जीव है, आइए इसके बारे में कुछ मत मजेदार बातें हो जाए..

1. डॉल्फिन को समुंद्री जीव में सबसे अधिक बुद्धिमान और मित्रतावादी समझा जाता है।
2. दुनिया भर में डॉल्फिन की लगभग 43 प्रजातियां पाई जाती है।
3. डॉल्फिन की कुछ प्रजातियां समुंद्र में तो कुछ नदियों में भी पाई जाती है।
4. नदियों में पाई जाने वाली डॉल्फिन की प्रजातियां भारत, नेपाल, पाकिस्तान और बांग्लादेश की नदियों में देखी गई है।
5. डॉल्फिन Cetacean समूह की एक स्तनधारी जीव है।

6. डॉल्फिन को अकेले रहना पसंद नहीं, इसलिए वह 10 से 12 के समूह में पाई जाती है 
7. डॉल्फिन सोते समय अपना आधा दिमाग बंद कर देती है।
8. डॉल्फिन की 43 प्रजातियों में से 38 समुद्र में पाई जाती है और पांच नदियों में पाई जाती हैं।
9. गंगा नदी में रहने वाला डॉल्फिन भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव है।
10. भारत सरकार ने डॉल्फिन को 5 अक्टूबर 2009 को भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया था।

11. क्या आप लोग जानते हैं कि डॉल्फिन अपनी एक आंख खोलकर सोता है।
12. क्या आप लोग जानते हैं की ज्यादातर जीव प्रजनन के लिए संभोग करती है, लेकिन डॉल्फिन इंसानों की तरह आनंद या मजे के लिए भी संभोग करती हैं।
13. क्या आप जानते हैं कि डॉल्फिन टेलीफोन पर एक-दूसरे से बातचीत कर सकती हैं और यह भी पता लगा सकती है कि सामने फोन पर कौन है।
14. डॉल्फिन की आयु 15 साल होती है, लेकिन इनमें से कुछ प्रजातियां 50 वर्ष तक भी जिंदा रहती है।
15. डॉल्फिन की बहुत ही प्रजातियों में लगभग 100 दांत होते हैं।

16. क्या आपलोग जानते है कि डॉल्फिन अपने दांतो का इस्तेमाल खाना चबाने के लिए नहीं करती है बल्कि छोटी मछलियों को दबोच कर निगलने के लिए करती है।
17. अमेजन नदी में अमेजन रिवर डॉल्फिन नामक प्रजाति पाई जाती है, जिसे पिंक रिवर डॉल्फिन या Boto भी कहा जाता है।
18. डॉल्फिन की लंबाई लगभग 32 फीट तक होती है और उसका वजन लगभग 6 टन तक होता है।
19. क्या आप जानते हैं कि सबसे अधिक उम्र तक जीवित रहने वाली डॉल्फिन 'नेली' थी, जिसे फ्लोरिडा के मॉरिनलैंड के डॉल्फिन एडवेंचर में रखा गया था।
20. नेली डॉल्फिन 61 वर्ष तक जीवित रही थी।

21. नाना नामक डॉल्फिन जो 42 वर्ष तक जीवित थी, यह सबसे कम उम्र तक जीवित रहने वाली डॉल्फिन थी।
22. डॉल्फिन इंसानों से 10 गुना अधिक सुन सकती है।
23. क्या आप जानते हैं कि डॉल्फिन को खुशबू और बदबू नहीं आती।
24. सबसे छोटा डॉल्फिन 4 फीट का है।
25. सबसे छोटा डॉल्फिन का वजन 40 किलो है तथा सबसे बड़ी डॉल्फिन का वजन 9000 किलो है।

26. क्या आप जानते हैं कि डॉल्फिन खुद को शीशे में पहचान सकती है।
27. डॉल्फिन में सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह कंपन वाली आवाजें निकाल सकता हैं।
28. डॉल्फिन आवाज और सीटियों द्वारा एक-दूसरे से बातचीत करती है।
29. दुनिया की सबसे लंबी डॉल्फिन Orca है। जिसकी लंबाई 32 फीट है या उससे भी अधिक है।
30. दुनिया की सबसे छोटी डॉल्फिन का नाम Maui है। जिसका लंबाई करीबन 5 फीट है।

31. क्या आप लोग जानते हैं कि डॉल्फिन 20 मिनट तक पानी के अंदर रह सकती है। पर डॉल्फिन को सांस लेने के लिए पानी के ऊपर आना पड़ता है।
32. क्या आप जानते हैं कि ब्रिटेन के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सभी डॉल्फिन पर ब्रिटेन की महारानी का अधिकार है।
33. अमेरिकन नेवी के पास 75 प्रशिक्षित की गई डॉल्फिन्स है। यह डॉल्फिन्स पानी के अंदर माइंस और दुश्मन तैराकों को ढूंढने में मदद करती है।
34. क्या आप जानते हैं कि मादा एक से अधिक साथियों के साथ संबंध बनाती है, लेकिन सिर्फ एक ही बच्चे को जन्म देती है, जिसे वह 6 वर्ष तक अपने पास रखती है।
35. क्या आप लोग जानते हैं कि डॉल्फिन कैसे विकसित हुई थी?
डॉल्फिन, यह चार पैर वाले स्थलीय जानवर से विकसित हुई है। जिसने लगभग 50 मिलियन वर्ष पूर्व पानी में अधिक समय बिताना शुरू कर दिया था।

36. क्या आप जानते हैं कि डॉल्फिन 36 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी तैर सकती है। जबकि इंसान अधिकतम 8.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही तैर पाते हैं।
37. डॉल्फिन एक बार में 15-20 मिनट सोती है।
38. क्या आप जानते हैं कि डॉल्फिन पानी के ऊपर करीब 20 फीट की ऊंचाई तक छलांग लगा सकती है।
39. "Dolphin" यह नाम ग्रीक शब्दों "डेल्फिस" और "डेल्फस" से आया है, जिसका अर्थ होता है- Fish With a Womb हैं।
40. क्या आप जानते है कि डॉल्फिन और व्हेल जब अपने बच्चे को जन्म देती है, तो सबसे पहले उसके पूंछ निकलते हैं ना कि सिर।

41. क्या आप जानते है कि 1965 में NASA से डॉल्फिन पर रिसर्च करने कुछ लोग आए थे, जिसमें एक महिला थी Margaret Howe उससे डॉल्फिन को प्यार हो गया था। जब डॉल्फिन को वापस समुंद्र में छोड़ा गया तो उस डॉल्फिन ने उस महिला के वियोग में आत्महत्या कर ली।
42. डॉल्फिन और पर्पोइज में अंतर कैसे देख सकते हैं?
> डॉल्फिन और पर्पोइज इन दोनों के बीच अंतर उनके शरीर के आकार, चेहरे और पंख देखकर किया जा सकता है।
43. नर डॉल्फिन को "bulls" और मादा डॉल्फिन को "cows" कहा जाता है, उनके बच्चों को "calves" कहा जाता है।
44. क्या आप जानते है कि पहली बार दो मुंह वाली डॉल्फिन 2014 में, तुर्की के एक बीच पर पाई गई थी।
45. क्या आप जानते है कि डॉल्फिन को इंसानों का दोस्त कहा जाता है। यह इंसानों के साथ बहुत ही जल्द घुल-मिल जाते हैं।

46. क्या आप जानते हैं कि डॉल्फिन के समूह को "school" कहा जाता है।
47. डॉल्फिंस में सेक्स करने की प्रक्रिया नाभि से नाभि में होता है।
48. क्या आप लोग जानते हैं कि समुंद्री डॉल्फिन परिवार की सबसे बड़ी सदस्य किलर व्हेल है।
49. क्या आप जानते हैं कि नर किलर व्हेल की लंबाई 6 से 8 मीटर और वजन 3600 से 5400 किलो तक होता है।
50. क्या आप जानते हैं कि मादा किलर व्हेल की लंबाई 5 से 7 मीटर और वजन 1400 से 1700 किलो होता है।

51. एक बार Killer Whale और Bottlenose डॉल्फिन का सेक्स करवाया गया, तो उससे एक नई प्रजाति "Wolphin" का जन्म हुआ।
52. क्या आप सब जानते हैं कि डॉल्फिन 900 फीट गहराई तक गोता लगा सकती है।
53. क्या आप लोग जानते हैं कि डॉल्फिन मत्स्यभक्षी है, यह हर रोज लगभग 35 पाउंड मछली खा जाती है।
54. क्या आप जानते हैं कि डॉल्फिन और व्हेल जब बहुत ज्यादा खुश हो जाते हैं, तो वह चिल्लाने लगते हैं।
55. डॉल्फिन समुंद्र का पानी नहीं पीते यह अपने द्वारा खाए गए भोजन से ही पानी की आपूर्ति पूरी कर लेते है।

56. क्या आप जानते हैं कि डॉल्फिन अपनी त्वचा की ऊपरी परत को हर 2 घंटे में उतारती रहती है।
57. डॉल्फिन की सबसे आम प्रजाति bottlenose डॉल्फिन है। यह डॉल्फिन अंटार्कटिका और आर्कटिक को छोड़कर दुनिया के सभी क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
58. मछली के दो पेट होते हैं- एक में वह भोजन का भंडारण करती है तथा दूसरे पेट का उपयोग वह पाचन के लिए करती है।
59. अगर कोई डॉल्फिन समुंद्र के बाहर निकलती है, तो उसे पानी में भेजने की कोशिश ना करें, क्योंकि वह ऐसा बीमार होने पर, डूबने से बचने के लिए करती है।
60. क्या आप जानते हैं कि डॉल्फिन की जो नाक होती है वह मजबूत और मोटी हड्डियों से बनी होती है, जिसका उपयोग वह शार्क को मारने के लिए करती है।

61. अगर डॉल्फिन द्वारा शार्क के पेट के नीचे किया गया प्रहार शार्क के लिए घातक सिद्ध हो सकती हैं।
62. डॉल्फिन की हड्डियां जमीन के जानवरों की तुलना में कमजोर होती हैं।
63. डॉल्फिन की त्वचा बहूत चिकनी होती है, जो डॉल्फिन को तैरते वक़्त खिंचाव को कम करने में सहायक होती है।
64. डॉल्फिन की त्वचा बहुत नाजुक होती है, जिसे किसी भी तेज धारा वाली चीजों से आसानी से नुकसान पहुंचाया जा सकता है।
65. क्या आप जानते हैं कि डॉल्फिन के फेफड़े होते हैं,  वह इंसानों की तरह सांस भी लेती है लेकिन वह जमीन पर नहीं रह सकती है।

66. डॉल्फिन प्रतिदिन 8 घंटे सोती है और बाकी के बचे समय वह पानी में तैरती है।
67. डॉल्फिन सांस लेने के लिए ब्लोहोल्स का इस्तेमाल करती है, जो डॉल्फिन के सिर में स्थित होता है।
68. कुछ डॉल्फिन को सांस लेने के लिए हर 20 सेकेंड में पानी के बाहर सतह पर जाने की आवश्यकता होती है, तो कुछ को 30 मिनट में इसकी आवश्यकता होती है।
69. डॉल्फिन का गर्भकाल प्रजातियों के अनुसार अलग हो सकती है, Tucuxi डॉल्फिन में यह अवधि 11 से 12 महीने हो सकती हैं, Orca प्रजातियों में यह लगभग 17 महीने होती है।
70. मादा डॉल्फिन कभी-कभी जुड़वा बच्चे को भी जन्म देती है।

71. क्या आप जानते हैं कि मादा डॉल्फिन अपने बच्चे को प्रचुर मात्रा में वसा युक्त दूध पिलाती है।
72. क्या आप जानते हैं कि डॉल्फिन एक दिन में 60 मील की दूरी तय कर सकती है।
73. डॉल्फिन अपने जीवन काल में कई सहचर बनाते है और उसके साथ संभोग भी करते हैं।

74. डॉल्फिन की ध्वनियों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है:-

1. आवृति संग्राहक सीटी
2. फट-स्पंदित ध्वनि
3. क्लिक
75. क्या आप जानते है कि क्लिक समुद्री जीवो द्वारा निकाले जाने वाले सबसे ऊंची ध्वनियों में से एक है।

76.डॉल्फिन के समूह को "pod" कहा जाता है। इसके एक समूह में लगभग 12 डॉल्फिन होते हैं।
77. क्या आप जानते हैं कि डॉल्फिन काटती भी है, यह उस वक़्त काटती है, जब वह निराश, क्रोधित या भयभीत होती है।
78. क्या आप लोग जानते हैं कि डॉल्फिन के लिए सबसे बड़ा खतरा टाइगर शार्क, ग्रेट व्हाइट शार्क, clusky शार्क, बुल शार्क है।
79. US में डॉल्फिन को सैन्य बलों द्वारा समुंद्र के तहों में खदानों को खोजने और गुमशुदा नेवी तैराकों को खोजने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।
80. डॉल्फिन का शिकार पेरू, जापान, सोलेमन द्वीप और फ़रो द्वीप समूह में खाने के लिए किया जाता है।

81. हंगरी, कोस्टा टिका, भारत और चिली में डॉल्फिन को मनोरंजन के लिए पकड़ना और इसका उपयोग करना वर्जित है।
82. डॉल्फिन इकोलोकेशन सुनार पद्धति का उपयोग भोजन खोजने और पानी में नेविगेट करने के लिए करते हैं।
83. डॉल्फिन ध्वनि तरंगे उत्सर्जित करके उसके eco से किसी भी object को locate करते हैं।
84. क्या आप जानते हैं कि डॉल्फिन में हीलिंग प्रोसेस अधिक प्रभावशाली होता है, जिस कारण चोट लगने पर उनका रक्त स्राव जल्दी रुक जाता है और जिसके कारण उनकी मौत की संभावना कम हो जाती है।
85. भारत के गंगा नदी में डॉल्फिन लगभग दो हजार के आसपास शेष बची है।

86. पूरी दुनिया में  कैद में रखी गई डॉल्फिन की संख्या लगभग 3,000 है।

87. डॉल्फिन से जुड़ी कुछ प्रसिद्ध फिल्में:- The day of the dolphin, Flipper, Zeus and Roxanne, Dolphin Tale और The Love है।


दोस्तों, आपको डॉलफिन के बारे में  87 रोचक तथ्य आपलोगों पसंद आये होंगे तो मुझे Comments में जरूर बताना, अगर ये आर्टिकल अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करना और ऐसी ही जानकारी को अपने इनबॉक्स में पाने के लिए हमारे इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करे. धन्यवाद।


Post a Comment

0 Comments