Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

दुनिया की 5 सबसे अलग पेड़-पौधों की प्रजातियां

0

★ रैफलेशिया आरनौलडी

यह फूल दुनिया का सबसे बड़ा फूल है। जिसका नाम है रैफलेशिया आरनौलडी। इस फूल की लंबाई तीन फीट तक होती है। तीन फीट की लंबाई तक खिलने वाला ये फूल प्रत्येक साल में एक बार जरूर खिलता है। 

रैफलेशिया आरनौलडी नामक ये फूल ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। रैफलेशिया आरनौलडी फूल जब खिलता है तो इस फूल की गंध असहनीय होती है।


★ वेल्टविशचिया मीराबिलिस पौधा

दूसरे नंबर पर है वेल्टविशचिया मीराबिलिस पौधा। यह पौधा नामिबिया में पाया जाता है। इस पौधे की खासियत है कि इसमें केवल दो ही पत्ते होते हैं और पतली सी टहनी होती है। इस पौधे के पत्ते से ज्यादा इसकी टहनी तेजी से बढ़ती है।


इस पौधें की टहनी बढ़ते-बढ़ते दो मीटर लंबी ओर आठ मीटर चौड़ी तक हो जाती है। वेल्टविशचिया मीराबिलिस नामक यह पौधा 1500 सालों तक जिंदा रह सकता है। अगर बारिश ना हो फिर भी ये पांच सालों तक यूं ही रह सकता है।

★ वीनस फ्लाई ट्रैप

इस पौधे के बारे में तो आपलोग जानते ही होंगे। वीनस फ्लाई ट्रैप नामक ये पौधा एक ऐसा पौधा है जिसकी पत्तियां किसी भी कीड़े को अपने अंदर झपट्टा मार लेती हैं और उस कीड़े को अपने अंदर बंद कर खा जाती हैं।


ऐसा करने में इस पौधे की पत्तियों को सेकेंड से भी कम का समय लगता है।

★ द डांसिंग प्लांट

द डांसिंग प्लांट इसका तो नाम आपलोगों ने सुना ही होगा। इस पौधें में हवा की हल्की सी भी लहर से इसकी पत्तियां तेजी से डांस करने लगती हैं। इस पौधे को डारविन प्लांट भी कहा जाता हैं।

★ द कौर्प्स प्लांट

किसी व्यक्ति से भी लंबा फूल कभी देखा है आपलोगों ने नही न...इस पौधें का नाम है द कौर्प्स प्लांट। यह पौधा इंडोनेशिया में पाया जाता है। द कौर्प्स प्लांट के फूल की खासियत है इसकी लंबाई और बढ़ते हुए आने वाली गंध है।


इस पौधे के फूल की गंध ऐसा होता है जैसे मानो आपके सामने कोई जीव सड़-गल रहा हो।

Post a Comment

0 Comments