Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

Akhal Teke (अखल-टेके) | ये घोड़ा स्वर्ग से आया है

0
आज तक आपलोगों ने बहुत सारे जीव-जंतुओं तथा पक्षी-पक्षियों को देखा होगा लेकिन आज के इस लेख में मैं आपलोगों को एक ऐसे जानवर के बारे में बताने जा रहा हूँ, जिसके बारे में आपलोगों ने शायद पहले कभी नही सुना होगा या न कभी इस जानवर को देखा होगा।

दुनियाभर में ऐसी कई जगहें था जीव-जंतु, पशु-पक्षियां हैं, जिनकी खूबसूरती ने उन्हें रातों-रात पूरे संसार में प्रसिद्ध बना दिया। लेकिन आज के इस लेख में हम आपलोगों को एक ऐसे जानवर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे इस दुनिया के एक खास श्रेणी का सबसे खूबसूरत जानवर बताया जाता है। 


दरअसल ये जानवर एक घोड़ा है। इस घोड़े की खूबसूरती ऐसी है कि प्रभावित होकर लोग इसे 'स्वर्ग का घोड़ा' कहते हैं। इस घोड़े को देखने वाला प्रत्येक शख्स मानो इसकी दुनिया में ही खो जाता है।

★ घोड़ें का नाम क्या है?

इस घोड़े की सुंदरता ही ऐसी है कि इस पर एक नज़र भी चली गई तो, नज़रें वहां से हटने का नाम नहीं ले सकती है। इस घोड़े का नाम है अखल टेके है, जो दुनिया के सबसे खूबसूरत घोड़ों की नस्लों में से एक है। यह घोड़ा तुर्कमेनिस्तान में पाया जाता है।


इस घोड़े की चमक किसी राजसी घोड़े से कम नहीं है। इस अखल टेके नाम के घोड़े की सुंदरता और चमक एक बेशकीमती धातु की तरह है। इस अखल टेके घोड़े को लेकर दुनिया भर में काफी चर्चाएं होती रहती हैं। इस घोड़े को लेकर अगर साफ शब्दों में कहें तो यदि दुनिया में कहीं भी घोड़े की चर्चा होती है तो अखल टेके का ज़िक्र ज़रूर होगा।

★ वैज्ञानिकों का दावा

इस अखल टेके घोड़े को लेकर वैज्ञानिकों का दावा है कि इस घोड़े की आनुवंशिकी की वजह से इसकी त्वचा चमक के साथ लाइट रिफलेक्ट करती है। लेकिन इस अखल टेके को लेकर सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि पूरी दुनिया में इस नस्ल के घोड़ों की संख्या केवल 1250 ही बची है। चीन के लोग तो इसे “Horses From Heaven” यानी स्वर्ग का घोड़ा के नाम से जानता है।

ये भी पढ़ें:-

Post a Comment

0 Comments