Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

Haumea Dwarf Planet ! हउमेया बौना ग्रह के बारे में जानकारी

1
हउमेया (Haumea In Hindi) हमारे सौरमंडल के काइपर घेरे में स्थित हउमेया एक बौना ग्रह है। IAU (अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ) द्वारा इसका औपचारिक नाम "138106 हउमेया" रखा गया है। हमारे सौरमंडल का यह चौथा सबसे बड़ा बौना ग्रह है।



हउमेया (Haumea Dwarf Planet In Hindi) का द्रव्यमान प्लूटो का एक तिहाई है। हउमेया का औसत व्यास:- लगभग 1960-1518*996 किलोमीटर है। हउमेया की खोज 2004 में की गई थी।


इसका बौने ग्रह का आकार सारे ज्ञात बौने ग्रहों में सबसे अलग है- जहां बाकी बौने ग्रह गोल है वहीं यह एक पिचका हुआ गोला है।

हउमेया की चौड़ाई उसकी लंबाई से दुगुना है।
हउमेया बहुत तेजी से अपने घूर्णन अक्ष पर घूमता है और इसका घनत्व बाहरी सौरमंडल के अन्य बौने ग्रहों से अधिक है।

हउमेया का रंग-रूप और इतिहास ! History And Appearance Of Haumea

हउमेया की सतह के एल्बिडो 0.4 से 0.7 के बीच है। इसकी सतह का एल्बिडो काफी ऊंचा माना जाता है। वैज्ञानिकों का सोच है कि यह हउमेया की सतह पर जमी पानी की बर्फ की वजह से है।

बौने ग्रहों के अंदर एक पथरीला केंद्र होता है और उसके ऊपर बर्फ़ की एक मोटी तह होती हैं, जिसमें पानी, मीथेन नाइट्रोजन की बर्फ़े मिलती है।


लेकिन इस बौने ग्रह पर ऊपरी बर्फ की चादर बहुत पतली है, जिससे उसका घनत्व अन्य बौने ग्रहों की तुलना में अधिक है।

हउमेया का घूर्णन काफी तेज है- जहां पृथ्वी को चक्कर लगाने या घूमने में 24 घंटे लगते हैं, वही हउमेया 4 घंटे से भी थोड़े कम समय में एक चक्कर पूरा करता है।

खगोलशास्त्री समझते हैं कि हउमेया का पिचका आकार इसी तेज घूर्णन का नतीजा है।

हउमेया के इतिहास के बारे में अंदाजा लगाते हुए खगोल शास्त्री समझते हैं कि एक बहुत बड़ा टकराव हुआ होगा जिसमें हउमेया के ऊपर की बर्फ़ का हिस्सा उड़ गया और ज्यादातर पत्थर ही बचा उसी टकराव ने शायद हउमेया को घूमता हुआ छोड़ दिया।


हउमेया की सतह सफेद है, लेकिन उस पर एक लाल रंग का क्षेत्र देखा गया है।

हउमेया का उपग्रह ! Haumea's Satellite

हउमेया के दो छोटे छोटे से उपग्रह की खोज हुई है, जिनके नाम- हिइआका और नामाका है। जिस दूरबीन से हउमेया, हिइआका और नामाका खोजें गए, वे हवाई में स्थित हैं। इसलिए उनके नाम प्राचीन हवाईयन धर्म पर रखे गए। इसमें हउमेया बच्चों को जन्मने की देवी मानी जाती थी। हिइआका और नामाका उनकी दो बेटियां थी।

हउमेया से जुड़े रोचक तथ्य ! Haumea Dwarf Planet Facts

> हउमेया चौथा सबसे बड़ा बौना ग्रह है।

> इसकी खोज 28 दिसंबर 2004 में की गई थी।

> इसकी चौड़ाई इसकी लंबाई से दुगुना ज्यादा है।


> प्राचीन हवाई की देवी हउमेया के नाम पर इस बौने ग्रह का नाम रखा गया था।

> इसकी खोज माइकल ई. ब्राउन और जोस लुइस ओर्टिज मोरेनो ने की थी।


Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

आप सब का अनोखा ज्ञान पे बहुत बहुत स्वागत है.