Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

अरुण ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य | 26 Interesting Facts About Uranus Planet

0

हेलो दोस्तों आज के इस लेख में हमलोग जानेगें, अरुण ग्रह से जुड़े तथ्यों बारे में, तो चलिए शुरु करते है आज के इस लेख को और जानते है अरुण ग्रह के बारे में सारी बातें।

अरुण ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य | 26 Interesting Facts About Uranus Planet

1. अरुण ग्रह की खोज जर्मन वैज्ञानिक विलियम हर्षल ने 13 मार्च 1781 को की थी।

2. अरुण ग्रह पर बादलों की अनेक पड़ते पाई जाती है। सबसे ऊपर मिथेन गैस पाई जाती है। अरुण ग्रह के केंद्र में बर्फ और पत्थर पाए जाते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि अरुण ग्रह पर मीथेन गैस की अधिकता, तापमान और हवा के कारण हीरे की बारिश होती हो।

3. अरुण ग्रह का औसतन तापमान -224 डिग्री सेल्सियस है।

4. अरुण ग्रह सूर्य से करीब 287 करोड 6 लाख 58 हजार किलोमीटर दूर है।

5. अरुण ग्रह का नाम ग्रीक के देवता के नाम पर रखा गया है ऐसा माना जाता है कि अरुण शनि के पिता थे।


6. अरुण ग्रह का एक वर्ष (सूर्य के एक चक्कर लगाने में लगा समय) पृथ्वी के 84 साल के बराबर होता है।

7. अरुण ग्रह का एक दिन (अक्ष/धूरी पर चक्कर लगाने का समय) पृथ्वी के 17 घंटे 14 मिनट के बराबर होता है।

8. अरुण ग्रह भी शुक्र ग्रह की तरह पूर्व से पश्चिम की ओर घूमता है।

9. अरुण ग्रह अपने अक्ष पर इतना झुका हुआ है कि लेटा हुआ दिखाई देता है। इसलिए इसे "लेटा हुआ ग्रह" भी कहा जाता है।

10. अरुण ग्रह सूर्य की परिक्रमा करने में 84 साल का समय लगाता है और इसका घूर्णन काल 10 से 25 घंटे हैं।


11. अरुण ग्रह तक सूर्य की किरणों को पहुंचने में 2 घंटे 40 मिनट लगता है जो पृथ्वी से 20 गुना अधिक हैं।

12. अरुण ग्रह का वजन 8.681*10^25 किलोग्राम है जो पृथ्वी के वजन से 14 गुना है।

13. अरुण ग्रह वैसे तो सबसे ठंडा ग्रह है लेकिन इस ग्रह पर गर्मी का मौसम 42 साल का होता है।

14. सौर मंडल में मौजूद अन्य गैस ग्रह की तरह अरुण ग्रह के पास भी 13 वलय हैं हालांकि इसकी वलय शनि ग्रह की तरह प्रकाशित नहीं है।

15. अरुण ग्रह का व्यास 51118 किलोमीटर है।


16. अरुण ग्रह की सूर्य से दूरी: 2,870,972,200 किलोमीटर है। 

17. वॉयेजर-2 नामक अंतरिक्ष यान को अमेरिका ने 20 अगस्त 1977 में बाहरी ग्रहों के बारे में पता लगाने के लिए भेजा था जो 2 जनवरी 1986 में अरुण ग्रह पहुंचा था, इस यान ने 11 चंद्रमा की खोज की और अरुण के छल्ले की हजारों तस्वीरें भेजी थी।

18. अरुण ग्रह (Uranus) के नाम पर ही यूरेनियम पदार्थ का नाम रखा गया है।

19. Uranus का आधुनिक युग में telescope से खोजे जाने वाला पहला ग्रह है।

20. यूरेनस को "Ice Gaint" कहा जाता है क्योंकि यह मुख्य रूप से बर्फ का बना हुआ है और थोड़ी मात्रा में हीलियम, हाइड्रोजन और चट्टान से बना हुआ है। इसके वातावरण में 83% हाइड्रोजन, 15% हीलियम और 2% मिथेन गैस मौजूद है।


21. अरुण ग्रह की खोज अंटार्कटिका महाद्वीप से पहले हुई थी।

22. अरुण ग्रह इतना बड़ा है कि इसमें 63 पृथ्वी समा सकती है।

23. अरुण ग्रह पर हवाओं की रफ्तार कभी-कभी 900 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा रफ्तार पकड़ लेती है।

24. पृथ्वी की तुलना में अरुण ग्रह पर गुरुत्वाकर्षण बल कम है। यदि पृथ्वी पर कोई वस्तु 10 फीट की ऊंचाई पर उछलती है, तो अरुण ग्रह पर यह 11 फीट की ऊंचाई पर उछलेगी।

25. अगर पृथ्वी पर आपका वजन 100 किलोग्राम है, तो अरुण ग्रह पर आपका वजन 92 किलोग्राम होगा।

26. अरुण ग्रह का घनत्व 1.27 ग्राम/सेंटीमीटर३ है।

ये भी पढ़ें:- शुक्र ग्रह के बारे में जानकारी

Anokhagyan.in visit करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद, उम्मीद करता हूँ की आपलोग को आज का यह पोस्ट पसंद आया होगा | धन्यवाद🙏

Post a Comment

0 Comments