Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

परमाणु बम, एटम बम, न्यूक्लियर हथियार से जुड़े रोचक तथ्य व् जानकारी !! Interesting facts about weapons

0
हेलो दोस्तों आज के इस लेख में, मैं आपलोगों को परमाणु बम,एटम बम,न्यूक्लियर हथियार के बारे में रोचक तथ्य बताने जा रहा हूँ, तो उम्मीद करता हूँ कि ये लेख आपलोग ध्यान से पढ़ें. जैसा कि कल के लेख में मैंने कहा था कि मैं आपलोगों को एटम बम, हाइड्रोजन बम और न्यूक्लियर हथियारों के बारे में जानकारी दूंगा। जैसे: परमाणु बम की एक्सपायरी डेट क्या होती है? परमाणु बम के फटने से कितना शोर पैदा होता है? दुनिया का सबसे शक्तिशाली बम फटने से कितनी तबाही मचा सकता है? और भी बहुत कुछ। तो चलिए देरी किये बिना शुरू करते है आज के इस लेख परमाणु बम,एटम बम,न्यूक्लियर हथियार के बारे में रोचक तथ्य को....

1. atom bomb (परमाणु बम) की ताकत का अंदाजा आप सिर्फ इस बात से ही लगा सकते है कि यदि 15 किलोटन के 100 परमाणु बमों (atom bomb facts) का इस्तेमाल पृथ्वी पर हो जाए तो पूरे आसमान में काला धुंआ छा जाएगा, सूरज की रोशनी ठीक से धरती तक नही पहुंच पाएगी, हमारी धरती को हानिकारक किरणों से ओजोन परत बचाती है वो आधी ओजोन लेयर खत्म हो जाएगी और धरती पर ऐसी बीमारियों का जन्म हो होगा जिनकी हम कल्पना भी नही कर सकते।


2. परमाणु बम का आविष्कार (invention of atomic bomb) का आविष्कार द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान मैनहट्टन प्रोजेक्ट में काम करने वाले वैज्ञानिकों द्वारा किया गया था। इस मैनहट्टन प्रोजेक्ट के डायरेक्टर ‘Robert Oppenheimer’ थे। Robert Oppenheimer को ‘परमाणु बम का पिता’ भी कहा जाता है।

3. पहला परमाणु बम परीक्षण (first atomic bomb test) 16 जुलाई 1945 को सुबह 5:30 बजे न्यू मैक्सिकों के अलमोगार्डो में किया गया था। और इस परमाणु बम को ‘The Gadget’ नाम दिया गया था। इस बम के परीक्षण में 20 किलोटन TNT (Trinitrotoluene) का प्रयोग किया गया था। परीक्षण के दौरान जब धमाका हुआ तो उस धमाके में 600 मीटर ऊंची मशरूम (Mushrooms) जैसी आकृति बनी थी। यानि एफिल टॉवर से 2 गुनी ऊंची।

4. आप ये नही जानते होंगे कि जो मिसाइलें परमाणु हथियारों को ले जाने का कार्य करती है उन मिसाइलों की स्पीड 7 km/sec (किलोमीटर प्रति सेकंड) होती है। यानि, 400 किलोमीटर प्रति मिनट। जिसका अर्थ ये है की दिल्ली से लाहौर सिर्फ एक मिनट में।

5. क्या आप जानते है कि इस समय दुनिया के 9 देश ऐसे है जिनके के पास लगभग 14,900 से भी अधिक परमाणु हथियार है। इन परमाणु हथियारों में से 93% तो सिर्फ रूस और अमेरिका के पास है। ये परमाणु हथियार पूरी मानव जाति को कई बार खत्म करने में सक्षम है।

6. क्या आप जानते है कि सबसे ज्यादा परमाणु हथियार रूस के पास है। रूस के पास लगभग 7000 परमाणु बम है। उसके बाद दूसरे स्थान पर अमेरिका (6800), तीसरे स्थान पर फ्रांस (300), चौथे स्थान पर चीन (260), पांचवें स्थान पर इंग्लैड (215), छठे स्थान पर  पाकिस्तान (120-130), सातवें स्थान पर भारत (110-120), आठवें स्थान पर इजरायल (80) और नोवें स्थान पर नार्थ कोरिया (10 से कम) का नंबर आता है।


7. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि न्यू मैक्सिकों में जहाँ दुनिया के पहले परमाणु बम का परीक्षण किया गया था आज उस जगह पर परमाणु बम संग्रहालय (Atomic Bomb Museum) बना हुआ है। न्यू मैक्सिकों का यह परमाणु बम संग्रहालय ‘ट्रिनिटी साइट’ नाम से मशहूर है। यह म्यूजियम साल में केवल 12 घंटे ही खुलता है। एक बार अप्रैल महीने के पहले शनिवार को और दूसरी बार अक्टूबर के पहले शनिवार को। इस परमाणु बम संग्रहालय के खुलने की टाइमिंग 8am से 2pm है।

8. वर्ष 1950 के आस-पास परमाणु बमों का परीक्षण (nuclear bomb test) करना ‘लाॅस वेगास’ शहर के पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बन गया था। मेन सिटी से लगभग 80 किमी दूर ये परीक्षण किए जाते थे। पूरे शहर में परमाणु बम के परीक्षण से मशरूम जैसी आकृति दिखाई देती थी इसे देखकर यहां पार्टियाँ मनाई जाती थी। इसके चलते लाॅस वेगास शहर (city ​​of las vegas) को ‘Atomic City’ यानी 'परमाणु शहर' भी कहा जाने लगा था।

9. क्या आप जानते है कि अमेरिका परमाणु हथियार बनाने वाला पहला देश (who is first country to develop nuclear weapons) है। यह एकमात्र ऐसा देश भी है जिसने युद्ध के लिए परमाणु बम का प्रयोग भी किया है। अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जिसने अपने परमाणु हथियारों पर सभी देशों द्वारा मिलाकर किए गए कुल खर्च से भी अधिक खर्च करता है।

10. आप ये नही जानते होंगे कि शीत युद्ध (cold war) के दौरान अमेरिका ने एक परमाणु बम चंद्रमा पर गिराने की भी सोची थी ताकि वे अपनी सेना की शक्ति का प्रदर्शन कर सके।

11. साल 1958 में, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का एक न्यूक्लियर बम (nuclear bomb) जाॅर्जिया के समुंद्र तट पर खो गया था। यह न्यूक्लियर बम साल 2016 में कुछ पर्यटक गोतोखोरों को मिल गया। उन गोताखोरों ने तुरंत 911 पर काॅल करके इस 3.9 मेगाटन के बम को डिफ्यूज करवा दिया।


12. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि 5,00,00,00,000 किलोग्राम के परमाणु बम (atom bomb facts in hindi) में इतनी विस्फोटक शक्ति होती है जितनी पूरे दूसरे विश्वयुद्ध (second world war) के दौरान प्रयोग की गई थी।

13. क्या आप जानते है एक बड़े पैमाने की परमाणु लड़ाई (nuclear war) होने से 150 मिलियन टन धुंआ वातावरण में फैल जाएगा। जिसकी वजह से शीत युग (cold age facts) से भी अधिक ठंड हो जाएगी।

14. क्या आपको पता है कि सीटी स्कैन कराने से आपके शरीर पर radioactive radiation (रेडियोधर्मी विकिरण) का उतना ही प्रभाव पड़ता है जितना जापान के हिरोशिमा में हुए परमाणु हमले के समय डेढ़ किलोमीटर दूर खड़े आदमी के शरीर पर पड़ा था। एक सीटी स्कैन (CT scan facts) से हमारे शरीर में 1-10 millisieversts तक विकिरण पहुंचती है।

15. क्या आप जानते है कि पृथ्वी पर कुछ ऐसे जीव भी है जिन पर परमाणु बम (atom bomb) का बहुत कम प्रभाव पड़ेगा। इस सूची में सबसे पहले नंबर आता है cockroach (तिलचट्टा) का। कॉक्रोच को लेकर ऐसा माना जाता है कि जब हिरोशिमा में परमाणु हमला हुआ था और जहां बम गिरा था, वहां से कुछ ही दूरी पर कॉक्रोच जिंदा मिले थे। क्योंकि तिलचट्टा (cockroach facts) इंसानों से कई गुना अधिक रेडिएशन को बड़ी आराम से सह लेते हैं। तिलचट्टा के बाद जो दूसरे नम्बर पर आता है, वह है चींटी।

16. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि अगर भविष्य में कभी परमाणु हमला हुआ तो परमाणु बम से बचने के उपाय यही है कि इनका असली हमला शहरों पर होगा, ऐसे में माना जाता है कि कुछ कम जनजाति वाली जगहों पर इस परमाणु बम का असर देखने को नहीं मिलेगा। जैसे:- स्विट्ज़रलैंड, न्यूजीलैंड, भूटान, चिली, आइस्लैण्ड, आयरलैंड आदि देश। इन देशों की जनसंख्या कम है, इन देशों को लेकर सबसे अहम बात यह है कि यह देश पहाड़ों से भरे हैं, इसलिए भविष्य में भी जब कभी परमाणु हमला हो तो लोग पहाड़ों में जाकर शरण ले सकते हैं। पूरी तरह से जान बचने की उम्मीद तो कम है, लेकिन फिर भी इन देशों में कुछ की जान शायद बच जाए।


17. क्या आपको पता है कि भारत परमाणु समपन्न देश बना था 11 मई 1998 को। वह समय थी दोपहर के 3:45 बजे। जब राजस्थान के पोखरण में सफलतापूर्वक 3 परमाणु बम टेस्ट किए किए गए। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अमेरिका जैसे देश नहीं चाहते थे कि भारत कभी परमाणु बम बनाए। लेकिन भारत ने दुनिया के ऊपर से होकर परमाणु बम का परीक्षण भी किया और परमाणु हथियार भी बनाए। इस परीक्षण के बाद अमेरिका ने भारत पर कई तरह के प्रतिबंध भी लगा दिए थे। भारत में हुए इस परमाणु परीक्षण के ऊपर फ़िल्म स्टार जॉन अब्रहिम की एक फिल्म भी है- परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण।

प्रश्न: परमाणु बम कितनी range तक आवाज पैदा कर सकते है?

18. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि परमाणु बम इतनी आवाज पैदा कर सकते है कि जिससे कि हमारे कानों के पर्दे फट जाए। परमाणु विस्फोट की तरंगे सुपरसोनिक होती है। यदि किसी जगह परमाणु हमला हुआ और आप हमले वाली जगह पर ठीक बीच में खड़े हो तो धमाके की आवाज सुनने से पहले ही आपकी मौत हो जाएगी। परमाणु बम जब विस्फोट होता है तो वह 240 से 280 dB range तक की आवाज पैदा कर सकते है, जबकि इंसानी कान सिर्फ 120 dB तक की आवाज सुन सकते है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं की धरती पर सबसे अधिक आवाज परमाणु बम ही करते है इसके बाद ज्वालामुखी (Volcano) का नंबर आता है।

प्रश्न: क्या परमाणु बम भी Expire होते है?

19.इसका जवाब है हाँ, परमाणु बम भी Expire होते है। लगभग वो सबकुछ जो मानव द्वारा निर्मित है उसकी एक समय सीमा होती है। उसी तरह परमाणु बमों की भी समाप्ति तारीख इस चीज पर निर्भर करती है कि उसे बनाने में किस पदार्थ का प्रयोग किया गया है। क्योंकि परमाणु बम में प्रयोग किए गए पदार्थों को हाफ लाइफ के बाद बदलना होता है। जैसे- ट्रिटियम की हाफ लाइफ 12.3 साल होती है, प्लूटोनियम की 24,100 साल इसके बाद यूरेनियम की 4 अरब साल और थोरियम की 14 अरब साल होती है। समय-समय पर इन हथियारों को कुशल इंजीनियर देखते रहते है और जिस चीज में थोड़ा-सा भी डिफेक्ट मिलता है उसे वो बदल देते है।

प्रश्न: यदि पानी के अंदर एटम बम फोड़ दिया जाए तो क्या होगा?

20. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि पानी की सत्तह के नीचे होने वाले परमाणु विस्फोट को “UNDEX” कहा जाता है। जल के अंदर परमाणु बम का प्रभाव कितना होगा ये कई चीजों पर निर्भर करता है, जिसमें विस्फोट से दूरी, विस्फोट की ऊर्जा, विस्फोट की गहराई और जिस पानी में विस्फोट हो रहा है उस पानी की गहराई शामिल है। यदि पानी में परमाणु बम ( atom bomb about in hindi ) फोड़ दिया जाए तो आसपास के सारे तटीय जीव मर जाएंगे और काफी रेडियोधर्मी तत्व पानी में मिल जाएंगे। पानी के अंदर विस्फोट से उठने वाली तरंगे, सुनामी या भूकंप के दौरान उठने वाली तरंगें अलग-अलग होती है।

प्रश्न: यदि आइंस्टीन पैदा नही होते तो क्या फिर भी हमारे पास परमाणु हथियार होते?

21. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि परमाणु बम की खोज किसने की? या परमाणु बम किसने बनाया? इस बात का जिक्र मैंने 2nd प्वॉइंट में कर चुका हूं। अब बात करते है अल्बर्ट आइंस्टीन की। अगर बीसवीं सदी (Twentieth century) के सबसे प्रसिद्द वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन कभी पैदा ना होते तो हमारे पास परमाणु हथियार नही रहते, यह केवल एक मिथ्या है। क्योंकि विकास कभी किसी के होने या न होने से रूकता नही है। अल्बर्ट आइंस्टीन को अगर हम किसी भी तरीके से इतिहास से गायब कर दें तो बहुत कम नाभिकीय हथियार प्रभावित होंगे, क्योंकि अल्बर्ट आइंस्टीन नाभिकीय हथियारों के कोई मुख्य कर्ता-धर्ता नहीं थे।


ये मिथ्या इसलिए पैदा हुआ, क्योंकि उस समय अल्बर्ट आइंस्टीन की इक्वेशन E=mc2 ज्यादा प्रसिद्ध थी और ज्यादातर वैज्ञानिक इसी सूत्र को नाभिकीय हथियारों को बनाने में मुख्य मानने लगे थे। अल्बर्ट आइंस्टीन जी ऊर्जा के बारे में जरूर लिखा परन्तु निर्मित करने की थ्योरी उन्होंने नहीं दी जिससे स्पष्ट यह है कि नाभिकीय हथियारों के उत्पादन से अल्बर्ट आइंस्टीन का कोई भी सीधा रिश्ता था ही नहीं।

Note: मैं उम्मीद करता हूँ की आज का ये लेख न्यूक्लियर हथियार के बारे में रोचक तथ्य आपलोगों को पसंद आया होगा। ऐसे ही और रोचक तथ्य पढ़ने के लिए विजिट करे anokhagyan.in को. अगर आपलोगों को इस लेख से जुड़े किसी भी प्रकार का कोई सवाल आपलोगों को पूछने है तो कमेंट सेक्शन में कमेंट कर पूछ सकते है. धन्यवाद।


Post a Comment

0 Comments