Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

शुक्र ग्रह के बारे में रोचक तथ्य | 45 Interesting Facts About In Venus Planet

0

हेलो दोस्तों आज के इस लेख में, मैं आपलोगों को बताने जा रहा हूँ शुक्र ग्रह के बारे में, तो चलिए शुरू करते है आज के इस लेख को.

शुक्र ग्रह सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद केवल थोड़ी देर के लिए ही अपनी अधिकतम चमक पर पहुंचता है। यही कारण है जिसके लिए प्राचीन संस्कृतियों के द्वारा सुबह का तारा या शाम का तारा के रूप में संदर्भित किया गया है। शुक्र ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य......

शुक्र ग्रह के बारे में रोचक तथ्य | 45 Interesting Facts About In Venus Planet

● सूर्य से दूरी लगभग - 10 करोड़ 82 लाख किलोमीटर।

 द्रव्यमान (वजन) - 4,867,320,000,000,000 अरब किलोग्राम है। (486732 अरब Kg)

ये भी पढ़ें:- बृहस्पति ग्रह से जुड़े 46 रोचक तथ्य

1. शुक्र पृथ्वी का सबसे निकटतम और सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह है।

2. शुक्र ग्रह का एक दिन पृथ्वी के 1 साल से बड़ा होता है। शुक्र सूर्य के सापेक्ष एक चक्कर पूरा करने के लिए पृथ्वी के लगभग 224.70 दिनों का समय लेता है जबकि अपने अक्ष (धूरी) के सापेक्ष एक चक्कर पूरा करने के लिए 243 दिन लगाता है।

3. शुक्र अपनी धुरी पर पूर्व से पश्चिम की ओर घूमता है जिसकी घूर्णन दिशा यूरेनस के घूमने के दिशा के समान है।

4. सूर्य के प्रकाश को शुक्र तक पहुंचने में 6 मिनट लगते हैं।

5. शुक्र ग्रह पर सल्फ्यूरिक एसिड के बादलों की कई किलोमीटर मोटी परत है जो इसकी सतह को पूरी तरह से ढक लेती है।

6. वैज्ञानिकों की खोज के अनुसार ऐसा माना जाता है कि Venus एक केंद्रीय लौह कौर, चट्टानी मेटल और सिलिकेट क्रस्ट से बना है।

7. आमतौर पर स्थलीय ग्रहों पर पाए जाने वाले प्रहार क्रेटरों, पहाड़ों और घाटियों के अलावा, शुक्र पर अनेकों अद्वितीय भौगोलिक संरचनाएं हैं। इन संरचनाओं में चपटे शिखर वाली ज्वालामुखी संरचनाएं "फेरा" कहलाती है।

8. 100-1000 मीटर ऊंची दरार युक्त सितारा सदृश्य चक्रीय प्रणाली को "नोवा" कहा जाता है।

9. चक्रीय और संक्रेदित दरारों दोनों के साथ मकड़ी के जाले से मिलती-जुलती संरचनाएं "अर्कनोइड" के रूप में जानी जाती है।

10. शुक्र की सतह 30-60 करोड़ वर्ष पुरानी होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें:- अरुण ग्रह से जुड़े 26 रोचक तथ्य

11. शुक्र पर लगभग 85% क्रेटर प्राचीन हालत में है।

12. शुक्र क्रेटरों के परास व्यास में 3 किलोमीटर से लेकर 280 किलोमीटर तक है।

13. वेनीरा 1 स्पेस मिशन,रूस ने 1961 में शुक्र पर भेजने की कोशिश की,पर संपर्क टूट जाने से यह मिशन असफल रहा।

14. अमेरिका का मेरीनर 1 भी शुक्र की कक्षा में पहुंचने में असफल रहा,लेकिन मेरीनर 2 सफ़ल रहा।

15. सोवियत संघ का वेनेरा 3 शुक्र की सतह पर पहुंचने वाला पहला मानव निर्मित यान बन गया। जो 1966 में निर्मित हुआ था।

16. यूरोपियन स्पेस एजेंसी द्वारा भेजे गए Venus express space shuttle ने 2006 में शुक्र पर 1000 से ज्यादा ज्वालामुखी की खोज की।

17. शुक्र का कोई उपग्रह नही है। और न ही शनि ग्रह की तरह इस पर वलय है।

18. शुक्र ग्रह को यह नाम प्रेम और सुंदरता की देवी (रोमन देवी) के नाम पर दिया गया है।

19. शुक्र ग्रह का व्यास 12,104 किमी है और द्रव्यमान 4.87*10^24 किलोग्राम है।

20. सघन कार्बन डाइऑक्साइड परत के ऊपर घने बादल है जो मुख्य रूप से सल्फर डाइऑक्साइड और सल्फ्यूरिक अम्ल की बूंदों से मिलकर बने हैं। 

ये भी पढ़ें:- मंगल ग्रह से जुड़े 48 रोचक तथ्य

21. शुक्र की हवाएं उस की घूर्णन गति के 60 गुने तक गतिशील हैं,जबकि पृथ्वी की सबसे तेज हवाएं घूर्णन गति की केवल 10% से 20% है।

22. ऐसा माना जाता है कि 17वीं शताब्दी में बेबीलोन के खगोलविदों द्वारा शुक्र ग्रह को खोजा गया था।

23. शुक्र के बादल पृथ्वी पर के बादलों की ही तरह बिजली पैदा करने में सक्षम है।

24. जब शुक्र ग्रह पृथ्वी और सूर्य के बीच स्थित होता है यह स्थिति "अवर" संयोजन कहलाती हैं।

25. अधिकांश ग्रह अपने अक्ष पर भी एक वामावर्त दिशा में घूमते हैं,लेकिन शुक्र हर 243 पृथ्वी दिवसों में एक बार घूमता है, "प्रतिगामी" घूर्णन  कहा जाता है।

26. शुक्र ग्रह के पास सौरमंडल के किसी भी अन्य ग्रह की तुलना में अधिक ज्वालामुखी है, लेकिन इनमें से कई निष्क्रिय है। शुक्र की सतह पर पहाड़, घाटियां और सैकड़ों ज्वालामुखी है।

27. शुक्र ग्रह में मौजूद सबसे ऊंचा पर्वत Maxwell montes है,जो कि 8.8 किलोमीटर ऊंचा है। इस पर्वत की तुलना पृथ्वी के माउंट एवरेस्ट से की जाती है।

28. शुक्र की धीमी घूर्णन गति के कारण,इस ग्रह का चुंबकीय क्षेत्र पृथ्वी की तुलना में बहुत कमजोर है।

29. 40 से अधिक अंतरिक्ष यान शुक्र की जानकारी जुटाने के लिए इस ग्रह व् इसके नजदीक भेजें जा चुके हैं।

30. सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में शुक्र को 225 दिन लगते हैं।

ये भी पढ़ें:- शनि ग्रह के बारे में जानकारी

31. इस ग्रह की Orbit Velocity 126,074 किलोमीटर/घंटा और विषुवतीय झुकाव 177.3 है।

32. शुक्र के वायुमंडल की खोज 1761 में रूसी बहुश्रुत मिखाइल लोमोनोसोव द्वारा हुई थी।

33. शुक्र के वायु मंडल का अवलोकन 1790 में जर्मन खगोल शास्त्री योहान श्रोटर द्वारा हुआ था।

34. शुक्र ग्रह की भूमध्य रेखीय परिधि 38,024.6 किलोमीटर और आयतन लगभग 928,415,345,893 घन किमी है।

35. शुक्र ग्रह का कुल क्षेत्रफल 460,234,317 वर्ग किलोमीटर है।

36. बेबीलोन खगोलविदों ने "आकाश की उज्जवल रानी" के रूप में शुक्र ग्रह का उल्लेख किया था।

37. शुक्र सौरमंडल का एक मात्र ऐसा ग्रह है जिसका नाम एक महिला आकृति का नाम पर रखा गया है।

38. शुक्र 41 मिलियन किलोमीटर (25.5मिलियन मील) की औसत दूरी के साथ,हमारे सबसे करीब का ग्रह है। 

39. शुक्र ग्रह की जानकारी जुटाने के लिए वैज्ञानिक रडार मैपिंग विधि का उपयोग करते हैं।

40. शुक्र ग्रह की सतह का पहला रडार मैपिंग 1978 में,अंतरिक्ष यान के जरिए लिया गया था।

ये भी पढ़ें:- वरुण ग्रह के बारे में जानकारी

41. Venus के crus की मोटाई - 50 किलोमीटर है, इसकी Metal - 3000 किलोमीटर मोटी है तथा Core  का व्यास - 6000 किलोमीटर है।

42. Venus का इंटीरियर रूप तीन परतों से बना है- Crust, metal और एक core

43. ग्रीक और रोमन के लोग शुक्र को एक नहीं बल्कि दो ग्रह मानते थे।

44. ग्रीक के लोग सुबह दिखने वाले तारे को Phasphorus और रात को दिखने वाले तारे को Hosporus कहते थे।

45. रोम के लोग सुबह दिखने वाले तारों को Lucifer और रात में दिखने वाले तारे को Vesper कहते थे।


Post a Comment

0 Comments