Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए परमाणु बमों के बारे में जानकारी | Information about the atomic bombings of Hiroshima and Nagasaki

0
हेलो दोस्तों आज के इस लेख में, मैं आपलोगों को हिरोशिमा और नागासाकी में गिराए गए परमाणु बम के बारे में बताने जा रहा हूँ, उम्मीद करता हूँ कि इस लेख को आप लोग ध्यान से पढ़ें।

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि जब वर्ष 1945 में जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमला यानी परमाणु बम गिराया गया था तब इसकी चर्चा पूरी दुनियाभर में चली थी। सभी देशों का कहना था कि ये गलत किया, लेकिन अमेरिका (USA) का कहना था की ठीक किया। खैर छोड़िए, ये उस समय की बात थी। आज के इस लेख में हम हमले की पूरी जानकारी रोचक तथ्यों के माध्यम से बताएंगे। Facts about the atomic bombs that fell on Nagasaki and Hiroshima


1. जापान पर पहला परमाणु बम का हमला 6 अगस्त, 1945 को सुबह सवा आठ बजे जापान के हिरोशिमा पर और दूसरा परमाणु बम इसके ठीक तीन दिन बाद, यानी 9 अगस्त को नागासाकी पर गिराया गया था। इन दोनों जगहों पर परमाणु बम के हमले के बाद से आज तक हमले के लिए दोबारा परमाणु हथियार का इस्तेमाल नही हुआ। 18 atomic bombings of Hiroshima and Nagasaki


2. जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराए जाने का फैसला परमाणु बम गिराने से सिर्फ एक घंटे पहले लिया गया था। Hiroshima and Nagasaki bomb name
 
3. जापान के हिरोशिमा (Hiroshima bomb name) पर गिराए गए परमाणु बम का नाम था “Little Boy”. इस बम का वजन करीब 4000 किलोग्राम और लंबाई 10 फीट थी। इस बम में यूरेनियिम की मात्रा 65 किलोग्राम थी, लेकिन जो विस्फोट हुआ वह सिर्फ 0.7g यूरेनियम की वजह से हुआ। यानि जिस पदार्थ की वजह से विस्फोट हुआ उसका वजन एक आलपिन या $ डाॅलर के नोट के बराबर भी नही था।

4. नागासाकी पर गिराए गए परमाणु बम (Nagasaki bomb name) का नाम “Fat Man” था। और इस बम का वजन करीब 4500 किलोग्राम और लंबाई 11.5 फीट थी। इसमें 6.4 किलोग्राम प्लूटोनियम का प्रयोग किया गया था जो यूरेनियम से कही अधिक शक्तिशाली था।


5. जापान के नागासाकी पर गिराए जाने वाला परमाणु बम पहले जापान के कोकुरा शहर पर गिराया जाना था लेकिन उस समय कोकुरा शहर का मौसम साफ नही था और बादल भी घने थे, इसलिए अमेरिकी सेना ने उस परमाणु बम को नागासाकी पर ही गिरा दिया। इस बम को पहले क्योटो शहर पर गिराने की भी योजना बनाई गई थी। लेकिन युद्ध के सेक्रेट्री हेनरी स्टिमसन ने इसे बदलवा दिया क्योंकि उनका कहना था कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ यहाँ पर हनीमून मनाया था और उनकी बहुत सारी यादें इस शहर से जुडी हुई थी।

6. जापान के हिरोशिमा पर जो बम गिराया गया उसे ले जाने वाले विमान का नाम “Enola Gay” था। इस विमान में साइनाइड की 12 गोलियाँ भी रखी गई थी, ताकि यदि यह मिशन फेल हो जाता है तो सारे ऑफिसर उन्हें खा लें। जिस विमान से दूसरा बम गिराया गया उसका नाम “Bockscar” था।
 
7. इस परमाणु हमले से हिरोशिमा और नागासाकी (Hiroshima and Nagasaki bomb facts) के करीब 2,46,000 लोग मारे गए थे। लगभग 1 लाख लोगों की जनसंख्या तो बम गिरते ही मारे गए थे और बाकी के लोग अगले कुछ सालों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की वजह से मर गए।

8. हिरोशिमा हमले के समय परमाणु बम फटने वाली जगह का तापमान 3,00,000 डिग्री सेल्सियस और उसके जमीन के नीचे का तापमान लगभग 4,000 ℃ तक पहुंच गया था, इतना अधिक तापमान जो स्टील को भी पिघलाने के लिए काफी होता है।


हिरोशिमा में हुए इस हमले से 1005 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी चली थी और 10 वर्ग किलोमीटर में गहरे गढ्ढे बन गए थे। हिरोशिमा में 500 मीटर तक 19 tons per square inch का प्रेशर create हुआ था। इतना अधिक प्रेशर किसी भी विशाल बिल्डिंग को हवा में उड़ाने के लिए काफी था।

9. जापान का नागासाकी और हिरोशिमा (atomic bombings of Hiroshima and Nagasaki facts) आज रेडियोएक्टिव फ्री है। क्योंकि दोनों परमाणु बम जमीन से कुछ 100 फीट की ऊंचाई पर हवा में फटे थे।

10. हिरोशिमा में परमाणु हमले के एक महीने बाद शहर में एक चक्रवात आया था और इस चक्रवात की वजह से 2000 और लोग मारे गए।

11. हिरोशिमा परमाणु बम हमले में 10 से 12 अमेरिकी भी मारे गए थे, ये बात अमेरिका को साल 1970 में पता चली थी।


12. हिरोशिमा पर हुए परमाणु हमले के बाद एक पुलिसवाला नागासाकी गया था और उसने वहाँ की पुलिस को हमले के लिए सचेत कर दिया इसका रिजल्ट ये रहा, कि नागासाकी में हुए परमाणु हमले में एक भी पुलिस वाले की मौत नही हुई।

13. शिकेगी तनाका (Shikegi Tanaka) नामक एक व्यक्ति हिरोशिमा में हुए परमाणु बम के हमले के समय 13 साल का था, उसने इस विस्फोट को 20 मील दूर से देखा था। परमाणु हमले से बचा हुआ यह आदमी 6 साल बाद साल 1951 में बोस्टन गया और वहाँ उसने मैराथन जीतकर दिखाई।

14. सुतोमो यामागुच्ची नामक एक व्यक्ति हिरोशिमा और नागासाकी में हुए दोनों परमाणु बम हमलों से पीड़ित व्यक्ति था। दरअसल हुआ ऐसा था कि जब हिरोशिमा पर परमाणु बम गिरा तब वो यही था। उस हमले में बचने के बाद वो अपने गाँव नागासाकी चला गया फिर कुछ दिन बाद वहाँ पर भी परमाणु बम गिरा दिया गया। लेकिन ये व्यक्ति इतना भाग्यशाली था कि दोनों बार बच गया। सुतोमो यामागुच्ची की मौत साल 2010 में पेट के कैंसर से हुई।


15. जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमले से पूर्व अमेरिका ने जापान पर 49 बम अभ्यास के तौर पर गिराए थे। जिसमें 400 लोगों की मौत और 1200 लोग घायल हुए थे।

16. जापान के नागासाकी में हुए परमाणु हमले के 6 दिन बाद जापान के राजा हिरोहित्तो (Hirohito) ने अमेरिकी सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने यह घोषणा रेडियों पर की थी और ज्यादातर जापानियों ने उसकी आवाज पहली बार सुनी थी। अगर इस हमले के बाद जापान सरेंडर नही करता तो अमेरिका ने 19 अगस्‍त को एक और शहर पर परमाणु बम गिराने की योजना बनाई थी।

17. हिरोशिमा और नागासाकी (atomic bombings of Hiroshima and Nagasaki facts in hindi) में हुए परमाणु हमलों के लिए अमेरिका ने आज तक जापान से माफी नही मांगी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पहले ऐसे अमेरिकी राष्ट्रपति है जिन्होंने हमले के 71 साल बाद हिरोशिमा की यात्रा की।


18. परमाणु बम (atomic bomb facts) हमलों से ग्रसित हुए व्यक्तियों के सम्मान में जापान ने, साल 1964 में एक ज्वाला प्रज्वलित की थी जो आज तक चल रही है। उनका कहना है कि यह उस दिन बुझाई जाएगी जिस दिन इस दुनिया से सभी परमाणु बम पूरी तरह से खत्म हो जाएगे और ये दुनिया परमाणु हमले से भय मुक्त हो जाएगी।


Note: आज के इस लेख तो सिर्फ जापान के नागासाकी और हिरोशिमा पर हुए परमाणु हमले (atomic bombings of Hiroshima and Nagasaki) की जानकारी थी। कल के नए लेख के माध्यम से आपलोगों को एटम बम, हाइड्रोजन बम etc. इन सबकी जबरदस्त जानकारी दी जाएगी। जैसे: परमाणु बम की एक्सपायरी डेट क्या होती है? परमाणु बम के फटने से कितना शोर पैदा होता है? दुनिया का सबसे शक्तिशाली बम कितनी तबाही मचा सकता है? और भी बहुत कुछ। तो उम्मीद करता हूँ कि ये लेख आपलोगों को पसंद आया होगा। पसंद आया है तो कमेंट सेक्शन में कमेंट कर बताएं, ताकि कल का लेख मैं आपलोगों के लिए और मजेदार तरीके से लेकर आऊं। धन्यवाद


Post a Comment

0 Comments