Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

धरती से जुड़े 25 रोचक तथ्य | 25 Interesting Facts Related To Earth

0
हेलो दोस्तों आज के इस लेख में, मैं आपलोगों को पृथ्वी दिवस "Earth Day" या पृथ्वी से जुड़ी जानकारी देने जा रहा हूँ, तो चलिए शुरू करते है।

World Earth Day: (विश्व पृथ्वी दिवस) - पृथ्वी दिवस (Earth Day) आज से 45 साल पहले 22 अप्रैल के दिन अमेरिका में पहली बार सेलिब्रेट हुआ था। विश्व पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है जो दुनियाभर में सेलिब्रेट किया जाता है। इस योजना को 192 देश मनाते हैं।


22 अप्रैल को ही विश्व पृथ्वी दिवस मनाए जाने के पीछे अमेरिकी सीनेटर गेलार्ड नेल्सन रहे हैं। वे पर्यावरण को लेकर चिंतित रहते थे, तो आज के इस लेख में, मैं आपलोगों को पृथ्वी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताने जा रहा हूँ, उम्मीद करता हूँ कि ये लेख आपलोगों को पसंद आये....


1. क्या आप जानते है कि पृथ्वी (Earth Facts In Hindi) के 40 प्रतिशत भाग में दुनिया के सिर्फ 6 देश बसे है।

2. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धरती के सभी मनुष्य एक वर्ग किलोमीटर के घन (Cube) में समा सकते है। इसके लिए यदि हम एक वर्ग मीटर में एक व्यक्ति को खड़ा करते है तो एक वर्ग किलोमीटर में दस लाख व्यक्ति खड़े हो सकते हैं।


3. क्या आप जानते है कि चीन का वायु प्रदूषण इतना अधिक है कि अंतरिक्ष (Space) से देखने पर द ग्रेट वाल ऑफ चाइना भी दिखाई नहीं दी।

4. के बात आप नही जानते होंगे कि पृथ्वी के स्लो रोटेशन की वजह से साल 2015 एक सेकंड लंबा था।

5. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर इंसान को बिना किसी सुरक्षा उपाय के स्पेस में छोड़ दिया जाए तो वह केवल 2:00 मिनट तक ही जीवित रहेगा उसके बाद उसकी मृत्यु हो जाएगी।

6. क्या आप जानते है कि पृथ्वी (Earth) पर एक बार सबसे विशाल उल्कापिंड गिरा था। इसका नाम होबा मीटिऑराइट रखा गया था।

7. हमारी इस धरती पर इतना सोना (Gold) है, जो 1.5 फीट की गहराई तक इस धरती की पूरी सतह को ढंक सकता है।


8. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 12 मील (19 किमी) की ऊंचाई पर प्रेशराइज्ड सूट पहनना जरूरी होता है, वरना मौत भी हो सकती है।

9. क्या आप जानते है धरती पर 1 सेकेंड में 100 बार और हर दिन 80.6 लाख बार आकाशीय बिजली गिरती है।

10. क्या आपको पता है कि धरती पर ताप का स्त्रोत केवल सुर्य नही है बल्कि धरती का अंदरूनी भाग भी है, जो पिघले हुए पदार्थों से बना है जो लगातार धरती के अंदरूनी ताप स्थिर रखता है। धरती के इस ताप को लेकर एक अनुमान के अनुसार इस अंदरूनी भाग का तापमान 5000 से 7000 डिग्री सेल्सियस है जो कि सुर्य की सतह के तापमान के बराबर है।

11. नासा के वैज्ञानिकों ने यह अनुमान लगाया है की अंतरिक्ष में मौजूद कचरे का एक टुकड़ा हर रोज पृथ्वी पर गिरता है।

12. क्या आपलोगों को पता है कि धरती के सारे महाद्वीप आज से करीब 6.5 करोड़ साल पहले एक दूसरे से जुड़े हुए थे। इन महाद्वीपों को लेकर  वैज्ञानिको का मानना है कि धरती पर कोई उल्का पिंड गिरने से, फिर निरंतर ज्वालामुखियों फटने और ताकतवर भुकंपों के होने के कारण यह महाद्वीप आपस से अलग होने लगे, इसी कारण धरती से डायनासोरों का अंत हुआ था।

● पहले जब सभी महाद्वीप आपस में जुड़े हुए थे तो ऊपर दिए चित्र की तरह दिखते थे और वैज्ञानिकों ने इसे पैंजीया नाम दिया है।


13. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धरती पर हर रोज 45,00 बादल (मेघ) गरजते है।

14. इस धरती पर मौजुद प्रत्येक प्राणी में कार्बन जरूर मौजूद है।

15. क्या आपको पता है कि धरती के गुरूत्वाकर्षण की वजह से पर्वतों का 15,000 मीटर से ऊँचा होना संभव नही है।

16. आज से करीब 450 करोड़ साल पहले, सुर्य मंडल में मंगल के आकार का एक ग्रह था जो कि पृथ्वी के साथ ही एक ही ग्रहपथ पर सुर्य की परिक्रमा करता था। मगर पता नही किसी कारणवश यह ग्रह धरती से टकरा गया और इस टक्कर से एक तो धरती मुर गई और दूसरा इस टक्कर के फलसरूप जो पृथ्वी का हिस्सा अलग हुआ उससे चाँद का निर्माण हो गया।

17. सौर मंडल में पृथ्वी (Earth) एकमात्र ऐसी जगह है, जहां पानी सॉलिड, लिक्विड, वेपर रूप में मौजूद है।

18. धरती का 97% पानी खारा है और साफ पानी केवल 3 प्रतिशत ही है। विश्व का 90% कचरा समुद्रों में पहुंचता है।


19. क्या आपको पता है कि आज भी दुनिया की 748 मिलियन आबादी को स्वच्छ पीने के लिए भी साफ पानी नसीब नहीं होता है। इसके अलावा लगातार इस्तेमाल होने वाले टॉयलेट में रोज औसतन 200 गैलन पानी बर्बाद होता है। और लीकेज के चलते हर रोज 36 मिलियन गैलन पानी बर्बाद होता है।

20. क्या आप जानते हैं दुनिया में 40 प्रतिशत मौतें सिर्फ पानी, हवा और मिट्टी के प्रदूषण से होती हैं। इन तीनों के अलावा हर साल सिर्फ Air Pollution (हवा प्रदूषण) से 70 लाख लोगों की मौत हो रही है।

21. पूरी दुनियाभर में हर रोज करीब 1 अरब लोगों को पीने लायक पानी नहीं मिल रहा, जबकि 2 अरब लोग ऐसे है जो साफ पानी को तरस रहे हैं। क्या आपको पता है कि साल 2050 तक करीब 09 अरब लोग बिना पानी पिये या कम पानी में गुजारा कर रहे होंगे। रिसर्चरों के मुताबिक साल 2025 तक भारत के करीब 60% भूजल (भूमिगत जल) स्रोत पूरी तरह सूख चुके होंगे।

22. क्या आप जानते हैं समुद्र के एक लीटर पानी के 13 बिलियन हिस्से में एक ग्राम सोना मिला रहता है।


23. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पृथ्वी पर 99% जीवित प्राणी महासागरों में से हैं, हमें 2000 जलीय जीवों की प्रजातियों के बारे में हर साल बताया जाता है।

24. क्या आपको पता है कि हर साल 10-12 दुघर्टनाओं का कारण शार्क होती हैं। प्रत्येक वर्ष लगभग 100 मिलियन शार्क मारी जाती हैं।

25. क्या आप जानते है कि यदि पृथ्वी (Earth About In Hindi) का पूरा जल एक जगह इकट्ठा किया जाए, तो यह 860 घन किमी के आकार की एक बॉल बनेगी। यह बॉल शनि के बर्फीले चांद टेथी के आकार से अधिक होगी।


निष्कर्ष: धरती से जुड़े 25 रोचक तथ्य (Earth Day 2021) आपलोगों को कैसे लगे, आज का ये लेख आपलोगों को पसंद आया है तो आप इसे अपने दोस्तों और परिजनों के पास शेयर करे, धन्यवाद्।

Post a Comment

0 Comments