Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

दुनिया की 6 रहस्यमयी जगह || Top 6 Mysterious Places in The World

0
हमारी इस दुनिया में ऐसे कई रहस्य है जिनपर यकीन करना मुश्किल ही नही नामुमकिन लगता है। इस दुनिया के अंदर ऐसी कई रहस्यमयी जगहें भी है जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी।

आज के इस लेख में, मैं आपको ऐसे ही 6 रहस्यमयी जगहों के बारे में बताने जा रहा हूँ, तो चलिए शुरू करते है आज के इस टॉपिक को।

1. लाइटनिंग स्टॉर्म, वेनेज़ुएला

Lightning Storm, यह Venezuela के पश्चिम और दक्षिण माला कि एक झील है। इस झील के ऊपर बिजली चमकती है। बताया जाता है कि यहां पर 250 वॉड की बिजली चमकती है बिजली चमकने के साथ ही यहां पर बादलों की गरजने की आवाज भी आती है। बताया जाता है कि जनवरी और फरवरी के महीने में बिजली चमकने की संभावना यहां कम हो जाती है लेकिन मई और अक्टूबर के महीने में बिजली चमकने की संख्या बहुत बढ़ जाती है।


इस झील के ऊपर चमकने वाले बिजली कि चमक इतनी अधिक होती है कि यह 400 किलोमीटर की दूरी से भी दिखती है। इस झील के आस-पास तेल वाले इलाके है औए इस तेल वाले इलाकों में मीथेन की मात्रा अधिक होने के कारण आसमान में ज्यादा बिजली चमकती है।

2. Magnetic Hill, India (मैग्नेटिक हिल, भारत)

विज्ञान के नये-नये प्रयोगों से भले ही आज हम दुनिया में ऊंचाइयों को छू रहे, लेकिन आज भी इस दुनिया में कुछ ऐसे रहस्य है जिनको खोजने में वैज्ञानिक भी असमर्थ है। और उन्हीं रहस्यों में से एक ये है- जम्मू कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र के पास Magnetic Hill है। 


लोगों के अनुसार बताया जाता है कि इस Hill पर गाड़ी को बिना स्टार्ट किये ही गाड़ियां यहां चलती है। इस मैग्नेटिक हिल के रहस्यों के बारे में अभी तक पता नहीं चला है।

इस हिल को लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि यहां पर चुंबकीय शक्ति अधिक है, जिसकी वजह से यहां पर रुकी गाड़ियां चलने लगती है और यहां गाड़ियां ही नही बल्कि ये जगह उड़ने वाले हवाई जहाज को भी अपनी ओर खींच लेती है।

3. Moving Stones Death Valley, California (मूविंग स्टोन्स डेथ वैली, कैलिफोर्निया)

अब तक आपलोगों ने पत्थर को स्थिर अवस्था में रुका हुआ देखा होगा। लेकिन आज मैं आपको एक ऐसे जगह के बारे में बताऊंगा जहां पत्थर एक जगह से दूसरी जगह चलते है। कैलिफोर्निया में स्थित Moving stones death valley के पत्थर अपने आप को ही आगे खींच कर बढ़ते है, इन पत्थरों के चलने का निशान पीछे से बनता है, इनमें से कुछ पत्थरों का वजन एक टन तक होता है।


इन पत्थरों का अपने आप चलना वैज्ञानिक के लिए यह एक रहस्य बना हुआ है। इन पत्थर को चलते आज तक किसी ने नहीं देखा है। ये पत्थर सर्दियों में अपने आप ही एक स्थान से दूसरे स्थान चले जाते और 250 मीटर से अधिक दूरी भी तय कर देते।

इन पत्थरों के चलने के रहस्य को सुलझाने के लिए साल 1972 में वैज्ञानिकों की एक टीम आई। उन वैज्ञानिकों ने यहां के हर पत्थर पर अलग-अलग नाम लिख दिये और इन पत्थरों पर 7 साल तक अध्ययन किये और इन पत्थरों में से एक नाम उन्होंने के्रीम रखा था।


केरिम नामक इस पत्थर का वजन 317 किलोग्राम था। यह पत्थर उस समय अपनी जगह से जरा सा भी नही खिसका, लेकिन कुछ साल बाद वैज्ञानिकों की टीम वापस उसी जगह पर गए तो उन्होंने उस के्रीम नामक पत्थर को अपनी जगह से 1 किलोमीटर बढ़ा हुआ देखा।

4. Eternal Fame Falls, Orchard Park New York (इटरनल फेम फॉल्स, ऑर्चर्ड पार्क न्यूयॉर्क)


अमेरिका के न्यू यॉर्क के इस पार्क में एक छोटी सी नदी बहती है, जिसके अंदर आग जलती है। जो भी व्यक्ति इसे देखता है उसे ये आश्चर्य होता है कि यह आग कैसे जल रही है।


वैज्ञानिकों ने इस जगह पर शोध की और उनको यह पता चला कि इस झील के नीचे के चट्टानों से मिथेन गैस निकलती है। बताया जाता है कि बीसवीं शताब्दी में किसी ने इस मीथेन गैस में आग लगा दी और तब से ये आग लगातार जल रही है।

5. Old Faithful, Yellowstone National Park (ओल्ड फेथफुल, येलोस्टोन नेशनल पार्क)

सबसे अधिक प्राकृतिक गीजर आपको यहां ही देखने को मिलेगा। प्राकृतिक गीजर यह एक तरह से गर्म पानी का फव्वारा होता है, जो भूमि के अंदर से निकलता है। इस पार्क में लगभग 300 से भी अधिक गीजर है। यहां सबसे प्रसिद्ध है Old Faithful Ceyser, यह दुनिया का सबसे ऊंचा फुवारा है। इसमें फुवारे में नियमित विस्फोट होता रहता है।

6. Blood Falls, Antarctica (ब्लड फॉल्स, अंटार्कटिका)

प्राकृतिक यह ऐसी चीज है जो लोगों को हमेशा ही अपनी ओर आकर्षित करता हैं। और इसी प्राकृतिक में अजीबों गरीब रहस्य भी मौजूद है। और उन्हीं रहस्यों में एक ये है ब्लड फॉल्स नामक झरना। इस झरने की खासियत है कि इस झरने के पानी का रंग लाल है। मानो इन झरने को देखने पर ऐसा लगता है जैसे इसमें से खून बह रहा हो।


इसी कारण से इस झरने को ब्लड फॉल्स कहा जाता है। वैज्ञानिकों ने इस झरने पर किये गए रिसर्च के दौरान यह अनुमान लगाया गया है कि इस झरने के नीचे शायद तत्व अधिक मात्रा में मौजूद हैं, जिसके कारण इस झरने के पानी का रंग लाल हो जाता है। लेकिन आज भी यह झरना हम सभी के लिए एक रहस्य बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments