Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

सोनी कम्पनी से जुड़े 11 रोचक तथ्य | 11 Interesting Facts Related Sony Company

0
हेलो दोस्तों आज के इस लेख में, मैं आपलोगों को सोनी कम्पनी (Sony Company About In Hindi) के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताने वाला हूँ। जिसे शायद आज से पहले आप नही जानते होंगे, तो चलिए देरी किये बिना शुरू करते है आज के इस लेख को और जानते है सोनी कम्पनी से जुड़े तथ्य.... Sony Company Facts In Hindi...

क्या आपलोगों को पता है Sony, यह एक ऐसा नाम जिस पर Technology की दुनिया में आँख मूंदकर विश्वास किया जाता हैं। Sony कम्पनी के Sound System का तो किसी के साथ मुकाबला ही नही हैं।


सोनी कम्पनी के बारे में इंटरनेट पर कोई अधिक जानकारी तो उपलब्ध नही हैं लेकिन फिर भी आज मैं आपलोगों के लिए कुछ रोचक तथ्य ढूंढ़ कर लाए हैं, तो चलिए जानते है सोनी कम्पनी से जुड़े तथ्यों के बारे में...


1. Sony Company अपना पहला प्रॉडक्ट वर्ष 1946 के अंत में लाया था, ये प्रोडक्ट एक इलेक्ट्रिकल राइस कुकर था। कम्पनी द्वारा लाये इस प्रॉडक्ट की सबसे बड़ी कमी यह थी कि इसमें चावल कभी कच्चा रह जाता था, तो कभी ज़्यादा पक जाता था।
 
2. सोनी कंपनी का नाम पहले “TTK” (Tokyo Tsushin Kenkyujo) था। लेकिन 12 वर्ष बाद इसने नाम बदलकर SONY कर दिया।

3. Sony नाम रखने से पूर्व इसका नाम Sonny रखा गया था, जिसका मतलब होता है युवा। बाद में इसका नाम Sony इसलिए रखा गया ताकि लोग आसानी से याद रख सके।

4. Sony Company का नाम Sony लैटिन भाषा के शब्द “Sonus” पर रखा गया हैं। Sonus का मतलब साउंड होता हैं और ये तो आपलोगों को बताने की जरूरत ही नही हैं कि Sony का Sound System कितना ज़बरदस्त हैं।


5. क्या आपको पता है दुनिया का पहला वॉकमैन सोनी कंपनी ने ही लॉन्च किया था। और इसके प्रसिद्ध होने की खास वजह यह थी कि इसे US, यूनाइटेड किंगडम और आस्ट्रेलिया में अलग-अलग नाम से बेचा गया।

6. क्या आपलोगों को पता है कि Sony के संस्थापक “Akoi Morita” और Apple  कम्पनी के संस्थापक “Steve Jobs” में काफी अच्छी दोस्ती थी।

7. क्या आप जानते है कि दुनिया की सबसे बड़ी Gaming Company निंटेंडो (Nintendo) ने Sony से वीडियो गेम बनवाकर गलती कर दी। उनके द्वारा बनाया गया ये गेम मार्केट में फेल हो गया और सोनी कम्पनी ने खुद का प्ले स्टेशन बनाकर निंटेंडो को पीछे छोड़ दिया।


8. क्या आपको पता है कि वर्ष 1998 में सोनी कम्पनी (Sony Camera) ने कैमकोर्डर लॉन्च किया। यह एक ऐसा डिवाइस था जो कपड़े के अंदर तक देख सकता था।

9. मार्च 2015, के अनुसार पूरी दुनिया भर में Sony कम्पनी के 1,31,700 कर्मचारी हैं।

10. क्या आपको पता है सोनी कम्पनी (Sony Company Mobiles) के सभी Smartphone और Tablet में 10:35 का Time दिखाया जाता हैं।

11. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Sony ने Tokyo में अपने Headquarter (मुख्यालय) को एक “गोल्डन पिग” का रूप दिया हैं। इस गोल्डन पिग को कंपनी का प्रतीक चिन्ह भी माना जाता हैं। इसके लिए Sony कम्पनी को काफी निंदा झेलनी पड़ी हैं।


Note: हम उम्मीद करते है कि सोनी कम्पनी (Sony Company In Hindi) से जुड़े आज का ये लेख आपलोगों को पसंद आया होगा। ये लेख आपलोगों को पसंद आया है, तो आप इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच शेयर करे और कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट करे कि आज का ये लेख आपलोगों को कैसा लगा, ताकि मैं आपलोगों के लिए और ऐसे रोचक तथ्य ला सकूँ, धन्यवाद


Post a Comment

0 Comments