Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

Ganymede ! गैनिमीड उपग्रह से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी

1

हेलो दोस्तों मेरा नाम सूरज सिंह "राजा" है. आज के टॉपिक में हमलोग बातें करने वाले है गैनिमीड उपग्रह के बारे में.

गैनिमीड बृहस्पति का सबसे बड़ा उपग्रह है। गैनिमीड पूरे सौरमंडल का सबसे बड़ा उपग्रह(चंद्रमा) है। गैनिमीड का व्यास 5,268.2 किलोमीटर है, जो बुध से भी 8% बड़ा है।


गैनिमीड का द्रव्यमान सौर मंडल के सारे चंद्रमाओं में सबसे ज्यादा है। गैनिमीड का द्रव्यमान पृथ्वी के चंद्रमा का 2.2 गुना है।

गैनिमीड प्राचीन यूनानी धार्मिक कथाओं का एक पात्र था जो यूनानी धर्म के देवताओं को शराब परोसता था।

गैनिमीड का निर्माण या बनावट

गैनिमीड पत्थर और पानी की बर्फ का बना हुआ है। गैनिमीड के केंद्रीय भाग में पिघला हुआ लोहा है। गैनिमीड के केंद्र में इस पिघले लोहे की वजह से गैनिमीड सौरमंडल का इकलौता चंद्रमा है जिसका अपना चुंबकीय गोला है।

वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है कि गैनिमीड की सतह के करीब 200 किलोमीटर नीचे दो बर्फीली परतों के बीच एक पानी का महासागर है।


गैनिमीड की सतह में हल्के और गाढ़े रंग के क्षेत्र देखे जा सकते हैं।
ऐसा माना जाता है कि हल्के रंग के क्षेत्रों में नई बर्फ़ की मात्रा अधिक है और इन जगहों (इलाकों) खाइयां और चट्टानें मौजूद हैं जिनकी वजह से बृहस्पति के भयंकर गुरुत्वाकर्षण से पैदा हुए ज्वार भाटा बल द्वारा दी गयी उथल-पुथल को बताया जाता है।

गाढ़े रंग की सतह की उम्र बहुत पुरानी लगती है और अनुमान है कि इस पर जगह-जगह पर उल्का पिंडों के गिरने से प्रहार क्रेटर बनाने के सिवाय यह पिछले 4 अरब वर्षों में ज्यादा नहीं बदली।

गैनिमीड का वायुमंडल

गैनिमीड का वायुमंडल पतला-सा है, जिसमें ऑक्सीजन के तीन भिन्न रूप है-

1. ऑक्सीजन के परमाणु (o)
2. आणविक ऑक्सीजन (o२) और ओजोन (o३) इस वायुमंडल में थोड़े मात्रा में हाइड्रोजन भी मौजूद है।

3. गैनिमीड को गैलीलियो गैलीली ने 7 जनवरी 1610 को खोजा था।
4. गैनिमीड का आयतन 7.6 km^3 है।
5. गैनिमीड का द्रव्यमान 1.4819 किलोग्राम है।


अगर ये पोस्ट गैनिमीड के बारे में हिंदी में अच्छी लगी हो तो प्लीज लाइक, शेयर और कमेंट करें धन्यवाद् और कुछ भी जानने या किसी भी प्रकार के सवालों के लिए प्लीज कमेंट करें धन्यवाद्।

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

आप सब का अनोखा ज्ञान पे बहुत बहुत स्वागत है.