Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

दुनिया के 10 अनसुलझे रहस्य | 10 Unsolved Mysteries In World

0
दोस्तों, अभी तक विज्ञान और मेडिकल साइंस ने चाहे कितनी भी तरक्की क्यों ना कर ली हो, लेकिन अभी भी हमारी दुनिया ऐसे बहुत सारे रहस्य (Unsolved Mysteries In Hindi) है जिन्हें अभी भी सुलझाना बाकी है। आज के इस लेख में, मैं इनमें से ही कुछ छांट कर 10 रहस्य मैं आपके लिए लाए हैं। तो चलिए जानते है इनके बारे में.....

दुनिया के 10 अनसुलझे रहस्य - 10 Unsolved Mysteries In World

#1. 6 इंच का नर कंकाल

साल 2003 में चिली के अटाकामा रेगिस्तान में 6 इंच लंबा एक विचित्र कंकाल पाया गया। जब ये कंकाल लोगों के सामने आए तो लोगों का कहना है कि ये 6 इंच का कंकाल किसी अन्य ग्रह के किसी जीव का है।


लेकिन स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के जांचकर्ताओं का कहना है कि यह कंकाल हजारों वर्षों पहले किसी इंसानी DNA से छेड़छाड़ कर बनाया गया एक अन्य जीव है। लेकिन वास्तव में ये कंकाल किसका है तथा इसे ऐसा क्यों बनाया गया ये अब तक एक रहस्य ही बना हुआ है।

#2. ब्लड ग्रुप


ये हर कोई जानता है कि इंसान ब्लड ग्रुप के अलग-अलग होते हैं लेकिन ये आज तक कोई नहीं समझ पाया कि ऐसा क्यों होता है? इस बात की जानकारी प्राप्त करने के लिए बहुत से वैज्ञानिकों ने इस पर बहुत माथा पच्ची करी और जानने का प्रयास किया लेकिन आज तक ये भी एक रहस्य ही बना हुआ है।

#3. वोय्निच मेन्युस्क्रिप्ट

किताबें (Mysterious Book In Hindi) पढ़ने का तो शौक हर कोई रखता है लेकिन क्या आप जानते है कि 15वीं शताब्दी में एक रहस्यमयी लिपि लीखी गई थी और इस लिपि को 240 पेजों की एक किताब में संकलित भी किया गया था।


वैज्ञानिक उस किताब को वोय्निच मेन्युस्क्रिप्ट (Voynich Manuscript) कहते हैं, लेकिन इस किताब में लिखी भाषा को आज तक कोई नहीं पढ़ा सका है। इस भाषा को पढ़ने में वैज्ञानिक भी अभी तक 100 प्रतिशत असफल हैं। कई लोग दावा हैं कि यह लिपि किसी अन्य ग्रह से आए हुए लोगों ने लिखा है, लेकिन कारण जो भी हो आज तक यह लिपि बिल्कुल भी नहीं पढ़ी जा सकी है।

#4. 1975 चीन भूकंप

वर्ष 1975 में चीन के एक शहर “Haicheng” में अचानक कुछ कुत्ते तथा अन्य जानवर बड़ा ही अजीब व्यवहार करने लगे, जानवरों द्वारा किया गया इस व्यवहार बहुत ही ज्यादा विचित्र और समझ से परे था।

जानवरों की यह हरकत लोगों को बहुत ही ज्यादा परेशान कर देने वाली थी। चीनी लोगों ने जानवरों की इस घटना को एक रहस्यमयी संकेत समझा और उसके बाद पूरा “Haicheng” शहर खाली कर दिया। इसके कुछ घंटे बाद ही इस शहर में 7.3 मैगनेटयूड का शक्तिशाली भूकंप (Earthquake In Hindi) आया, यह भूकंप इतना अधिक शक्तिशाली था कि जिसके कारण लगभग पूरा शहर बर्बाद हो गया। जानवरों की ऐसी विचित्र घटना आज तक एक पहेली ही बनी हुई है।

#5. पैंडोरा वायरस या परग्रही वायरस

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया में “पैंडोरा वायरस” एक ऐसा विचित्र वायरस (Virus In Hindi) है जिसे कुछ लोग 'परग्रही वायरस' भी बताते हैं, क्योंकि वैज्ञानिक आज तक इस वायरस का 93 प्रतिशत जैविक सरंचना ही नहीं समझ पाए हैं।

#6. डांसिंग प्लेग

वर्ष 1518 में रोमन शहर में एक ऐसी विचित्र नाचने वाली बीमारी (Disease In Hindi) फैली, जिसे लोगों ने “डांसिंग प्लेग (Dancing Plague)” का नाम दिया और इस रहस्यमई बीमारी को भी आज तक नहीं समझा जा सका है।


इस बीमारी में करीब 400 लोग जो एक रोमन शासित शहर में रहते थे, वे लोग अचानक ही नाचना शुरु किया और करीब एक महीने तक लगातार नाचते ही रहे कई लोगों ने इनके नाच और इन्हें रोकने की कोशिश की परंतु वह नाकामयाब रहे।

इन 400 लोगों में से अधिकतर लोगों की मौत थकान, दिल का दौरा तथा खून की नसें फट जाने के कारण हुई। यह डांसिंग प्लेग नामक बीमारी भी आज तक एक रहस्य बनी हुई है।

#7.  कैप्लर टेलिस्कोप

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैपलर टेलिस्कोप एक ऐसी शक्तिशाली दूरबीन (Telescope In Hiondi) है जो हमें 1200 से भी अधिक संभावित दुनिया ढूंढने में मदद कर सकती है।

ऐसा विश्वास किया जाता है कि की करीब 37 तारों में से एक तारे मंडल में एक धरती अवश्य होनी चाहिए परंतु हम अभी तक इस गैलेक्सी में कहीं और किसी भी जीवन के बारे में नहीं जान सकें हैं। क्या हम इस विशाल ब्रह्माण्ड में बिलकुल अकेले हैं। या फिर हमारे जैसे भी कहीं कोई है या हमसे अलग।

#8. बौनों का गांव

बौने लोग (Dwarf People In Hindi) यह सुनते ही दिमाग में छोटे कद वाले लोगों का चित्र बन जाता है लेकिन क्या आप जानते है कि चीन में यांग्सी नामक गांव है। यह गांव अपने एक विचित्र कारण के लिए जाना जाता है। यांग्सी गांव की एक विशेषता है की इसमें रहने वाले लगभग सभी लोग “बौने” हैं।


इसलिए इस गाँव को लोग "बौनों का गांव" भी कहते हैं। परंतु इस गांव (Dwarf Village) में इतने अधिक लोग बौने क्यों होते हैं, यह भी अब तक एक रहस्य बना हुआ हैं।

#9. अजीबोगरीब करतब

वर्ष 1854 में इंग्लैंड में रहने वाली ‘जो गिरादेल्ली’ (Jo Girardelli) ने एक अलग ही तरह का आग का खेल प्रदर्शन शुरु किया, इस आग के खेल को बहुत सारे लोगों ने पसंद भी किया। इस खेल में ‘गिरादेल्ली’ एक गर्म-गर्म लाल दहकता हुआ लोहे का टुकड़ा निगल जाती थी, लेकिन इसके बावजूद भी उनको कोई नुकसान नहीं होता था।


यहां तक की वह दहकते हुए धातु के टुकड़े जैसे चाकू, तलवार आदि अपने शरीर से सटाकर मोड़ देती थी और इन गर्म धातुओं को भी वो अपनी जीभ से चाटा करती थी, लेकिन इसके बावजूद भी वह कभी नहीं जली और न ही उसे किसी प्रकार का कोई नुकसान हुआ। वैसे तो बहुत सारे लोग इस ट्रिक को एक सामान्य चालाकी मानते थे लेकिन फिर भी आज तक यह कोई भी साबित नहीं कर पाया कि यह कैसे होता था।

#10. होइया बसिऊ एक रहस्यमयी जंगल

इस दुनिया में बहुत सारे रहस्यमय जंगल है और उन्हीं में से एक है रोमानिया के ‘ट्रांसिलवेनिया’ जिले में स्थित “होइया बसिऊ” (Hoia Baciu In Hindi) नामक एक रहस्यमयी जंगल है।

ट्रांसिलवेनिया का यह जंगल (Hoia Baciu Forest In Hindi) बहुत सी भूतिया तथा रहस्यमयी घटनाओं के लिए बदनाम है। इस जंगल से जब घूमने वाले बहुत से पर्यटक जंगल घूम कर वापस आते हैं तो उनके शरीर पर जले हुए तथा खरोचों के निशान होते हैं, जब उन पर्यटकों से इन खरोचों के बारे में पूछा जाता है तब उन्हें इस बारे में कुछ पता ही नहीं होता कि यह सब कैसे हुआ।


वहीं कुछ लोग ये भी दावा करते हैं कि अपनी जंगल (Amazing Facts In Hindi) यात्रा के दौरान उन्हें बीच के कुछ घंटे याद नहीं रहते, इन खोये हुए समय में उनके साथ क्या हुआ इसके बारे में वह पूरी तरह से अनजान होते है तथा वे लोग इसे “लुप्त समय” कहते हैं।

इस क्षेत्र के बहुत से लोगों का कहना है कि यह जंगल कुछ भूतिया घटनाओं या भूतिया गतिविधियों की जगह हैं, परंतु कारण चाहे जो भी हो आज तक इस जंगल का रहस्य समझ में नहीं आया है।


Note: मैं उम्मीद करता हूँ कि आज का ये लेख दुनिया के 10 अनसुलझे रहस्य आपको पसंद आया हो, अगर इस लेख (Interesting Facts In Hindi) से जुड़ा कोई भी सवाल आपके मन में है, तो आप कमेंट सेक्शन में कमेंट कर पूछ सकते है।

तथा इस लेख को अपने परिजनों और दोस्तों के पास अधिक से अधिक शेयर करे। ताकि मैं आपलोगों के लिए ऐसे और रोचक तथ्य लेकर आ सकूँ। धन्यवाद।


Post a Comment

0 Comments