खून ये एक ऐसी चीज़ है जो प्रत्येक जीवित शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्त्व को शरीर के सभी भागों तक लेकर जाता है। ये खून शरीर के सभी क्रियाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते है हमारे रक्त यानि खून के बारे में बहुत सारे रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए आज के इस लेख में जानते हैं की ये क्या हैं।
1. दुनियाभर में प्रत्येक वर्ष कई सारे लोग रक्त दान करते हैं, उनके द्वारा किये गए रक्त दान का इस्तेमाल इलाज के लिए किया जाता है।
2. क्या आपको पता है खून का पहला Transfer (स्थानांतरण) साल 1667 में दो कुत्तों के बीच किया गया था
ये भी पढ़ें:- दुनिया के 9 अनोखे आइलैंड
3. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक बूंद खून में 10,000 सफेद रक्त कोशिका (W.B.C.)और 250,000 प्लेटलेट्स होती है।
4. मनुष्य के शरीर में खून का 70% भाग लाल रक्त कोशिका (R.B.C.) के अंदर मौजूद हीमोग्लोबिन में, 4% भाग मांसपेशियों के प्रोटीन मायोग्लोबिन (Protein Myoglobin) में, 25% भाग लीवर, अस्थिमज्जा, प्लीहा व गुर्दे में होता है और बाकी के बचे 1% भाग रक्त प्लाजमा के तरल अंश व कोशिकाओं के एंजाइम्स में होता है।
5. भारत में प्रत्येक 3 सेकंड में किसी न किसी व्यक्ति को खून की आवश्यकता होती है। दुनिया में प्रतिदिन 40,000 यूनिट खून की जरूरत पड़ती है।
6. क्या आप जानते है 3 में से 1 व्यक्ति को जीवन में कभी न कभी खून की आवश्यकता पड़ती है।
7. प्रत्येक व्यक्ति के शरीर के नसों में खून 400 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से दौड़ता है। हमारे नशों में यह खून पूरे दिनभर में लगभग 9600 किलोमीटर की दूरी तय करता है।
8. क्या आप जानते है यदि हमारा हृदय यानि दिल (Heart) शरीर से बाहर खून पंप करे तो यह खून को 30 फीट की ऊंचाई तक उछाल सकता है।
9. क्या आपको पता है कि सिर्फ मादा मच्छर ही हमारे शरीर से खून चूसती है क्योंकि नर मच्छर शाकाहारी होते है। नर मच्छर सिर्फ मीठे तरल पदार्थ पीते है।
10. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मादा मच्छर अपने वजन से लगभग 3 गुना ज्यादा खून पी सकती है।
11. क्या आप जानते है समुंद्र में रहने वाले केकड़े का खून हरे रंग का होता है |
ये भी पढ़ें:- भारतीय इतिहास से जुड़े 20 रोचक तथ्य
12. सबसे ज्यादा ब्लड ग्रुप साँपों में पाए जाते है। सांपों में ये ब्लड ग्रुप कुल 1910 तरह के होते है।
13. क्या आप जानते है इंसानों में सिर्फ इंसान का और घोड़ें में सिर्फ घोड़ें का ही खून चढ़ाया जा सकता है। पर इसमें सबसे आश्चर्य की बात यह है कि इमरजेंसी के समय इंसान का खून सुव्वर को चढ़ाया जा सकता है।
14. क्या आपको पता है सबसे अधिक खून हाथी में नहीं बल्कि शार्क मछली में पाया जाता है। एक शार्क मछली के शरीर में 190 से 220 लीटर तक रक्त होता है, जबकि एक हाथी के शरीर में सिर्फ 45 से 50 लीटर तक ही खून होता है।
15. इस पूरी धरती पर सबसे अधिक ब्लड ग्रुप O पॉजिटिव है।
16. Blood Donate यानि रक्तदान करने में सबसे ज्यादा अवेरनेस ब्रिटन के लोगों में है। ब्रिटन में प्रत्येक 100 व्यक्ति में से 37 लोग रक्तदान करते है।
17. मच्छर के बारे में आपको लगता होगा कि ये मच्छर आपके शरीर से थोड़ा सा खून पीते है लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 12 लाख मच्छर आपका शरीर का पूरा खून चूस सकता है। ये मच्छरें “O” समूह का खून चूसना अधिक पसंद करते है।
18. क्या आप जानते है O समूह (Group) का खून किसी भी समूह के मनुष्य को चढ़ाया जा सकता है, वैसे ही AB+ रक्त समूह वाली व्यक्ति किसी भी रक्त समूह से खून ले सकती है।
19. एक नवजात शिशु में सिर्फ 1 कप यानि 250ml ही खून होता है और एक जवान इंसान में लगभग 5 लीटर खून हो सकता है।
20. हमलोगों के यहां शादी से पहले लड़के-लड़कियों का जन्माक्षर मिलाया जाता है, लेकिन जापान में शादी की बात से पहले Blood Group (रक्त समूह) जाना जाता है। ऐसा ही केन्या और तान्जानिया आदि जगहों पर भी होता है।
ये भी पढ़ें:- लड़कियों के बारे में 36 रोचक तथ्य
21. क्या आप जानते है मौत के बाद शरीर का जो अंग धरती के सबसे नजदीक होता हैं रक्त का बहाव भी उसी तरफ हो जाता हैं और फिर वो खून जम जाता हैं। ऐसा शायद गुरूत्वाकर्षण के कारण होता है।
22. मानव शरीर में लगभग 0.2 मिलीग्रॅाम तक सोना होता है और इसकी सबसे आधिक मात्रा हमारे खून में पाई जाती है।
23. जापान में लोग Blood Group (रक्त समूह) के माध्यम से ही किसी इंसान के व्यक्तित्व का अंदाजा लगा लेते है।
24. पिछले 60 साल में James Harrison, नामक एक व्यक्ति ने लगभग 1,000 बार खून दान कर चुका है। James Harrison को सुनहरे हाथ वाला मनुष्य भी कहा जाता है।
25. ब्राजील में एक आदिवासी समूह है, जिसका नाम है बोरोरो। इस समूह में हैरानी की बात ये है कि इस आदिवासी समूह के सभी लोगों का Blood Group (रक्त समूह) “O” है।
26. लगभग अधिकतर जीव-जंतुओं में लाल रंग का खून पाया जाता है लेकिन मकड़ी और घोंघा में हल्के नीले रंग का खून पाया जाता है।
27. HP कंपनी के प्रिंटर की काली स्याही खून से भी अधिक महंगी है।
28. क्या आप जानते है स्वीडिश में जब कोई व्यक्ति रक्त दान करता है तो उस व्यक्ति को “Thank You” का मैसेज किया जाता है और ऐसा ही “Thank You" मैसेज उसे उस समय भी किया जाता है जब उसका खून किसी के काम आता है।
29. शारीरक तौर पर एक ही वक़्त पर पेशाब करना और किसी को रक्त देना असंभव है।
ये भी पढ़ें:- बद्रीनाथ धाम से जुड़े 23 रोचक तथ्य
30. कई बार ऐसा होता है कि जब हम आसमान की तरफ देखते है तो हमारी आँखो के सामने थोड़े सफेद-सफेद से डाॅट्स घूमने लगते है। दरअसल ये डॉट्स हमारी सफेद रक्त कोशिकाएं होती है।
31. विलियम हार्वे साल 1628 में Blood Circulation यानि रक्त परिसंचरण को Discribe (वर्णन) करने वाले पहले व्यक्ति थे।
32. लेनिनग्राद नामक अस्पताल में पहला ब्लड बैंक स्थापित किया गया था।
33. क्या आप जानते है कि रक्तदान करने से किसी व्यक्ति की एनर्जी कम नहीं होती।
33. मानव शरीर में एक मात्र स्थान ऐसा है जहां रक्त नहीं पाया जा सकता है वह है कॉर्निया (आंख का हिस्सा), क्योंकि आंख का ये हिस्सा कॉर्निया हवा से सीधे ऑक्सीजन लेने में सक्षम है।
34. Blood Pressure (रक्तचाप) उस प्रेशर का Measurement (माप-तोल) है जो कि खून से Blood Vessels (रक्त वाहिकाएं) की दीवारों पर पड़ता है। 120/80 mmHg एक व्यक्ति का सामान्य रक्तचाप होता है।
35. उच्च रक्तचाप दिल के दौरे के खतरे को बढ़ाता है। एक वयस्क पुरुष के शरीर में मौजूद खून की औसत मात्रा 5.6 लीटर होती है जबकि एक वयस्क महिला के शरीर में औसतन 4.5 लीटर खून होता है।
ये भी पढ़ें:- देश और दुनिया से जुड़े 9 रोचक तथ्य
आज खून यानि रक्त से जुड़े इन तथ्यों को जानने बाद आप समझ गए होंगे की रक्त से कितने रोचक तथ्य जुड़े हैं। जिनके बारे में आप शायद पहले नही जानते होंगे।
आप सब का अनोखा ज्ञान पे बहुत बहुत स्वागत है.