दुनिया में अलग-अलग विचारकों की कमी नहीं है। किसी ने कुत्ते से, किसी ने सांप से और किसी ने डॉल्फ़िन से शादी की। इतना ही नहीं एक महिला ने एफिल टावर से और एक ने बर्लिन की दीवार से शादी की।
1. महिला ने कुत्ते को बनाया हमसफर
महिला ने कुत्ते को बनाया हमसफर - अफ्रीकी महिला एमिली माबू की शादी डेढ़ साल के कुत्ते से हुई है।
ये भी पढ़ें:- गैंडा से जुड़े 10 रोचक तथ्य
साल 2010 में हुई इस शादी में स्थानीय लोगों समेत पादरी भी शादी समारोह में शामिल हुए थे।
2. आदमी ने खुद से की शादी
आदमी ने खुद से की शादी - चीन के एक शख्स ने खुद से ही की शादी। साल 2007 में शादी समारोह के दौरान एक चीनी युवक ने अपनी एक बड़ी फोटो बनाकर उसे महिला का रूप पहनाकर अपने साथ खड़ा कर दिया। उनकी शादी को 100 से ज्यादा लोगों ने देखा था।
3. सांप से बंधी महिला
सांप से बंधी महिला - भारतीय महिला बिंबाला दास ने दावा किया था कि उन्हें सांप से प्यार हो गया था। जब बिंबाला ने सांप से शादी करने की बात कही तो स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।
ये भी पढ़ें:- नेवले के बारे में 8 शानदार रोचक तथ्य
साथ ही उनकी शादी में शामिल होने के लिए कई लोग पहुंचे।
4. दीवार से बंधा रिश्ता
40 साल पुरानी दीवार से रिश्ता - 54 साल की ईजा रीटा बर्लिनर ने 40 साल पुरानी दीवार से शादी की, जिसे 1979 में बनाया गया था। उनका कहना है कि उनका रिश्ता दीवार की तरह मजबूत है।
5. एफिल टॉवर से की शादी
एफिल टॉवर से शादी - एरिका ला टूर एफिल, एक पूर्व सैनिक, को एफिल टॉवर से प्यार हो गया। फ्रांसिस्को की इस महिला ने शादी के बाद अपने नाम के साथ एफिल जोड़ा।
6. महिला ने डॉल्फिन को बनाया अपना साथी
डॉल्फ़िन को बनाया अपना हमसफर - इज़राइल के दक्षिण क्षेत्र में एक ब्रिटिश महिला शेरोन टेंडरलर को डॉल्फ़िन से प्यार हो गया।
ये भी पढ़ें:- दुनिया की 6 रहस्यमयी जगह
इसके बाद 2006 में उन्होंने शादी करने का फैसला किया और अपनी शादी को अंजाम दिया। यह दुनिया की पहली शादी थी, जो किसी डॉल्फिन से की गई थी।
आप सब का अनोखा ज्ञान पे बहुत बहुत स्वागत है.