ये पूरी दुनिया अजीबों गरीब रहस्यों से भरी पड़ी है। और इसी दुनिया में कुछ अजीबों गरीब जगहें भी है। आज के इस लेख में हमलोग बाते करने वाले है दुनिया के 9 अनोखे आइलैंड या द्वीप के बारे में, तो चलिए शुरू करते है आज के इस लेख को और जानते है उन द्वीपों के बारे में.....
1. सोकोत्रा द्वीप
यह द्वीप आधिकारिक रूप से यमन का हिस्सा है। इस द्वीप या आइलैंड को देखने पर ऐसा लगता है, जैसे इसका संबंध किसी दूसरे ग्रह से है। इस जगह को लेकर कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि भगवान ने इस धरती के सबसे पहले पुरुष आदम को और सबसे पहली स्त्री हव्वा को बनाने के बाद इसी जगह पर रखा था।
ये भी पढ़ें:- पोस्टमार्टम से जुड़े 10 रोचक तथ्य
यमन का यह सोकोत्रा आइलैंड काफी समय से सुनसान और वीरान पड़ा है। इस आइलैंड पर कुछ ऐसे पौधे उग गए हैं जो इस धरती पर आपको कहीं और नहीं पाए जाते हैं। सोकोत्रा आइलैंड पर ड्रैगन ब्लड ट्री पाए जाते हैं, ये पेंड़ देखने में किसी छाते की तरह लगते हैं।
2. गोकी आइलैंड
गोकी आइलैंड, यह आइलैंड चीन के शेंगसी द्वीपसमूह के उन 18 द्वीपों में से एक था जहां कभी लोगों की आबादी हुआ करती थी। एक समय ऐसा भी था जब गोकी द्वीप काफी समृद्ध गांव हुआ करता था। इस गांव में कभी मछुआरे रहा करते थे। लेकिन किसी कारणवश ये मछुआरे द्वीप छोड़कर चले गए। उसके बाद इस द्वीप पर बने घरों पर हरियाली की परत इस तरह से जम गई जो देखने में काफी सुंदर लगती है।
3. स्नेक आइलैंड
सांपों का द्वीप, यह द्वीप ब्राजील में है। ब्राजील के इस द्वीप का नाम स्नेक आइलैंड इसलिए पड़ा है क्योंकि इस आइलैंड पर दुनिया के सबसे जहरीले और खतरनाक सांप पाए जाते है.
ये भी पढ़ें:- दुनिया के 5 अनोखे झरने
ये सांप इतने खतरनाक है कि इन सांपों की वजह से ब्राजीलिन नेवी ने आमलोगों का इस आइलैंड पर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस आइलैंड पर सिर्फ सांपों से जुड़े विशेषज्ञ ही रिसर्च के लिए जा सकते है और वो भी इस आइलैंड के अधिक अंदर नही।
4. मॉरीशस आइलैंड
यह आइलैंड हिंद महासागर में स्थित है। हिंद महासागर में स्थित ये आइलैंड काफी सुंदर स्थान है। इसके अलावा यहां के अनोखे प्राकृतिक संसाधन ये यहां हैरान करने वाला भ्रमजाल पैदा किया है। इस आइलैंड पर बालू और तलछट के बहाव को ऊपर से देखकर ऐसा लगता है मानो पानी के नीचे कोई झरना बह रहा हो।
5. फोर्ट कैरल
फोर्ट कैरल नामक ये द्वीप एक कृत्रिम द्वीप है, इस द्वीप को अमेरिकी सेना द्वारा बनाया गया था। ये द्वीप अभी निजी कब्जे में है। इस द्वीप के मालिक इस पर होटल, रेस्ट्रॉन्ट और कसिनो बनाकर इस आइलैंड को एक मनोरंजन स्थल के रूप में बदलना चाहा था।
ये भी पढ़ें:- धरती की 5 रहस्यमयी जगह
लेकिन इस आइलैंड पर बड़ी संख्या में पक्षियों के होने के कारण उसने ऐसा नहीं किया।
6. वल्कन आइलैंड
वल्कन आइलैंड यह आइलंड फिलीपींस में है। यह आइलैंड फिलिपींस के उत्तर में एक झील है, जिसका नाम ताल है और उस झील में एक द्वीप है और उस द्वीप का नाम ताल वोलकेनो है और उस द्वीप के बीच में एक और झील है और उस झील के अंदर एक और द्वीप है जिसका नाम वल्कन आइलैंड है। वल्कन आइलैंड यह एक ज्वालामुखी के अंदर स्थित है। ज्वालामुखी के अंदर होने के कारण यह आइलैंड काफी अनोखा लगता है।
7. पाल्मीरा द्वीप
यह आइलैंड उत्तरी प्रशांत महासागर में स्थित है। यह आइलैंड दुनिया के सबसे सुनसान जगहों में से एक है। इस द्वीप को देखने में यह धरती पर स्वर्ग जैसा लगता है, लेकिन इस आइलैंड को लेकर कई अंधविश्वास जुड़े हुए हैं। लोगों का कहना है कि इस आइलैंड के आसपास कई जहाज रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए। इस आइलैंड पर जाने के लिए खास अनुमति लेनी पड़ती है।
8. अर्न्सट थॉलमैन आइलैंड
अर्न्सट थॉलमैन आइलैंड, यह द्वीप क्यूबा के पास एक छोटा आइलैंड है। साल 1972 में क्यूबा के लीडर फिदेल कास्त्रो ने पूर्वी जर्मनी के लीडर एरिक हॉनेकर की यहां मेजबानी की थी और उसी वक़्त इस आइलैंड का नाम अर्नस्ट थॉलमन के नाम पर रख दिया गया था।
ये भी पढ़ें:- एलियन से जुड़े 13 रोचक तथ्य
क्यूबा ने इस आइलैंड को जर्मन लोकतांत्रिक गणराज्य को उपहार के तौर पर दिया था। जब बर्लिन की दीवार गिरी और पश्चिमी जर्मनी एवं पूर्वी जर्मनी का एकीकरण हुआ तो इस आइलैंड का किसी दस्तावेज में जिक्र नहीं किया गया।
9. क्लिपर्टन आइलैंड
यह आइलैंड प्रशांत महासागर में है। प्रशांत महासागर का यह द्वीप केवल 6 किलोमीटर वर्ग क्षेत्र में फैला हुआ है। इस आइलैंड के साथ भी एक दुःखद घटना जुड़ी हुई है। करीब साल 1910 में यहां एक लाइटहाउस बनाया गया था और यहां करीब 100 लोग रहा करते थे।
ये भी पढ़ें:- दुनिया की 6 रहस्यमयी जगह
उन 100 लोगों के लिए प्रत्येक 2 महीने पर जहाज वहां खाने और अन्य जरूरी चीजों की सप्लाई किया करते थे। लेकिन मेक्सिको में हुई सिविल वॉर के बाद इस द्वीप को भुला दिया गया। साल 1917 में उन 100 लोगों में वहां सिर्फ 3 महिलाएं और 8 बच्चे जीवित बचे थे, जो बुरी तरह कुपोषण का शिकार हो गए थे। इन बचे हुए लोगों को अमेरिका के एक जहाज ने बचाया था।
आपलोग बताइये की आपलोगों को ये लेख कैसा लगा. ऐसी और रोचक जानकारी के लिए आप लोग हमे कमेंट सेक्शन में कमेंट कर के बता सकते है. इस लेख से जुड़ा हुआ कोई भी प्रश्न आपलोगों के मन में है तो आपलोग हमे Q&A में पूछ सकते है।
आप सब का अनोखा ज्ञान पे बहुत बहुत स्वागत है.