Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

hoia baciu ! होया बस्यु एक रहस्यमयी जंगल | hoia baciu forest in hindi

0
हमारी इस दुनिया में कई ऐसे रहस्यमयी जंगल है, जो बेहद डरावने है। इन सारे जंगलों में कहीं पर जंगली जानवरों का डर होता है, तो कही लोगों का मानना है कि इन जंगलों में भूत-प्रेत रहते है। लेकिन कुछ भी हो ये जंगल देखने में जितने खूबसूरत होते है, उतने ही खतरनाक लगते है।

आज के इस लेख में, मैं आपलोगों को एक ऐसे ही डरावने और रहस्यमयी जंगल (Mysterious Forest In The World) के बारे में बताने जा रहा हूँ, जिसके बारे में कहा जाता है कि लोग इस जंगल में रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाते है।


दरअसल मैं जिस जंगल के बारे में बात कर रहा हूँ, वो जंगल रोमानिया (Romania Forest) के ट्रांसल्वेनिया प्रांत यानी क्लूज काउंटी में स्थित है। ये रहस्यमयी जंगल लगभग 700 एकड़ में फैला हुआ है और इस रहस्यमयी जंगल (Mysterious Forest In Hindi) को लेकर ऐसा माना जाता है कि यहां सैकड़ों लोग लापता हो गए है।

आज के इस लेख में, मैं जिस जंगल के बारे में बात कर रहा हूँ, उस जंगल का नाम है 'होया बस्यु' जिसे दुनिया के सबसे डरावने जंगलों (Hoia Baciu Forest Story) में से एक माना जाता है।


होया बस्यु जंगल (Hoia Baciu Forest Hindi) में जिस तरह की अजीबोगरीब और रहस्यमयी घटना घटती है, उस वजह से इसे 'रोमानिया या ट्रांसल्वेनिया' का 'बरमूडा ट्राइएंगल' भी कहा जाता है।

होया बस्यु जंगल (Hoia Baciu Forest) के पेंड़ ऐसे टेढ़े-मेढ़े मुड़े हुए है जो दिन के समय में भी देखने पर डरावने लगते है। इस जंगल को लोग भूत-प्रेतों से भी जोड़कर देखते है।

होया बस्यु (Hoia Baciu Mystery) नाम ये जंगल पहली बार तब चर्चा में आया जब एक चरवाहा अपने 200 भेड़ों के साथ इस जंगल में रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया।


वहीं कुछ वर्षों पहले एक सैन्य तकनीशियन ने दावा किया था कि उसे इस जंगल में एक उड़नतश्तरी यानी UFO देखी थी।

इतना ही नही साल 1968 में एमिल बरनिया नामक एक व्यक्ति ने होया बस्यु जंगल के आसमान में एक अलौकिक शरीर को देखने का दावा किया था। वहीं इस जंगल के बारे में कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें इस जंगल में अजीबोगरीब आवाज़ें भी सुनाई देती है।


Note: तो आपलोग बताइये की इस जंगल का राज क्या हो सकता है, ये लेख होया बस्यु एक रहस्यमयी जंगल आपलोगों को पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों और परिजनों के पास अधिक से अधिक शेयर करे और ऐसे ही रहस्यमयी और मनोरंजक लेख के लिए इस साइट anokhagya.in को फॉलो करें। धन्यवाद


Post a Comment

0 Comments