Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

टाइटैनिक जहाज के बारे में 26 रोचक तथ्य | Titanic facts in hindi

0
हेलो दोस्तों आज के इस लेख में, मैं बात करने वाला हूँ दुनिया के सबसे बड़ी जहाज टाइटैनिक से जुड़े रोचक तथ्य व् जानकारी के बारे में titanic facts in hindi. आज के इस लेख में टाइटैनिक के बारे में रोचक तथ्य जानकर आप हैरान हो सकते है, तो आज के इस पोस्ट को पूरा पढ़कर आपको टाइटैनिक जहाज के बारे में बहुत जानकारी मिलेगी... titanic amazing facts in hindi...

टाइटैनिक जहाज के बारे में कौन नही जानता है ये वो जहाज है जिसके ऊपर फ़िल्म भी बन चुका है। टाइटैनिक जहाज दुनिया का सबसे बड़ा वाष्प आधारित यात्री जहाज था। जो साउथम्पटन (इंग्लैंड) से अपनी प्रथम यात्रा पर, 10 अप्रैल 1912 को रवाना हुआ था। अपने चार दिन की यात्रा के बाद, ये जहाज 14 अप्रैल 1912 को एक समुद्री बर्फीले पहाड़ से टकरा कर टूट गया और समुंद्र में ही डूब गया


उस घटना में करीब 1,517 लोगों की मृत्यु हुई थी जो इतिहास की सबसे बड़ी शांतिकाल समुंद्री आपदाओं में से एक थी।

दुनिया के सबसे बड़े जहाज टाइटैनिक के डूबने का मुख्य कारण का खुलसा आज तक नही हुआ है पर टाइटैनिक के आखरी यात्रा के दौरान जे .ब्रूस इस्मे (J. Bruce Ismay) नामक एक व्यक्ति ने जहाज के कप्तान Edward Smith को जहाज को अत्यधिक गति से चलाने के लिए कहा था पर टाइटैनिक के डूबने का कारण यह नहीं था।

आज के इस लेख में, मैं टाइटैनिक के बारे में रोचक तथ्य बताने जा रहा हूँ, जिसे जानकर आपको भी हैरानी होगी। Titanic facts in hindi. तो चलिए जानते हैं टाइटेनिक से जुड़ी दिलचस्प व् रोचक बातें जो किसी को भी हैरान कर सकती है। titanic amazing facts in hindi....

टाइटैनिक के बारे में 26 रोचक तथ्य : Titanic facts in hindi

1. Titanic जहाज का पूरा नाम ‘RMS Titanic’ (RMS stands for Royal Mail Ship) था।


2. टाइटैनिक जहाज बनाने वाली कंपनी का नाम ‘White Star Line’ था ।

3. टाइटैनिक जहाज (titanic ship in hindi) जब बनकर तैयार हुआ तब यह दुनिया की सबसे बड़ा समुंद्री जहाज था। टाइटैनिक जहाज 882 फीट यानि 3 फुटबाॅल के मैदान जितना लंबा और 17 मंजिल की बिल्डिंग जितना ऊँचा था। यदि टाइटैनिक जहाज को सीधा खड़ा कर दिया जाता तो यह अपने समय की सबसे ऊंची इमारत होता।

4. टाइटैनिक जहाज को नार्थ आयर्लैंड के बेलफास्ट में 31 मार्च 1909 को 3 हजार लोगों की टीम ने बनाना शुरू किया था। 26 महीनों की मेहनत के बाद 31 मई 1911 को यह जहाज बनकर तैयार हुआ था। इस जहाज को बनाते समय करीब 246 लोगों को चोट लगी और 2 लोगों की मौत हुई थी। 31 मई 1911 को जब यह जहाज पूरा बनकर तैयार हुआ तब इसे देखने  करीब 1 लाख लोग आए थे ।

5. टाइटैनिक जहाज (titanic jahaj in hindi) 10 अप्रैल 1912 को इंग्लैंड के सॉउथम्पटन से न्यूयॉर्क की ओर रवाना हुआ। रवाना होने के चार दिनों तक सब ठीक-ठाक चलता रहा, पर 14 अप्रैल की रात 11:40 मिनट पर यह जहाज एक हिमवंत (बर्फ का चट्टान) से टकरा गया। इस टकराव के साथ ही जहाज के निचले हिस्से में पानी भरना शुरू हो गया था, तब टाइटैनिक जमीन से करीब 640 किलोमीटर दूर था।


6. Iceberg से टकराने के लगभग titanic facts in hindi 2 घंटे 30 मिनट में ही पूरा टाइटैनिक जहाज डूब गया और यह घटना रात के करीब 11:40 से 2:20 तक हुआ था।

7. एक अनुमान के अनुसार टाइटैनिक (titanic jack) जहाज में उस रात करीब 3,547 लोग सवार थे, जिनमे यात्री और क्रू मेंबर आदि थे, इनमें से 1,537 लोग इस हादसे में अपनी जान गवा बैठे।

8. टाइटैनिक जहाज में मौजूद आफिसर्स को जब आइसबर्ग (बर्फ का चट्टान) दिखाई दिया तब उनके पास action लेने के लिए महज 37 second का समय बचा था। Iceberg दिखते ही पहले officer ‘Murdoch’ ने जहाज को left दिशा में मोड़ने का और इंजन रूम को इंजन रिवर्स चलाने का आदेश दिया। आदेश के अनुसार टाइटैनिक जहाज को left दिशा में मोड़ भी दिया गया था लेकिन ये उस आइसबर्ग से बचने के लिए काफी नही था। यदि 30 सेकंड और पहले पता लग जाता तो शायद टाइटैनिक जहाज (titanic ship) को बचाया जा सकता था।

9. टाइटैनिक के धीरे-धीरे डूबने की खबर मिलने के बावजूद भी इसके म्यूजिशियन आखिरी साँस तक जहाज में गाना बजाते रहे ताकि कुछ समय बाद मरने वाले लोग अपने आखिरी पलों को खुशी से बिता सके।

10. अपने आखिरी पलों में टाइटैनिक (titanic facts hindi) जहाज बीच से टूटकर दो टुकड़े में बंट गए थे। टाइटैनिक के ये दोनों टुकड़े आज भी समुंद्र में अलग-अलग पड़े है और इनके बीच की दूरी 600 मीटर है। वैज्ञानिक इतने खोजों के बाद भी अभी तक स्पष्ट रूप से नही बता पाए कि जहाज के दो टुकड़े क्यों हुए थे।


11. टाइटैनिक जहाज के अंदर लाइफबोट, 1st class की टिकट लेने वाले लोगों के सबसे नजदीक थी। इसलिए 1st class के करीब 60 प्रतिशत यात्री, 2nd class के 42 प्रतिशत यात्री और 3rd class के सिर्फ 25 प्रतिशत यात्री उस हादसे में जिंदा बच पाए थे।

12. titanic facts in hindi टाइटैनिक जहाज जिस जगह पर डूबा था, उस जगह के पानी का तापमान -2°C था। जिसमें कोई भी व्यक्ति 15 मिनट से ज्यादा समय तक जिंदा नही रह पाया ।

13. टाइटैनिक जहाज (interesting facts of titanic) पर यात्रियों और स्‍टॉफ को खाने के लिये इस प्रकार चीज़ें थी...
  • 39,000 किलो मीट
  • 40 हजार अंडे
  • 40 टन आलू
  • 1,590 किलो प्‍याज
  • 36,000 सेब
आदि चीजें मौजूद थें। टाइटैनिक पर हर रोज लगभग 63,000 लीटर पानी की खपत्त होती थी।

14. टाइटैनिक जहाज Full load होने के बाद इसका वजन 46,326 टन था (करीब 4 करोड़ 63 लाख 26 हजार किलोग्राम)। इतने अधिक वजन के बावजूद भी यह जहाज 42 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता था।

15. टाइटैनिक जहाज का इंजन 46,000 हार्स पाॅवर की ऊर्जा पैदा करता था। यह boeing 777 विमान के इंजन की आधी के बराबर है।


16. titanic amazing facts in hindi 14 अप्रैल 1912 की रात हुए उस दुर्घटना में टाइटैनिक में सवार सिर्फ 306 लोगों की लाशे ही मिल पायी थी।

17. वर्ष 1997 में टाइटैनिक जहाज (titanic movie) पर एक फ़िल्म बनाई गई थी। जिसका नाम था “Titanic”, इस फ़िल्म का बज़ट ‘Titanic जहाज’ से भी अधिक था। टाइटैनिक जहाज को बनाने में लगभग 75 लाख डाॅलर (करीब 48 करोड़ रूपए), जबकि इस फ़िल्म को बनाने में 20 करोड़ डाॅलर (करीब 12 अरब रूपए) का खर्च आया था। जब ये फ़िल्म सिनेमाघरों में आई तो यह फिल्म कमाई के मामले में दुनिया में दूसरे नंबर था (पहले नम्बर पर Avatar फ़िल्म थी।)। इस फ़िल्म ने 2 अरब डाॅलर की कमाई की, इतने पैसों से आज 5 टाइटैनिक जहाज बनाए जा सकते है ।

18. ‘Millvina Dean’ टाइटैनिक दुर्घटना में बचने वाली आखिरी जीवित इंसान थी। ये भी 31 मई 2009 को 97 साल की उम्र में मर गई। यह टाइटैनिक पर सवार सभी लोगों से सबसे छोटी थी और उस समय उसकी उम्र 2 महीने थी।

19. Titanic Film ने 11 Oscars अवार्ड जीतें, लेकिन अभिनय (Acting) के लिए इनमें से एक भी अवार्ड नही है।

20. टाइटैनिक जहाज (titanic ship facts in hindi) के डूबने के साथ ही इंग्लैंड की अर्थव्यवस्था को भी गहरा झटका लगा था। क्योंकि इस जहाज में सफर करने वाले लोगों में सबसे ज्यादा अमीर शख्स इंग्लैंड के थे, ‘John Jacob Astor IV’ जो जहाज पर सबसे अमीर इंसान था वह भी इंग्लैंड का ही था। उस समय John Jacob Astor IV की कुल संपत्ति $85 million थी।


21. Titanic जहाज में यात्रा करने वाले यात्रियों के पास कैश, ज्वैलरी आदि समेत करीब 60 लाख डाॅलर का सामान था।

 22. टाइटैनिक जहाज के निर्माण के दौरान 250 से अधिक लोगों को चोट आई थी और दो लोगों की मोत भी हो गयी थी।

23. टाइटैनिक जहाज में 9 कुत्ते भी सवार थे, पर इनमें से केवल 2 को ही उस हादसे से जिंदा बचाया जा सका।

24. titanic facts in hindi टाइटैनिक जहाज पर कुछ इस तरह के चीज़ें थी. जैसे-
  •  4 इलेवेटर
  • 2 बार्बर शॉप
  • 1 हिटेड स्‍वीमिंग पूल
  • 1 जीम
  • 2 बड़ी-बड़ी लाईब्रेरी

25. जैसा कि आपलोगों को पता होगा कि टाइटैनिक जहाज पर धुंआ निकालने के लिए कुल 4 चिमनियां थी। लेकिन ये बात आप नही जानते होंगे कि इनमें से केवल 3 से ही धुंआ निकलता था। चौथे चिमनी को कंपनी ने सिर्फ इसलिए बनाया था ताकि जहाज और बेहतर दिखे।

26. टाइटैनिक जहाज को 64 lifeboats (छोटी किश्तियाँ) को ले जाने के लिए डिजाइन किया गया था। लेकिन ये जहाज उस दिन सिर्फ 20 लाइफबोट ही ले गई, इतने कम बोट्स सभी लोगों की जान बचाने के लिए काफी नही थी लेकिन यदि सभी लाइफबोट्स पूरी तरह से भरी जाती तो कम से कम 1178 लोगों की जान बचाई जा सकती थी, जबकि उस हादसे में सिर्फ 706 लोग ही बच पाए। इसका कारण ये रहा, कि कुछ कश्तियों को थोड़े से लोग ही लेकर भाग गए। जैसे:- लाइफबोट 1 में 40 लोग आ सकते थे लेकिन सात क्रू मेंबर और पाँच पैसेंजर एक लाइफबोट को लेकर भाग गए। वैसे ही लाइफबोट 7 में करीब 65 लोग आ सकते थे लेकिन इसे भी 24 लोग के साथ ही लेकर चले गए।


Note: तो दोस्तों ये थे टाइटैनिक से जुड़े रोचक तथ्य व् जानकारी। titanic interesting facts in hindi. आशा करता हूँ कि ये जानकारी आपको पसंद आयी होगी, अगर ये पोस्ट पसंद आई है तो Titanic amazing facts in hindi पोस्ट को सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे और हमारे ऐसे ही नई आर्टिकल के नोटिफिकेशन अपने ईमेल पर पढ़ने के लिए हमारे वेब Anokhagyan.in को फॉलो करे। धन्यवाद



Post a Comment

0 Comments