Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

इतिहास से जुड़े रोचक तथ्य व् जानकारी | History Facts In Hindi

0
हेलो दोस्तों आज के इस लेख में, मैं आपको इतिहास (Ancient World History In Hindi) से जुड़े कुछ रोचक तथ्य व् जानकारी देने जा रहा हूँ, तो उम्मीद करता हूँ कि आप इसे ध्यान से पढ़ें।


क्या आपको पता हैं कि इतिहास में चश्में का प्रयोग सर्वप्रथम कब हुआ था? नहीं पता है न? तो चलिए जानते है....

1. दुनिया की पहली “Selfie” वर्ष 1839 में रॉबर्ट कॉर्नेलियस नामक एक व्यक्ति ने ली थी उस समय सेल्फी लेने में 3 मिनट का समय लगता था।


2. प्रथम विश्वयुद्ध (First World War) के शुरूआत के समय अमेरिकी एयरफोर्स के पास केवल 18 पायलट और 5 से 12 जहाज थे।

3. क्या आप जानते है कि पहली ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाईट 2 मार्च 1949 को अमेरिका के न्यू मिलफोर्ड शहर (History In Hindi) में लगाई गई थी। हर रात एक व्यक्ति बारी-बारी से इन लाइटो को जलाता था और सूर्योदय के समय ये लाइट स्वयं ही बंद हो जाती थी।

4. क्या आप जानते है T-Shirt का अविष्कार वर्ष 1904 में किया गया था।

5. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 3 अप्रैल 1973 को Motorola के इंजीनियर मार्टिन कूपर ने पहली बार मोबाइल फोन से बात की थी। मार्टिन कूपर को इस मोबाइल को बाजार में लाने में करीब 10 वर्ष का समय लगा।


6. क्या आप जानते है चश्में का प्रयोग पिछले 700 वर्षों से किया जा रहा है।

7. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया का सबसे पुराना बबलगम 9,000 वर्ष पुराना है।

8. अगर मैं कहूँ की नदी उल्टी दिशा में भी बह सकती है तो क्या आपको यकीन होगा, अगर नही तो चलिए जानते है वर्ष 1811 में उत्तरी अमेरिका में एक जबरदस्त भुचाल आया था इस भूचाल के कारण Mississippi नामक नदी उल्टी दिशा में बहने लगी थी।

9. हमलोग सोने के वक़्त तकिए के रूप में रुई या कपड़ों के तकिए के उपयोग करते है लेकिन क्या आप जानते है कि प्राचीन मिस्त्र में तकिए के रूप में वहां के लोग पत्थर का इस्तेमाल करते थे।

10. क्या आप जानते है कि दुनिया की सबसे पुरानी पिज़्ज़ा की दुकान कब और कहाँ खोली गई थी, अगर नही तो चलिए जानते है... दुनिया की सबसे पुरानी पिज्जा की दुकान इटली के शहर नेपल्स में वर्ष 1830 में खुली थी जो आज तक चल रही है।


11. क्या आप जानते है कि आज से करीब 14 करोड़ वर्ष पहले भारत, अफ्रीका, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे महाद्वीप आपस में जुड़े हुए थे। लेकिन वक़्त के साथ धीरे-धीरे ये अलग होते गए।

12. क्या आप जानते है फ्रेंच एक समय में इंग्लैंड की अधिकारिक भाषा थी। फ्रेंच लगभग 600 वर्ष तक यह इंग्लैंड की अधिकारिक भाषा रही थी।

13. इस दुनिया के इतिहास (World History In Hindi) में बहुत सी मजेदार बाते भी हुई है जैसे वर्ष 1592 में जिओरडनो ब्रूनो को सिर्फ इसलिए गिरफ़्तार कर लिया गया था क्योंकि उनका यह मानना था कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है।

14. इतिहास का सबसे छोटा युद्ध वर्ष 1896 में England और Zanzibar (पुर्वी अफ्रीका में) के बीच हुआ था। इस युद्ध में Zanzibar ने 38 मिनट बाद ही आत्मसमर्पण कर दिया था।

15. दुनिया के महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन की मृत्यु के साथ ही उनके आखिरी शब्द की भी मृत्यु हो गई। क्योंकि अस्पताल में उसके करीब जो नर्स थी उसे जर्मन भाषा समझ नही आती थी।


Note: मैं उम्मीद करता हूँ कि आज का ये लेख इतिहास से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी (History Facts In Hindi) आपको पसंद आया हो, अगर इस लेख से जुड़ा कोई भी सवाल आपके मन में है, तो आप कमेंट सेक्शन में कमेंट कर पूछ सकते है।

तथा इस लेख (15 History Facts In Hindi) को अपने परिजनों और दोस्तों के पास अधिक से अधिक शेयर करे। ताकि मैं आपलोगों के लिए ऐसे और रोचक तथ्य लेकर आ सकूँ। धन्यवाद


Post a Comment

0 Comments