Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

मानव इतिहास का सबसे अमीर शख्स कौन रहा है? - anokhagyan.in

0
एक ऐसा बादशाह जिसके पास बेतहाशा दौलत थी। मानव इतिहास के सबसे अमीर शख्स मूसा के बारे में ऐसा कहा जाता है कि उसके पास इतनी दौलत थी कि उसका ठीक-ठीक अंदाजा लगाना मुश्किल है। मनसा मूसा ने मिस्र की राजधानी में इतनी दौलत बांटी थी कि काहिरा में महंगाई का स्तर बढ़ गया था।

मनसा मूसा यानी बादशाह मूसा। मनसा मूसा का पूरा नाम मूसा कीटा प्रथम था। लेकिन जब वो टिम्बकटू (Timbuktu) का राजा बना तो उसके नाम के साथ मनसा भी जुड़ गया।

मनसा का अर्थ होता है, बादशाह। एक ऐसा बादशाह जिसके पास बेतहाशा (Wildly) दौलत थी। उसके पास इतनी दौलत थी कि उसका अंदाजा भी नही लगाया जा सकता। कुछ ऐसा ही उसकी सल्तनत के बारे में भी कहा जाता है।

मनसा मूसा पश्चिमी अफ्रीका (West Africa) की जिस माली सल्तनत (Mali Sultanate) का बादशाह था उसके भीतर आज के सेनेगल, मॉरीटानिया, गांबिया, गिनिया, बुर्किना फासो, नाइजर, माली, चाड और नाइजीरिया जैसे बड़े देश थे।


मूसा के पास कितनी सम्पति थी?

वैसे तो माली सल्तनत के बादशाह मूसा की दौलत का Exact (ठीक-ठीक) अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। Forbes magazine (पत्रिका) के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन की कुल संपत्ति 184 अरब अमेरिकी डॉलर है। जबकि मनसा मूसा की दौलत कितनी है? इस बारे में वर्ष 2012 में एक अमेरिकी Websites ने अंदाजा लगाया। उसके Assessment (आकलन) के अनुसार आज के हिसाब से मनसा मूसा की सम्पति 400 अरब अमेरिकन डॉलर थी।


मनसा मूसा था एक सच्चा मुसलमान

मूसा को एक सच्चा मुसलमान के रूप में भी जाना जाता है। मूसा ने मक्का की यादगार यात्रा की थी। वर्ष 1324 में वो हज पर गया था। हज पर जाने के वक़्त मनसा मूसा के साथ 60 हजार लोग, 100 हाथी, 21 हजार किलो सोना और 80 ऊंट थे। उस समय मूसा का इतना जबरदस्त Craze था कि लोग उसकी एक झलक पाने के लिए मीलों तक का सफर करते थे। जिस किसी ने भी उसकी इस यात्रा को देखा, वो दंग रह गया।

मनसा मूसा एक उदार बादशाह

मूसा की सम्पति के अलावा उसकी उदारता (kindness) के किस्से भी कम नहीं हैं। ऐसा कहा जाता है कि जब मूसा अपनी तीर्थयात्रा के दौरान मिस्र की राजधानी काहिरा से गुजर रहा था तब उसकी नजर काहिरा के गरीब लोगों पर पड़ी। गरीब लोगों की हालत को देखकर मूसा का दिल पिघल गया। ऐसा कहा जाता है कि मूसा ने काहिरा में अपनी इतनी दौलत बांटी कि काहिरा में महंगाई का स्तर बढ़ गया। जब मूसा के इन किस्सों के बारे में यूरोपीय लोगों ने सुना तो वे हजारों मील दूर सफर करके सिर्फ इस सच को अपनी आंखों से देखने चले आए।


मूसा द्वारा शैक्षणिक संस्थानों का विकास

मनसा मूसा एक उदार और बेतहाशा दौलत वाला बादशाह होने के साथ-साथ बौद्धिक शख्स भी था। उसने जब टिम्बकटू का Innovation (नवीनीकरण) किया तो मूसा ने नए सिरे से मस्जिदों के अलावा लाइब्रेरी, अभिलेखागारों और मस्जिदों का भी निर्माण करवाया। इस दौरान टिम्बकटू में हजारों पुस्तकें लिखी गईं और यह पश्चिमी अफ्रीका (West Africa) का प्रमुख शहर बनकर उभरा।

Post a Comment

0 Comments