Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

Egypt ! मिस्र से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी

0
कोई किसी से पूछता है कि – कहाँ मिली ये 5000 वर्ष पुरानी शर्ट? तो जवाब मिलता है – प्राचीन मिस्र (Egypt In Hindi) में। मिस्र के पिरामिड से लेकर, ड्रेस, मजदूरी यहां तक कि ममी तक जितनी भी पुरानी चीजें है वो इतिहास में मिली है।

उनकी आधी चीज़ या तो प्राचीन मिस्र (Egypt About In Hindi) में या फिर प्राचीन रोम में मिली है। बहुत आधुनिक थे यहाँ के इंसान। इसकी स्थापना 3150 B.C के आसपास हुई थी। तो चलिए आज के इस लेख में जानते है मिस्र यानी Egypt के बारे में...


1. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्राचीन मिस्र (Ancient Egypt In Hindi) में यदि किसी व्यक्ति के सामने से कोई बिल्ली गुजर जाती थी तो उस व्यक्ति के परिवार के सभी सदस्यों को शोक के लिए अपनी सेली यानी भौंह (eyebrow) मुंडवानी पड़ती थी।
 

2. क्या आप जानते है कि प्राचीन मिस्र में, नौकरों को शहद में लिप्त कर दिया जाता था ताकि मधुमक्खियों (Honeybee In Hindi) को राजा से दूर रखा जा सकें।

3. आप ये नही जानते होंगे कि दुनिया की पहली ‘शांति संधि‘ का रिकॉर्ड भी मिस्र के पास ही है।

4. क्या आप जानते है मिस्र (Egypt Facts In Hindi) सबसे अधिक आबादी वाला मुस्लिम देश होने के साथ-साथ नार्थ अफ्रीका का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश भी है। वर्ष 2017 के अनुसार मिस्र की आबादी लगभग 9 करोड़ 38 लाख 54,000 है और इस आबादी के आधे से अधिक भाग शहरों में रहता है।

5. क्या आप जानते है मिस्र में दुनिया के कुल पानी का 0.6% है। मिस्र की आबादी सबसे ज्यादा नील नदी के किनारे रहती है। यहाँ प्रति वर्ष केवल 1 इंच बारिश होती है।

6. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्राचीन मिस्र (Ancient Egypt God's In Hindi) में लगभग 1400 देवी-देवताओं की पूजा होती थी।


7. मिस्र की खुदाई में वहां के बहुत सारी पुरानी कब्रों में टाॅयलेट्स भी पाए गए है।

8. क्या आप जानते है की मिस्र और सूडान के बाॅर्डर के पास लगभग 2060km2 जमीन ऐसी है जिस पर दोनों देशों में से किसी देश का हक नही है।

9. मिस्र का राष्ट्रीय पक्षी कौन है? तो इसका जवाब है कि मिस्र का राष्ट्रीय पक्षी चील है।

10. वर्ष 1882 में ब्रिटेन ने मिस्र को अपना गुलाम बना लिया था। फिर 28 फरवरी 1922 को मुश्किल से मिस्र आजाद हुआ था। लेकिन मिस्र ने खुद को गणराज्य 18 जून 1953 को घोषित किया।

11. क्या आप जानते है कि मिस्र (Egypt Pyramid) का सबसे मशहूर पिरामिड “ग़िजा पिरामिड” अपने बनने के समय के 3871 वर्ष बाद तक दुनिया की सबसे ऊँची इमारत थी।
 

12. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया में सबसे अधिक पिरामिड सूडान में है.. न कि मिस्र में।

13. क्या आप जानते है कि शादियों में अँगूठी पहनाने की प्रथा की शुरूआत मिस्र में ही हुई थी।

14. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिस्र में किसी व्यक्ति को ममी बनाते समय उनका दिल नही निकाला जाता था क्योंकि मिस्र के लोग दिल को आत्मा का प्रतीक मानते थे।

15. क्या आप जानते है की प्राचीन मिस्र में बिल्लियों को मारने पर उस व्यक्ति को सीधे मौत की सजा मिलती थी।

16. वर्ष 1346 से 1353 के बीच मिस्र में एक ऐसी महामारी फैल गई थी जिसमें मिस्र का लगभग 40% आबादी की मृत्यु हो गई थी।


17. मिस्र अरब का वह पहला देश है जिसने इजराइल से शांति बनाए रखने की शुरुआत की थी।

18. प्राचीन मिस्र में वहां के लोग मरे हुए इंसानो को पट्टियों में लपेटते थे, जिन्हें आज के समय में हम ममी (Egypt Mummy) कहते है। एक ममी पर लगभग 1.6km (1 mile) लंबी पट्टियाँ मिली है। मिस्र के कुछ मम्मियों में निकोटिन और कोकिन की थोड़ी मात्रा भी मिली है।

19. क्या आप जानते है कि प्राचीन मिस्र में किसी भी राजा ने कभी अपने बाल नही दिखाए, वे सदैव अपने सिर पर कुछ न कुछ पहनते थे, जिसे “nemes” नाम दिया गया।
 
20. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2015 से पहले तक मिस्र के किसी प्रधानमंत्री (an Egyptian prime minister) ने बिना जेल जाए या बिना मरे office नही छोड़ा था।

21. क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे पुराना गाना (world's oldest song) जिसमें लिरिक्स थे, जो प्यार के बारे में है.. वह भी मिस्र (Egypt) में ही पाया गया है। यह गाना लगभग 4300 वर्ष पहले लिखा गया था।


22. आप ये नही जानते होंगे कि प्राचीन मिस्र (Ancient Egypt Festival) में 30-30 दिन के 12 महीने होते थे। और आखिर के 5 दिन वहां त्योहार भी मनाए जाते थे ताकि साल के 365 दिन पूरे किये जा सके। इन्होनें उस घड़ियों का भी अविष्कार कर लिया था।

23. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि जब वर्ष 1970 के मध्य में एक मिस्र से एक ममी को फ्रांस भेजा गया.. तब इसके लिए मिस्र ने लीगल पासपोर्ट जारी किया था।

24. क्या आप जानते है कि प्राचीन मिस्र के पुलिस ऑफिसर्स कुत्तों, लंगूर और बंदरों को ट्रेन्ड करने की कोशिश करते थे ताकि नौकरी में उनकी कुछ सहायता हो सके।

25. चौथी और छठी शताब्दी के आसपास मिस्र (Egypt Population) में सबसे अधिक ईसाई थे लेकिन आज वहां 90% मुसलमान है।

26. प्राचीन मिस्र में सोने के वक़्त तकिए के रूप में पत्थर का इस्तेमाल किया जाता था।


27. क्या आप जानते है कि Eratosthenes ने आज से लगभग 2200 वर्ष पहले ही मिस्र से बाहर जाए बिना धरती की परिधि की गणना गणित की सहायता से कर दी थी।
 
28. क्या आप जानते है कि प्राचीन मिस्र के लोगों के पास गर्भ जांच का 70 प्रतिशत सही तरीका था। गर्भ जांच की व्यवस्था कुछ इस तरह से थी कि महिला द्वारा खास तरह के बीजों पर पेशाब करने के बाद यदि ये बीज अंकुरित हो जाते थे तो समझो वह महिला गर्भवती थी।

29. क्या आप जानते है कि “Tutankhamun” प्राचीन मिस्र का एक अकेला ऐसा इंसान था जिसे खड़े लिंग के साथ ही ममी बनाया गया था।

30. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्राचीन मिस्र (31 Egypt Facts In Hindi) के फराहों पतले होते थे। उनकी खुराक में शहद, शराब बीयर के साथ-साथ ब्रेड और अधिक चीनी वाले पदार्थ भी थे। उनमें से कई मधुमेह के शिकार भी थे।

31. दुनिया की सबसे पुरानी ड्रेस कहाँ पाई गई? तो इसका सीधा जवाब है कि मिस्र में पाई गई है, जो करीब 5,000 वर्ष पुरानी है।


Note: मैं उम्मीद करता हूँ कि आज का ये लेख मिस्र से जुड़े रोचक तथ्य व् जानकारी आपको पसंद आया हो, अगर इस लेख से जुड़ा कोई भी सवाल आपके मन में है, तो आप कमेंट सेक्शन में कमेंट कर पूछ सकते है। तथा इस लेख को अपने परिजनों और दोस्तों के पास अधिक से अधिक शेयर करे। ताकि मैं आपलोगों के लिए ऐसे और रोचक तथ्य लेकर आ सकूँ। धन्यवाद


Post a Comment

0 Comments