Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

सपनों के बारे में 21 रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी | 21 Interesting Facts About Dreams In Hindi

0
दुनिया में हर इंसान कोई न कोई सपना (Dream In Hindi) जरूर देखता है। चाहे वह सपना अच्छा हो या फिर बुरा, हर तरह का। इंसान अपने खुली आँखों से भी सपना देखता और बंद आँखों से भी। लेकिन क्या आपको पता है कि जब हम सपने देखते है उस दौरान कई बार हम लकवाग्रस्त हो जाते हैं या ये कहिए कि हम स्थिर अवस्था में चले जाते है।

इसके अलावा ये कि खर्राटे लेते समय हम सपने नहीं देख पाते। तो आज के इस लेख में, मैं सपनों के बारे में ऐसे ही कई रोचक तथ्य साझा करने जा रहा हूँ, जो आपको हैरान कर देंगे, तो चलिए जानते है Interesting Dream Facts In Hindi...


1. प्रत्येक इंसान सपने देखता है (अत्यधिक psychological disorder के मामलों को छोड़कर)। अगर आपको ऐसा लगता है कि आप सपने नहीं देखते हैं, तो इसका मतलब यह है कि आप अपने सपने भूल जाते हैं।


2. क्या आप जानते है हम अपने जीवन के लगभग 6 साल सिर्फ सपने देखने में बिता देते हैं।

3. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक रात में हम चार से सात सपने (Dream Facts In Hindi) देख सकते हैं। औसतन हर रात हम कम से कम एक से दो घंटे तक सपने देखते हैं।

4. क्या आप जानते है कि हमारा दिमाग चेहरों का आविष्कार नहीं करता। इसलिए हम अपने सपनों में जो चेहरे देखते हैं, उसे हमने पहले कहीं न कहीं देखा हुआ होता है।


5. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुरुष और महिलाएं अलग-अलग तरह के सपने देखते हैं। पुरुषों के सपनों में 70 प्रतिशत चरित्र पुरुषों के ही होते हैं। जबकि महिलाओं के सपनों में समान रूप से पुरुष और महिलायें आदि शामिल होती हैं। इसके अलावा, सामान्यतः महिलाओं की तुलना में पुरुषों के सपनों में अधिक आक्रामक भावनाएं होती हैं।

6. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जन्म से जो व्यक्ति नेत्रहीन होते है वो सपने देखने के बजाय उसमें भावना, ध्वनि और गंध जैसी चीजों को महसूस करते हैं। किसी व्यक्ति के जीवन में अंधेपन का समय, उस व्यक्ति के सपने को प्रभावित कर सकता है।

7. क्या आप जानते है कि जागने के 5 मिनट के भीतर ही हम अपने 50 प्रतिशत सपने भूल जाते है और 10 मिनट के अंदर ही 90 प्रतिशत। न्यूरोलॉजिस्ट सिगमंड फ्रायड का कहना ​​था कि जो सपने हम देखते है वो सपने हमारे दबे हुए विचारों का प्रतिनिधित्व करते हैं और इसलिए हमारा दिमाग उनसे जल्दी छुटकारा पाना चाहता है। हालाँकि, ऐसा है कि जैसे ही हम जागते हैं, हमारा दिमाग किसी न किसी कार्य के लिए इस्तेमाल होने लगता है और इसलिए हम जो कुछ भी सपने में देखते हैं, उसे भूल जाते हैं।


8. एक अध्ययन के अनुसार 12 प्रतिशत लोग पूरी तरह से black and white सपने देखते हैं। रंगीन टेलीविजन आने के पहले केवल 15 प्रतिशत लोग सपने में रंग देख पाते थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि युवा लोगों की तुलना में बूढ़े लोग अक्सर black and white सपने देखते हैं।

9. एक शोध के अनुसार जो हम बुरे सपने देखते है उसका कारण डर नहीं होता, बल्कि प्रायः उदासी, अपराधबोध और भ्रम आदि की भावना होती है।

10. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अवसाद से पीड़ित व्यक्ति सामान्य व्यक्तियों की तुलना में 3 से 4 गुना अधिक सपने देखते हैं।

★ सपने से जुड़े तथ्य व् जानकारी

11. सपनों के बारे में ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति खर्राटे लेते है वो समय सपने नहीं देख सकते। लेकिन इसके समर्थन में अब तक कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है।


12. वैसे भी सपने हमारे व्यक्तिगत अनुभवों से प्रभावित होते हैं। फिर भी कई सपने सार्वभौमिक होते हैं। जैसे कि कई सपने बहुत आम होते हैं, जो अक्सर लोग देखते हैं। जैसे हम अपने सपनों (Dream In Hindi) में कभी-कभी देखते है किसी के द्वारा पीछा किया जाना, स्वयं पर हमला होना, गिरना, कहीं पहुँचने में देर हो जाना आदि।

13. आपकी जानकारी के लिए बता दें की जिस व्यक्ति का IQ जितना अधिक होता है, वह व्यक्ति उतने अधिक सपने देखता हैं।

14. क्या आप जानते है कि सपनों के ऊपर सबसे पहली लिखित किताब लगभग 6000 वर्ष पूर्व मिस्र में लिखी गई थी।


15. क्या आप सभी ये जानते है कि जागने के बाद ये कभी भी याद नहीं रहता कि हमने जो सपना देखा है वो सपना कहाँ से शुरू हुआ था।

16. सपनों में कुछ भी पढ़ना लगभग असंभव होता है, यहाँ तक कि सपनों में, हमें जो घड़ी दिखती है उसका घड़ी का समय पढ़ना भी।

17. क्या आप जानते है कई बार इंसान सपनों के दौरान लकवाग्रस्त हो जाता है। ऐसा REM (Rapid Eye Movement) Sleep के दौरान होता है, जिसे REM Atonia भी कहते हैं। इस अवस्था में जाने के बाद इंसान अपना शरीर हिला नहीं पाता है। ऐसा इसलिए होता है ताकि सोते समय सपनों पर प्रतिक्रिया न की जा सके।


कई मामले ऐसे भी होते है जिनमें यह स्थिति जागने के बाद भी लगभग 10 मिनट तक रहती है, जिसे Sleep Paralysis कहा जाता है। हालांकि, Sleep Paralysis की स्थिति काफ़ी भयावह महसूस हो सकती है। लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार ऐसा होना पूरी तरह सामान्य है और यह Paralysis कुछ ही मिनटों तक रहने वाली स्थिति है।

18. अधूरे सपनों के बारे में ऐसा कहा जाता है कि अगर एक बार सपना टूट जाने के बाद आप उसे फिर से नहीं देख सकते। किंतु इस तथ्य को पूर्णतः नहीं माना जा सकता है। यदि आप कोई अच्छा सपना देख रहे हों और किसी कारणवश आपकी नींद अचानक खुल जाये, तो अगर आप तुरंत दोबारा सो जाएं, तो इस बात की गुंजाइश बहुत अधिक है कि आप वह सपना फिर वहीं से देख लें, जहाँ वह टूटा था।

19. क्या आप जानते है कि गर्भवती महिलाओं को दूसरों की तुलना में अधिक सपने आते हैं। ऐसा उनमें होने वाले हार्मोनल परिवर्तनों के कारण होता है।

20. क्या आप जानते है कई सपने ऐसे होते हैं, जिन्हें आप अपने हिसाब से कण्ट्रोल कर सकते है। ये सपने ‘Lucid Dream’ कहलाते हैं, इस Dream में सपना देखते समय आपको पता होता है कि आप सपना देख रहे हैं। हालांकि उस वक़्त आप सो रहे होते हैं। यह नींद की वह अवस्था होती है, जब हमारा मष्तिष्क (Brain) चेतना से अवचेतना की ओर बढ़ रहा होता है।

21. सपने में आपने कभी-कभी देखा होगा कि आपका पति या पत्नि आपको धोखा दे रहा है, यह उन सपनों में से एक है जो आमतौर पर दुनिया में सबसे अधिक देखा जाता है।


निष्कर्ष: दोस्तों, आशा करता हूँ कि आपको ‘21 Interesting Facts And Information About Dream In Hindi‘ पढ़ने में अच्छी लगी होगी। Dream Facts In hindi जानकारी पसंद आने पर आप इसे Like कर ज़रूर करें और इस लेख को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को Share भी करें। अन्य रोचक तथ्य व् जानकारी पढ़ने के लिए हमें Anokhagyan.in को Follow कर लें। धन्यवाद


Post a Comment

0 Comments