Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

हँसी/मुस्कान से जुड़े 20 रोचक तथ्य | 20 Interesting Facts About Laughing

0
हेलो दोस्तों आज के इस लेख में, मैं आपलोगों को हंसी या मुस्कान से जुड़े 20 रोचक तथ्य बताने जा रहा हूँ, उम्मीद करता हूँ कि आज का ये लेख आपलोगों को पसंद आये...Laughing Facts In Hindi


आप सभी इस बात से सहमत ही होंगे कि जब हम छोटे थे तो हमारा पूरा दिन हंसी-मजाक में गुजर जाता था…जैसे-जैसे हम बड़े होते गए…हमें अपने आगे की पढ़ाई Higher Studies (उच्च शिक्षा) करनी थी..अच्छी नौकरी पानी थी… बेहतर Life चाहिए थी...Life में खुद को Success देखना था…


अब हम अपनी ज़िंदगी को Seriously लेने लगे और इसी चक्कर में हमने अपने चेहरे की हँसी या मुस्कान कहीं न कहीं खो दी। और अब तो समय ऐसा है कि लोग जितना हँसते हैं उससे कहीं अधिक Whatsapp और Facebook जैसे Socail Network's पे Smiley बनाते हैं।

आज मैं अपने इस लेख के माध्यम से कोशिश करूँगा कि आप एक बार फिर से हंसने की Importance (महत्व) को समझें। आज के इस लेख में आपलोगों के लिए कुछ “Smiles Facts” हैं जिन्हें पढ़कर आप ठहाके मारकर तो नही हसेंगे, लेकिन अंदर ही अंदर गुदगुदाएंगे या ख़ुश जरूर होंगे! Laughing Facts In Hindi....


1. क्या आपको पता है कि गुदगुदी करते वक़्त केवल इंसान ही नहीं बल्कि चूहे भी हँसते है।

2. क्या आप जानते है कि जब आप पैदा हुए थे, तब आप एक पल के लिए ही सही, लेकिन उस समय आप पृथ्वी के सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे।


3. क्या आपको पता है कि हँसने के लिए 17 मांसपेशियों (Muscles) की जरूरत पड़ती है लेकिन गुस्सा (Anger) करने के लिए 43 मांसपेशियों की जरुरत होती हैं।

4. क्या आप जानते है कि कहीं न कही, आज का दिन किसी न किसी की Life (ज़िंदगी) का सबसे अच्छा दिन हैं।

5. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हँसने का वास्तव में कोई Meaning नहीं होता।

6. क्या आप जानते है कि खुशी के स्तर (Level) को मापना मुश्किल हैं।


7. क्या आपको पता है कि अकेले रहने पर आदमी का हँसना (Happy Facts) 30% तक कम हो जाता हैं।

8. क्या आपको पता है आपका दिमाग नकली हँसी (Fake Laugh) को पकड़ सकता हैं।

9. कोई भी Jokes और भी मजेदार तब हो जाता हैं, जब आप उस हास्य अभिनेता (Comedian) को जानते हैं।

10. आप मानो या ना मानो, लेकिन हँसना भी एक प्रकार का विज्ञान (Science) हैं। वास्तव में, हँसी का विज्ञान और इससे हमारे शरीर (Body) पर होने वाले प्रभाव को “Gelotology” कहा जाता हैं।


11. क्या आपको पता है कि औसतन एक व्यक्ति दिन में लगभग 13 बार हँसता हैं।

12. क्या आपको पता है मुस्कान (Smile Facts In Hindi)) किसी Makeup से ज्यादा आकर्षक (Attractive) होती हैं।

13. क्या आप जानते है कि हँसने के 19 अलग-अलग प्रकार होते हैं।

14. क्या आप जानते है कि हँसी आपके खून के बहाव (Blood flow) को 22% तक बढ़ा देती है। लेकिन तनाव या किसी प्रकार का टेंशन आपके Blood flow को 35% तक कम कर देता हैं।

15. क्या आपको पता है कि Female Speakers पुरुष दर्शकों (Male Audience) से 127% अधिक हंसती हैं।


16. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंसान 300 फीट की दूरी से भी मुस्कान पकड़ सकता हैं।

17. क्या आपको पता है कि आपका हँसना इस बात पर निर्भर (Depend) करता हैं कि आपके आस-पास लोग कैसे हैं, ना कि उस Jokes पर।

18. क्या आप जानते है कि जो लोग अपने दुःख को हंसी के पीछे छुपाते हैं, उन्हें “Eccedentesiast” कहते हैं।

19. क्या आपको पता है कि एकमात्र इंसान जो आपको सच्ची खुशी (Happy Facts) दे सकता हैं वो आप खुद हैं। इसलिए खुशी के लिए किसी दूसरों पर निर्भर रहना छोड़ दीजिए।

20. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब आपको किसी से Jealousy (जलन) हो या किसी के लिए नफ़रत महसूस करें तो इसे तुरंत रोक दीजिए। क्योंकि ऐसा करके आप सिर्फ़ खुद को Hurt कर रहे है, ऐसा करने से अगले आदमी पर इसका कुछ फर्क नही पड़ेगा।


Note: आपलोग हमें कमेंट सेक्शन में कमेंट कर बताइये की आज का ये लेख आपलोगों को कैसा लगा और आप दिन भर में कितनी बार मुस्कराते हैं और कितनी बार खिलखिला कर हँसते हैं? क्या पहले की अपेक्षा आपके चेहरे की मुस्कराहट गायब सी होती जा रही हैं? क्या वो आपका अपने दोस्तों के साथ ठहाके लगाना बीती बात बन चुकी हैं?

यदि, “हाँ” तो आप अपनी ज़िंदगी को गलत तरीके से जी रहे हैं… इसे बदलने की कोशिश करिए। और इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद, ये लेख पसंद आया है तो इसे अधिक से अधिक शेयर करे। और हमारे लिए या आप अपने परिजनों के लिए थोड़ा मुस्कुरा दीजिये।

Post a Comment

0 Comments