Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

Brain ! दिमाग से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी

0
दिमाग क्या है? - What Is Brain? कभी आपलोगों ने सोचा है, नही न.. कभी-कभी खाली एकांत में बैठे-बैठे मैं सोचता रहता हूँ कि ये अपना दिमाग भी कितने कमाल की चीज हैं न.. हमारा दिमाग (Human Brain In Hindi) हर समय हमारे आदेश के लिए तैयार रहता हैं।

कभी-कभी हम थककर बोलते है न कि आज मेरा दिमाग (Brain About In Hindi) ठीक से काम नही कर रहा.. लेकिन ऐसा होता नही है, वास्तव में दिमाग कभी थकता ही नही हैं। आज के इस लेख में, मैं बताने जा रहा हूँ दिमाग से जुड़े ऐसे ही कुछ रोचक तथ्य के बारे में, जिन्हें पढ़कर आपका सर चकरा जाएगा। तो चलिए शुरू करते है... Brain (Human Anatomy): Parts, Function, Pictures, Conditions And Diagram etc.

1. क्या आप जानते है कि अगर हमारे दिमाग (Brain Facts In Hindi) में 5 से 10 मिनट तक ऑक्सीजन की कमी हो जाए तो यह हमारा दिमाग हमेशा के लिए डैमेज हो सकता हैं।


2. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिमाग हमारे पूरे शरीर का केवल 2% होता हैं, लेकिन यह पूरे शरीर का 20 प्रतिशत खून और ऑक्सीजन अकेला ही इस्तेमाल कर लेता हैं।
 
3. आप ये नही जानते होंगे कि हमारा जो ये दिमाग (Brain In Hindi) है वो 40 साल की उम्र तक बढ़ता रहता हैं।

4. क्या आप जानते है कि हमारे दिमाग के 60 प्रतिशत हिस्से में चर्बी होती हैं, इसलिए दिमाग शरीर का सबसे अधिक चर्बी वाला अंग हैं।

5. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर्जरी के माध्यम से हमारा आधा दिमाग (Parts Of Human Brain) हटाया जा सकता हैं और इससे हमारी यादों पर भी कुछ असर नही पड़ेगा।

6. क्या आप जानते है कि जो बच्चे 5 वर्ष का होने से पहले दो भाषाएँ सिख लेते है उनके दिमाग (Structure And Function Of Brain) की संरचना और बच्चों की अपेक्षा थोड़ी सी बदल जाती हैं।
 
7. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिमाग की 10 प्रतिशत प्रयोग करने वाली बात भी सच नही हैं। बल्कि हमारे दिमाग के सभी हिस्सों का अलग-अलग कार्य होता हैं।


8. दिमाग यानी Brain के बारे में सबसे पहला जिक्र यानी उल्लेख 6 हजार वर्ष पहले सुमेर से मिलता हैं।

9. क्या आप जानते है कि 90 मिनट तक पसीने में तर रहने से आप हमेशा के लिये एक मनोरोगी बन सकते हो।

10. क्या आपने कभी सोचा है कि बचपन के कुछ साल हमें क्यों याद नही रहते तथा इसके पीछे का कारण क्या है? नही न.. बचपन के कुछ साल हमें इसीलिए याद नही रहते क्योंकि उस समय तक “HIPPOCAMPUS” विकसित नही होता, यह किसी चीज को याद रखने के लिए जरूरी हैं।

11. बड़ों की अपेक्षा छोटे बच्चे क्यों अधिक सोते है? क्या इस पर कभी विचार किया है आपने, नही न... बड़ों की अपेक्षा छोटे बच्चे इसलिए अधिक सोते हैं क्योंकि उनका दिमाग उनके शरीर द्वारा बनाया गया 50 प्रतिशत ग्लूकोज इस्तेमाल करता हैं।

12. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2 साल की उम्र में किसी भी उम्र से अधिक Brain cells होती हैं।

13. शराब पीने के बाद कुछ क्यों याद नही रहता है? इसका सीधा जवाब है कि अगर आपने पिछली रात शराब पीयी थी और सुबह होकर आपको कुछ याद नही हैं तो इसका अर्थ ये नही हैं कि आप शराब पीने के बाद कि घटनाएं सब भूल गए हो बल्कि अधिक शराब के अधिक सेवन के बाद इंसान को कुछ नया याद ही नही होता।

14. क्या आप जानते है कि एक दिन में हमारे दिमाग में करीब 70 हजार विचार आते हैं और इनमें से 70 प्रतिशत विचार Negative यानी उल्टे-फूलटे होते हैं।


15. क्या आप जानते है कि हमारे शरीर के आधे जीन्स दिमाग की बनावट के बारे में बताते हैं और बाकी बचे आधे जीन्स पूरे शरीर के बारे में।

16. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप अपने मोबाइल यानी स्मार्टफ़ोन पर लम्बे समय तक काम करते हैं तब आपके दिमाग (Brain Tumour In Hindi) में ट्यूमर होने का खतरा बढ़ जाता हैं।

17. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर शरीर के आकार को ध्यान में रखा जाए तो मनुष्य का दिमाग सभी प्रणीयों से बड़ा होता हैं। जानवरों में हाथी के दिमाग का आकार उसके शरीर के मुकाबले सिर्फ 0.15 प्रतिशत होता हैं बल्कि मनुष्य का 2 प्रतिशत।

18. क्या आप जानते है कि एक जिन्दा दिमाग (Brain Anatomy) बहुत नर्म होता है और इसे चाकू से आसानी से काटा जा सकता हैं।

19. क्या आप जानते है कि जब कोई व्यक्ति हमें इगनोर या रिजेक्ट करता हैं तो हमारे दिमाग को बिल्कुल वैसा ही महसूस होता हैं जैसा चोट लगने पर हमें महसूस होता है।

20. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Right brain/Left brain जैसा कुछ नही होता हैं ये सिर्फ एक मिथ हैं। हमारा पूरा दिमाग एक साथ काम करता हैं।

21. जब हमारे नाक में चाॅकलेट की खूशबू पहुंचती है तो इससे दिमाग में ऐसी तरंगे उत्पन्न होती हैं जिनसे मनुष्य आराम (Relax) महसूस करता हैं।


22. जिस घर में या जिस परिवार में अधिक लड़ाई होती हैं उस घर के बच्चों के दिमाग पर बिल्कुल वैसा ही असर पड़ता हैं जैसा युद्ध के सैनिकों पर।

23. टी.वी. या मोबाइल देखने की प्रक्रिया में बच्चों का दिमाग (Brain Definition) बहुत कम इस्तेमाल होता है और इसलिए इससे बच्चों का दिमाग जल्दी विकसित नहीं होता है। बच्चों का दिमाग किस्से और कहानियां पढ़ने से और सुनने से अधिक विकसित होता है क्योंकि किताबों को और ऐसे किस्से-कहानियां पढ़ने से बच्चे ज्यादा कल्पना करते हैं।

24. जब हम हर बार कुछ नया सीखते है तो हमारे दिमाग में नई झुर्रियां विकसित होती हैं और यह झुर्रिया ही IQ का सही पैमाना हैं।

25. क्या आप जानते है कि अगर आप खुद को मना ले कि हमने अच्छी नींद ली हैं तो हमारा दिमाग (Function Of Brain) भी इस बात को मान जाता हैं।

26. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हमारे पलक झपकने का समय 1 सैकेंड के 16वें हिस्से से कम होता है, पर हमारा दिमाग किसी भी वस्तु का चित्र या तस्वीर सैकेंड के 16वें हिस्से तक बनाए रखता हैं।

27. क्या आप जानते है कि सर में हेलमेट पहनने के बाद भी दिमाग को चोट लगने की संभावना 80 प्रतिशत होती हैं।

28. क्या आप जानते है कि मनुष्य के दिमाग (Brain Biology) में दर्द की कोई भी नस नही होती इसलिए वह कोई दर्द नही महसूस नही करता।


29. क्या आप जानते है कि एक ही बात को काफी देर तक tension (तनाव) लेकर सोचने से हमारा दिमाग कुछ समय के लिए सोचने, समझने और निर्णय लेने की क्षमता को खो देता हैं।

30. क्या आप जानते है नशे में आदमी के दिमाग की बनावट ठीक वैसी ही हो जाती हैं जैसा शारिरिक सम्बन्ध यानी Sex करते समय।

31. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिमाग तेज करने के लिए अपने सिर में मेहंदी लगाए और दही का सेवन करे। क्योंकि दही में अमीनो ऐसिड होता हैं जिससे टेंशन और तनाव दूर होती हैं और दिमाग की क्षमता भी बढ़ती हैं।

32. क्या आप जानते है कि अगर इंसान के दिमाग (Human Brain) से “Amygdala” नाम का हिस्सा निकाल दिया जाए तो इंसान का किसी भी चीज से हमेशा के लिए डर खत्म हो जाएगा।

33. दिमाग (Brain) और मन (Mind) ये दो अलग-अलग चीजे हैं। लेकिन वैज्ञानिक आज तक इस बात का पता नही लगा पाए कि मन इंसान के शरीर के किस हिस्से में हैं।


Note: मैं उम्मीद करता हूँ कि आज का ये लेख दिमाग से जुड़े रोचक तथ्य व् जानकारी आपको पसंद आया हो, अगर इस लेख से जुड़ा कोई भी सवाल आपके मन में है, तो आप कमेंट सेक्शन में कमेंट कर पूछ सकते है।

तथा इस लेख को अपने परिजनों और दोस्तों के पास अधिक से अधिक शेयर करे। ताकि मैं आपलोगों के लिए ऐसे और रोचक तथ्य लेकर आ सकूँ। धन्यवाद

Post a Comment

0 Comments