Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

रक्त: खून (Blood) से जुड़े 15 रोचक तथ्य | 15 Interesting Facts Related To Blood

0
रक्त शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऑक्सीजन और जरूरी नुट्रिएंट्स को शरीर के सभी हिस्सों तक लेकर जाता है जो सभी शारीरिक क्रियाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए बहुत जरूरी है लेकिन, क्या आप जानते है हमारे ब्लड से बहुत सारे रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं वे क्या हैं?

1. खून शरीर के कुल वजन का लगभग 7% होता है।

2. खून 2 तरह के होते है R.B.C. (लाल रक्त कोशिकाएं ), W.B.C. (सफेद रक्त कोशिकाएं) और प्लेटलेट्स होती हैं।

3. रक्त कोशिकाएं पीले रंग के रक्त प्लाज्मा में तैरती हैं। ये रक्त प्लाज्मा 90% तक पानी का बना होता है। साथ ही इसमें कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- इलेक्ट्रोलाइट, प्रोटीन, ग्लूकोज और हार्मोन्स होते हैं।

4. रक्त कोशिकाओं को रक्त प्लाज्मा से सेंट्रीफ्यूज द्वारा अलग किया जा सकता है।

5. R.B.C. यानि लाल रक्त कोशिकाएं शरीर में ऑक्सीजन ले जाने का काम करती हैं। R.B.C. में हीमोग्लोबिन नामक एक प्रोटीन भी होता है।


हीमोग्लोबिन में आयरन होता है। शरीर में खून का लाल रंग हीमोग्लोबिन और ऑक्सीजन के मिलने के कारण ही होता है।

6. R.B.C. ही बोन मैरो (अस्थिमज्जा) को बनाती हैं और लगभग 120 दिनों तक ये शरीर में घूमती रहती हैं।

7. R.B.C. ऑक्सीजन को लेकर चलती है और शरीर के विभिन्न अंगों की कोशिकाओं तक पहुंचाने का काम करती है। इसके साथ ही यह CO2 (कार्बन डाईआक्साइड) को खत्म करती है।

8. W.B.C. का काम शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने का होता है। ये खून शरीर से बैक्टीरिया, वायरस, कैंसर सेल्स, संक्रामक रोगों से बचाने में मददगार हैं।

9. एक बूंद खून में 10,000 सफेद रक्त कोशिका और 2,50,000 प्लेटलेट्स होती हैं।

10. प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। जो व्यक्ति शराब यानि एल्कोहॉल का सेवन किया है वो 48 घंटों तक रक्तदान न करें। जो भी महिलाएं गर्भवती हो या वो और स्तनपान कराती हो, ऐसी महिलाओं को रक्तदान नहीं करना चाहिए।


11. मानव शरीर में 4 तरह के खून होते है-
A, B, O और AB। जबकि बिल्लियों के शरीर में 11 तरह के, कुत्तों के शरीर में 13 तरह के और गाय के शरीर में 800 तरह के खून पाए जाते है।

12. किसी व्यक्ति को कहीं चोट लगने या कट जाने पर Bleeding (रक्तप्रवाह) होने लगती है, ऐसे में उस व्यक्ति के शरीर के प्लेटलेट्स ही खून को रोकने और उसका थक्का बनाने में मदद करती हैं। पर यदि रक्त के यह थक्के मस्तिष्क या दिल तक जाने वाली रक्त धमनियों (Blood Arteries ) में बन जाते हैं तो इसका परिणाम बुरा होता है। इससे Stroke या Heart Attack (दिल का दौरा) भी पड़ सकता है।

13. जब भी किसी व्यक्ति को खून की जरूरत होती है तो वो Blood Bank (रक्त बैंक) जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे पहला Blood Bank साल 1937 में बनाया गया था।

14. खून पूरे शरीर में जरूरी पोषक तत्व पहुंचाने के साथ-साथ अपशिष्ट तत्वों को शरीर से बाहर निकालने में भी मदद करता है।


15. खून के प्रकार या ग्रुपिंग या उनका क्ला​सिफिकेशन करना आसान नहीं है क्योंकि पूरी दुनिया में करीब 30 तरह के Blood type हैं। जिनमें से आप केवल “ABO” के बारे में जानते है। इन Blood type को O, A, B और AB में बांटा गया है।

आपलोग बताइये की आज का ये लेख रक्त: खून (Blood) से जुड़े 15 रोचक तथ्य आपलोगों को कैसा लगा, अगर आज का ये लेख आपलोगों को पसंद आया होगा, तो इसे अधिक से अधिक शेयर करें। और आप हमारे इस साइट Anokhagyan.in को विजिट करें।

Post a Comment

0 Comments