Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांप | 10 Most Poisonous Snake In The World

0
सांप (Snake Facts In Hindi) ये शब्द सुनते ही हमलोगों के मन में एक डर बैठ जाता है। लोग सापों से जुड़े अंधविश्वास और सांपों (Top 10 Poisonous Snake In The World) से जुड़े कई बातों पर यकीन करते हैं। आपलोगों की जानकारी के लिए ये बता दें कि दुनिया में सांपो की 2500 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं और उनमें से करीब 500 साँप जहरीली होती हैं।

आज के इस लेख में हम आपको दुनिया (World's Most Venomous Snake) में पाए जाने वाले 10 विषैले सांपों के बारे में बताएंगे। इन 10 सापों का काटा पानी भी नहीं मांगता। 

★ समुद्री सांप - Sea Snake In Hindi

समुद्री सांप (Sea Snake In Hindi) या सी स्नेक यह सांप साउथ ईस्ट एशिया और नॉर्थन ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं। यह समुद्री सांप दुनिया का सबसे जहरीला सांप है।


इस समुद्री सांप (Coral Reef Snakes In Hindi) के जहर की कुछ मिलीग्राम बूंदे ही एक हजार इंसानों को मौत के घाट उतार सकती हैं। यह सांप समुद्र में पाए जाते हैं इसलिए इस सांप का ज्यादातर शिकार मछुआरे मछली पकड़ते वक्त होते हैं। 

★ इंनलैंड ताइपन - Inland Taipan Snake In Hindi

इंनलैंड ताइपन (Inland Taipan In Hindi) नामक यह सांप जमीन पर पाए जाने वाले सांपों में सबसे जहरीला होता है। इस सांप की एक बाईट में 100 मिलीग्राम तक का जहर होता है जो की बहुत ज्यादा घातक तो नहीं है पर इतना घातक जरूर होता है कि 100 इंसानों को मौत के घाट जरूर उतार सकता है।


इस सांप का जहर रैटल स्नेक की तुलना में 10 गुना अधिक और कोबरा की तुलना में 50 गुना अधिक खतरनाक होता है। यह सांप अकेले में रहना पसंद करता है। अगर इंनलैंड ताइपन (Inland Taipan Facts In Hindi) का सामना किसी इंसान से हो जाए तो वह इंसान बच नहीं सकता।

★ इस्टर्न ब्राउन स्नेक - Eastern Brown Snake In Hindi

इस्टर्न ब्राउन स्नेक (Eastern Brown Snake In Hindi) यह सांप ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। ये सांप बहुत जहरीला होता है। इस सांप के जहर का 14,000वां भाग यानी हिस्सा ही किसी भी इंसान को खत्म करने के लिए काफी है।


इस्टर्न ब्राउन स्नेक ऑस्ट्रेलिया में इंसानों के रहने वाले क्षेत्रों के पास अधिक पाया जाता है। इस्टर्न ब्राउन स्नेक (Eastern Brown Snake Facts In Hindi) का एक बच्चा भी किसी इंसान को मौत दे सकता है। इस सांप की चाल काफी तेज होती है और अगर इस सांप को एक बार खतरा महसूस हुआ तो ये पीछा करके उसे काट कर ही दम लेता हैं।

★ रैटल स्नेक - Rattlesnake In Hindi

यह सांप उत्तरी अमेरिका का सबसे जहरीला सांप है। रैटल स्नेक (Rattle Snake In Hindi) अपनी पुंछ के आखरी सिरे पर बने छल्लों के कारण पहचाना जाता है। रैटल स्नेक जब अपनी पुंछ को हिलाता है तो उसके पूंछ के छल्ले से बच्चों के झुनझुने की तरह आवाज़ें आती हैं।


इसलिए इस सांप का नाम रैटल स्नेक पड़ा है। रैटल स्नेक अपनी कुल लम्बाई के 2/3 हिस्सें तक हमला कर सकता है। रैटल स्नेक को बहुत ज्यादा गुस्सा आता है। रैटल स्नेक (Rattlesnake Facts In Hindi) के बच्चों में सबसे अधिक जहर भरा होता है।

★  कॉमन डेथ एडर - Common Death Adder Snake In Hindi

डेथ एडर (Common Death Adder In Hindi) नामक यह सांप न्यू गुइना और ऑस्ट्रेलिया में पाए जाता हैं। डेथ एडर घात लगाकर अन्य सांपों का शिकार करते हैं। इस सांप का जहर न्यूरोटॉक्सिन होता है। डेथ एडर एक बार शिकार के शरीर में 100 मिलीग्राम तक का जहर छोड़ सकता है। हालांकि डेथ एडर के विष का प्रभाव शरीर पर असर धीरे-धीरे होता है। 

★ सॉ स्केल्ड वाइपर - Saw Scaled Viper Snake In Hindi

वाइपर सांप (Viper Snake In Hindi) वैसे तो यह सांप पूरी दुनियाभर में पाए जाते हैं और इस सांप की अधिकतर प्रजातियां जहरीली होती है लेकिन इस सांप की सबसे जहरीली प्रजाति सॉ स्केल्ड वाइपर (Saw Scaled Viper In Hindi) और चेन वाइपर है, जो चीन, भारत और साउथ ईस्ट एशिया में पाई जाती है।


भारत में सांपों के काटने से सबसे अधिक होने वाली मौतों के लिए सॉ स्केल्ड वाइपर सांप ही जिम्मेदार हैं. सॉ स्केल्ड वाइपर नामक ये सांप बारिश के बाद ज्यादातर शिकार की तलाश में निकलते हैं और ज्यादातर इंसानों को ही अपना शिकार बनाते हैं।

आपलोगों की जानकारी के लिए बता दें कि सॉ स्केल्ड वाइपर (Saw Scaled Viper Facts In Hindi) के काटने के आधे घंटे के अंदर ही उस व्यक्ति की मौत हो जाती है। 

★ फिलिपीनी कोबरा - Philippine Cobra Snake In Hindi

कोबरा सांप की ज्यादातर प्रजातियां जहरीली होती हैं लेकिन फिलिपीनी कोबरा सांप (Philippine Cobra Snake In Hindi) में बहुत अधिक जहर  होता है। फिलिपीनी कोबरा की सबसे बड़ी खासियत यह है की यह सांप अपने शिकार को डसने की बजाय उस शिकार पर दूर से जहर थूकता है।


फिलिपीनी कोबरा (Philippine Cobra Facts In Hindi) सांप 3 मीटर की दुरी से भी अपने किसी शिकार पर जहर थूक सकता है। फिलिपीनी कोबरा एक बार में अधिक मात्रा में जहर थुकता है। फिलिपीनी कोबरा का जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है। फिलिपीनी कोबरा का जहर व्यक्ति सांस और दिल पर असर करती है।

★ टाइगर स्नेक - Tiger Snake In Hindi

टाइगर स्नेक (Tiger Snake In Hindi) नामक यह सांप ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। टाइगर स्नेक (Tiger Snake Facts) के काटने के बाद 30 मिनट से लेकर 24 घंटे के अंदर उस काटे हुए व्यक्ति की मौत हो जाती है।

★ ब्लैक माम्बा - Black Mamba Snake In Hindi

यह सांप अफ्रीका में पाया जाता है। ब्लैक माम्बा (Black Mamba Snake Hindi) जमीन पर सबसे तेज चलने वाला सांप है। ब्लैक माम्बा  अपने शिकार का 20 किमी/घंटा की रफ्तार से पीछा कर सकता है।


अगर ब्लैक माम्बा (Black Mamba Snake) को खतरा महसूस हुआ तो ये लगातार अपने शिकार पर 10 से 12 बार काटता है और अपने शिकार के शरीर में 400 मिलीग्राम तक जहर छोड़ देता है। इस सांप का सिर्फ 1 मिलीग्राम जहर ही किसी भी व्यक्ति को मारने के लिए काफी है।

★ ब्लू करैत - Malayan Or Blue Krait Snake In Hindi

ब्लू करैत (Blue Krait Snake In Hindi) सांप इंडोनेशिया और साउथ ईस्ट एशिया में पाए जाते हैं। ब्लू करैत भी डेथ एडर सांप की तरह दूसरे सांपों का शिकार करके खाता है।


ब्लू करैत (Malayan Snake In Hindi) सांप ज्यादातर रात के वक्त शिकार की तलाश में निकलता हैं। ब्लू करैत सांप काफी जहरीले होते हैं लेकिन साथ में यह सांप डरपोक भी होते हैं।

Note: आज का ये लेख दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांप के बारे में जानकारी अगर आपलोगों को पसंद आया है तो आप इसे अधिक से अधिक शेयर करे. धन्यवाद्।


Post a Comment

0 Comments