Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

Asteroid ! क्रिसमस की रात पृथ्वी के करीब से गुजरेगा Asteroid

0
आज क्रिसमस की रात आसमान में आतिशबाजी देखने को मिल सकती है। 25 दिसंबर क्रिसमस को अमेरिका के Statue of Liberty से भी बड़ा 2014 SD224 नाम का Asteroid लगभग 36 हजार Km/h की रफ्तार से पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा।

इस Asteroid को पहली बार सितंबर 2014 में खोजा गया था। उसी समय यह अंदाजा लगाया गया था कि कुछ वर्ष बाद यह हमारी पृथ्वी के नजदीक से गुजर सकता है। इस Asteroid की लंबाई 200 मीटर के आसपास मापी गई है।

● क्रिसमस की रात आएगा पृथ्वी के सबसे नजदीक

NASA के Center for Near Earth Object Studies का अनुमान है कि क्रिसमस की रात 8.20 बजे 2014 SD 224 पृथ्वी के सबसे नजदीक आ जाएगा। NASA के वैज्ञानिकों ने अपने बयान में कहा कि Asteroid पृथ्वी से लगभग 30 लाख किलोमीटर की सुरक्षित दूरी से गुजर जाएगा।

इस कारण Asteroid का कोई भी प्रभाव पृथ्वी पर पड़ने की उम्मीद नहीं है। आपलोगों को बता दें कि जो भी Asteroid पृथ्वी की कक्षा को काटती हैं उन्हें संभावित खतरे के रूप में देखा जाता है।

● दूसरा Asteroid भी आने वाला हैं पृथ्वी के नजदीक

2014 SD224 आज की रात को पृथ्वी के पास आने वाला इकलौता Asteroid नहीं होगा। बल्कि, 25 दिसम्बर से एक दिन पूर्व (पहले) भी दो Asteroid पृथ्वी के नजदीक से गुजरेंगे। इनमें से एक Asteroid का नाम 2012 XE133 है। इस Asteroid मोटाई लगभग 120 मीटर के करीब है। NASA पृथ्वी के नजदीक आने वाले सभी Asteroid पर करीबी नजर बनाए हुए है।

● आने वाले 100 वर्षों तक नासा की नजर

आने वाले 100 वर्ष के लिए नासा (NASA) का संतरी प्रणाली इन्हीं खतरों पर पूर्व (पहले) से ही नजर रखता है। भविष्य में आने वाले 100 वर्षों के लिए फिलहाल 22 ऐसे Asteroids (उल्कापिंड) हैं जिनके धरती (Earth) से टकराने की थोड़ी सी भी संभावना है।

इस सूची (List) में सबसे पहला और सबसे बड़ा Asteroid (उल्कापिंड) 29075 (1950 डीए) जो साल 2880 तक नहीं आने वाला है। इस Asteroid का आकार अमेरिका की Empire State Building का भी तीन गुना अधिक है और एक समय ऐसा माना जाता था कि इस Asteroid का धरती से टकराने की इसकी संभावना सबसे ज्यादा है।

● पृथ्वी से टकरा सकता है यह Asteroid

इस वर्ष के अंत से लेकर 2025 के मध्य 2018 भिपी1 नामक Asteroid (उल्कापिंड) के धरती से टकराने की संभावनाएं अधिक है लेकिन इस Asteroid (उल्कापिंड) की चौड़ाई सिर्फ 7 फिट है। इससे बड़ा Asteroid (उल्कापिंड) 177 फीट का है। 2005 ईडी224 वर्ष 2023 से 2064 के बीच धरती से टकरा सकता है।

● Asteroids क्या होते हैं?

उल्कापिंड, वो पत्थर या चट्टानें जो किसी ग्रह की भाँति ही सूरज (Sun) के चक्कर काटती हैं लेकिन ये चट्टानें आकार में ग्रहों से काफी छोटी होती हैं। हमारे Solar System में अधिकतर Asteroid मंगल ग्रह (Mars) और बृहस्पति (Jupiter) की कक्षा में Asteroid belt में पाए जाते हैं। इसके अलावा भी ये Asteroids दूसरे ग्रहों की कक्षा में घूमते रहते हैं और ग्रह के साथ ही सूरज (Sun) का चक्कर काटते हैं।

करीब 4.5 अरब वर्ष पहले जब हमारा Solar System बना था, उस समय गैस और धूल के ऐसे बादल जो किसी ग्रह (Planet) की आकृति (आकार) नहीं ले पाए और पीछे छूट गए, वही धूल-कण इन Asteroid के रूप में तब्दील हो गए या बदल गए।

इन्हीं कारणों से  इन Asteroid (उल्कापिंड) का आकार भी ग्रहों की तरह गोल नहीं होता। कोई भी दो Asteroid एक जैसे नहीं होते हैं।


Post a Comment

0 Comments