Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

Eris ! एरिस बौना ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी | Eris Dwarf Planet About In Hindi

0
सौरमंडल का सबसे बड़ा बोना ग्रह एरिस (Eris In Hindi) है। IAU (अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ) द्वारा इसका रखा गया औपचारिक नाम "138119 एरिस" है।


सौरमंडल में सूर्य की परिक्रमा करती सभी ज्ञात खगोलीय वस्तु में 9वीं सबसे बड़ी वस्तु है। एरिस का व्यास लगभग 2300-2400 किलोमीटर है। एरिस का द्रव्यमान प्लूटो से 27% ज्यादा और पृथ्वी के द्रव्यमान का 0.27% है।

एरिस (Eris Dwarf Planet In Hindi) की खोज 2005 में की गई थी। यह एक वरुण-पार वस्तुएं है। एरिस सूर्य से बेहद दूर है और काइपर घेरे से भी बाहर एक बिखरे चक्र नाम के क्षेत्र में स्थित है।

2011 में यह सूर्य से 96.6 खगोलीय इकाई की दूरी पर था, जो प्लूटो से भी 3 गुना अधिक है।

एरिस (Eris Dwarf Planet Information In Hindi) के इर्द-गिर्द इसका उपग्रह डिस्नोमिया परिक्रमा करता है। आज की तारीख में एरिस और डिस्नोमिया हमारे सौरमंडल की सबसे दूरी पर स्थित प्राकृतिक वस्तुएं है।

एरिस का नामाकरण ! Naming Of Eris

एरिस का नाम प्राचीन यूनान की धर्म की देवी, एरिस से लिया गया जो विवाद और लड़ाई झगड़े की देवी मानी जाती थी।

एरिस का कक्षा और परिक्रमा ! Eris Orbit

एरिस को सूर्य की परिक्रमा करने में 557 वर्ष का समय लग जाता है। एरिस की कक्षा सौरमंडल के चपटे चक्र से तिरछी है। परिक्रमा करते हुए एरिस आधे समय के लिए चक्र से ऊपर उठा होता है और बाकी आधे समय के लिए चक्र से नीचे आ जाता है। इसके परिक्रमा कक्ष का सौरमंडल के चक्र से 44 डिग्री का कोण है।

एरिस का संरचना ! Structure Of Eris

एरिस की सतह के एल्बिडो 0.86 है, जो सौरमंडल की किसी भी अन्य वस्तु से अधिक है (शनि के उपग्रह ऍनसलअडस को छोड़कर)।

वैज्ञानिक इसकी वजह यह बताते हैं कि एरिस एक सूर्य से अत्यंत या काफी दूर एक ठंडे इलाके में है और इसकी सतह पर जमी हुई मिथेन गैस की चमकीली बर्फ़ हमेशा रहती हैं।

एरिस की सतह का तापमान -243 से -270 डिग्री सेंटीग्रेड (30-58 केल्विन) अनुमानित किया जाता है। एरिस की सतह भूरी है, जो प्लूटो की लालिमा से भिन्न है। वैज्ञानिकों की सोच है कि प्लूटो पर मीथेन की बर्फ़ नही पाती और उसके नीचे के लाल रंगों वाले थोलिन नाम के पदार्थ नजर आने लगते हैं।

एरिस प्लूटो से अधिक सर्द है इसलिए मीथेन की बर्फ ऐसे थोलिनो को हमेशा एक भूरी रंग की बर्फीली चादर से ढकी रहती है।

एरिस से जुड़े रोचक तथ्य ! Interesting Facts About Eris

> एरिस (Eris Facts) की खोज 5 जनवरी 2005 को माइकल इ. ब्राउन, चाड ट्राजिलो और डेविड एल. राविनोवित्ज ने की थी।

> एरिस (Eris Facts In Hindi) सौरमंडल का सबसे बड़ा बौना ग्रह है।

> एरिस को सूर्य की एक पूरी परिक्रमा करने में 557 वर्ष लग जाते हैं।

> यह काफी चमकीला ग्रह है।

> इसका द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान का 0.27 प्रतिशत है, जबकि व्यास 2300-2400 किलोमीटर है।

> यह बौना ग्रह जमी मिथेन गैस की वजह से हमेशा चमकता है।


Post a Comment

0 Comments