Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

बुध (Mercury planet) के बारे में | बुध ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य

1
Mercury planet जिसे बुध ग्रह के नाम से भी जाना जाता है। सूर्य के सबसे निकटतम ग्रहों में से एक है। बुध सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है। बुध ग्रह वजन में भी सबसे कम है। सूर्य के सबसे निकट होने के कारण बुध सौरमंडल के आठ ग्रहों में दूसरा सबसे गर्म ग्रह है। आप लोगों को बता दें कि सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह शुक्र है।

बुध (Mercury planet) के बारे में | बुध ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य

इसका परिक्रमण काल 88 दिन है। पृथ्वी से देखने पर यह अपनी कक्षा के इर्द-गिर्द 116 दिवसों में घूमता नजर आता है। जोकि ग्रहों में सबसे तेज है। बुध ग्रह अपसौर और उपसौर की तुलना में सुर्य से करीब 1.5 गुना ज्यादा दूर होता है। बुध ग्रह का सतह पूरी तरह से पथरीला है, जोकि गड्ढों से भरा हुआ है।

ये भी पढ़ें:- अरुण ग्रह के बारे में | अरुण ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य

इसका वायुमंडल बहुत महीन है और इसकी कोई चन्द्रमा भी नहीं है। पृथ्वी के मुकाबले यह ग्रह धीरे-धीरे अपनी धुरी पर घूमता है। यहां का दिन काफी लंबे अंतराल के लिए होता है। बुध ग्रह का एक दिन पृथ्वी के 59 दिनों के बराबर होता है।

बुध ग्रह का इतिहास

आज से 5000 वर्ष पूर्व सुमात्रा के लोग इस ग्रह के बारे में जानते थे। रोमन मिथकों के अनुसार बुध व्यापार,यात्रा का देवता,यूनानी देवता हर्मिश का रोमन रूप देवताओं का संदेशवाहक देवता है।

बुध ग्रह को कभी सूर्योदय का तारा कभी सूर्यास्त का तारा कहा जाता रहा है 500 ईसा पूर्व प्राचीन ग्रीस के खगोल वैज्ञानिकों ने भी इसके होने की पुष्टि की थी। गृह खगोल वैज्ञानिकों को ज्ञात था कि यह दो नाम एक ही ग्रह के हैं।इसका अंग्रेजी नाम मरक्यूरी है जो कि रोमन देवता के नाम के आधार पर रखा गया था।

बुध ग्रह की भौतिक विशेषताएं

बुध ग्रह सूर्य के सबसे नजदीक है,अतः यहां का तापमान 450 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस ग्रह के पास ढंग का वायुमंडल नहीं है जो की ऊष्मा को छान सके, अतः रात के समय तापमान -170 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। बुध ग्रह पर दिन और रात के तापमान में 600 डिग्री सेल्सियस का अंतर है जो कि पूरे सौरमंडल में सबसे ज्यादा है।


1. बुध ग्रह का वृत लगभग 2440 किलोमीटर है।

2. बुध का सतह क्षेत्र 7.48 * 10^7 किमी है।

3. बुध ग्रह का आयतन 6.083*10^10 किलोमीटर है।

4. इसका भार 3.3011*10^23 किलोग्राम है।

आज से 4 बिलियन वर्ष पूर्व लगभग 100K लम्बा क्षुद्रग्रह बुध से टकरा गया था। जिससे बुध पर 1550 किलोमीटर लम्बा गड्ढा बन गया जिसे कार्लोस बेसिन का नाम दिया गया।


बुध ग्रह का चुंबकीय क्षेत्र

बुध का चुंबकीय क्षेत्र पृथ्वी की तुलना में लगभग 1.1 प्रतिशत सर्वशक्तिशाली है। चुंबकीय क्षेत्र की शक्ति बुध के विषुवत वृत्त पर करीब 300 NT है। बुध का चुंबकीय क्षेत्र ग्रह के आसपास के सौर वायु को मोड़ने के लिए प्रयाप्त शक्तिशाली है,जो एक मैग्नेटोस्फीयर की रचना करता है।


ग्रहीय चुंबकीय क्षेत्र के अंतरग्रहीय अंतरिक्ष से जुड़ने की प्रक्रिया जो कि ब्रह्मांड में एक सामान्य प्रक्रिया है चुंबकीय पुनर्मिलन कहलाती है। बुध ग्रह पर चुम्बकीय पुनर्मिलन की प्रक्रिया की रफ्तार लगभग 10 गुना ज्यादा है।

बुध ग्रह के कक्ष की विशेषताएं

1. परिक्रमा करते वक्त बुध ग्रह की स्पीड 180,000 किलोमीटर प्रति घंटा रहती है।
2. इसका परिक्रमा पथ अंडाकार और दीर्घ वृत्ताकार है।
3. परिक्रमा करते वक्त सूर्य के नजदीक 47 मिलियन किमी नजदीक है। 
4. सूर्य से दूर 70 मिलियन के हिसाब से यह सूर्य से बिल्कुल दूर रहता है।
5. बुध की कक्षा सभी ग्रहों में सर्वाधिक चपटी है।

6. इसके कक्षीय विकेंद्रित 0.21 है।
7. सूर्य से इसकी दूरी 46,000,000 से लेकर 70,000,000 किमी (29,000,000 से 43,000,000 मील) तक विचरित करते है। एक पूर्ण परिक्रमा के लिए इसे 87.969 पृथ्वी दिवस लगते हैं।

बुध ग्रह के वातावरण

बुध पर एक हल्का वातावरण है जो मुख्यतः सौर वायु से आये परमाणुओं से बना है। बुध ग्रह बहुत गर्म है। बुध का वातावरण नवीन होते रहता है।

बुध का भूपटल

बुध की सतह पर गड्ढे काफी गहरे हैं। बुध ग्रह की सतह पर कैलोरिस घाटी है जो लगभग 1300 किलोमीटर व्यास की है। यह चंद्रमा की मारिया घाटी के जैसी है। बुध ग्रह का सतह लगभग 0.1 प्रतिशत संकुचित हुयी है।

जल की उपस्थिति

उत्तरी ध्रुवों के क्रेटरों में जलीय बर्क के प्रमाण मिले हैं। इसके प्रमाण रडार से भी मिले थे।

खगोलीय निरीक्षण

सूर्योदय से ठीक पहले या सूर्योदय के ठीक बाद बुध को नग्न आंखों से देखा जा सकता है।

बुध ग्रह का आकार और रचना

इसका चुंबकीय बल पृथ्वी के मुकाबले लगभग 1% है। इस के आंतरिक भाग में लोहा पाया जाता है। इस ग्रह के वायुमंडल में ऑक्सीजन 42%, सोडियम 29%, हिलियम 6%, पोटेशियम एवं ऑर्गन 0.5% तथा कार्बनडाइऑक्साइड, पानी, नाइट्रोजन, क्रिप्टान, नियॉन आदि गैसें थोड़ी मात्रा में पाए जाते हैं।

बुध ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य

1. बुध ग्रह का व्यास 4879 किलोमीटर है।
2. बुध ग्रह का कोई उपग्रह नहीं है।
3. बुध के बाद पृथ्वी को सबसे घना ग्रह (खनिज की अधिकता) ग्रह कहा जाता है।
4. बुध की सतह में तीन महत्वपूर्ण परते हैं- क्रेटर,मैदान और चट्टान।
5. बुध सौरमंडल के उन पांच ग्रहों में से एक है जो आकाश में नग्न आंखों से देखा जा सकता है,जैसे शुक्र,मंगल,बृहस्पति और शनि।

ये भी पढ़ें:- वरुण ग्रह के बारे में | वरुण ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य

6. बुध का बाहरी आवरण 400 किलोमीटर मोटा है। 
7. बुध ग्रह लगभग 1 लाख 80 हजार किलोमीटर प्रति घंटा से सूर्य की परिक्रमा करता है।
8. बुध का घनत्व 5.43gm/cm^3 है।
9. बुध पृथ्वी से 26 गुना छोटा है।
10. बुध ग्रह आकार में शनि ग्रह के उपग्रह 'टाइटन' और बृहस्पति के उपग्रह 'गनिमिड' से छोटा है।

11. इतिहास में बुध ग्रह का सबसे पहले उल्लेख 5000 साल या वर्ष पूर्व सुमेर सभ्यता के लोगों द्वारा किया मिलता है।
12. Telescope के माध्यम से बुध को देखने वाले इंसान गैलीलियो गैलिली थे।
13. अगर पृथ्वी पर आपका वजन 100 KG है तो बुध ग्रह पर आपका वजन और 38 KG होगा।
14. बुध ग्रह सतह के नीचे पृथ्वी की तरह ही टेक्टोनिक प्लेट सक्रिय हैं,जिसके कारण इस ग्रह पर भी भूकंप से जुड़ी घटनाएं होती रहती हैं।
15. बुध ग्रह का सूर्य के चारों ओर कक्षा का आकार 57,909,227 किमी व् Orbit Velocity 170,503 किमी/प्रति घंटा है।


16. बुध ग्रह का आयतन 60,827,208,742 घन किमी और ग्रह का भार लगभग 330,104,000,000,000,000,000,000 किमी है।
17. बुध ग्रह का गुरुत्वाकर्षण बल 3.7 per second square metre है।
18. इतिहासकारों के अनुसार बुध ग्रह की खोज चौदहवीं शताब्दी ईसा पूर्व असीरियन खगोलविदों द्वारा की गई थी।
19. बुध ग्रह की सतह पर अजीब तरह की झुर्रियां पाई जाती हैं।
20. बुध ग्रह की इन झुर्रियों को lobate scarps के नाम से जाना जाता है।

21. बुध ग्रह पर सर्वप्रथम 1970 में पहला अंतरिक्ष यान भेजा गया था।

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

आप सब का अनोखा ज्ञान पे बहुत बहुत स्वागत है.