हमारा भारत देश विभिन्नताओं का देश है और यहां कई प्रकार के अजीबोगरीब जगहें और चीजें बसी हुई है, जिनमें से कुछ का तो रहस्य खुल चुका है लेकिन कई ऐसी जगहें भी है जिनका रहस्य आज तक सुलझ नही पाया है। यहां कई बार कुछ ऐसी अविश्वसनीस घटनाएं घटित हो जाती है जिनके कारण देश के साथ-साथ पूरी दुनिया में एक तहलका सा मच जाता है।
आज भी भारत में कई ऐसे रहस्य है जिनकें बारें में जानकर ही डर लगता है। जैसे कुछ जगहों पर आज भी भूतों का वास है और कई लोगों ने उनके होने का एहसास भी महसूस किया है। इन जगहों से जुड़ें रहस्य को विज्ञान भी आज तक खोज नही पाया है। ऐसी ही रहस्यमयी जगहों के बारें में आज के इस लेख में, मैं आपको बताने जा रहा हूँ, जिन्हें जानकर आप भी हो जाऐंगे हैरान !
1. कुलधरा, पूरा गांव है भूतों से भरा (Kuldhara, the whole village is full of ghosts)
ये बात सुनकर और पढ़कर आपको भले ही अजीब लगे लेकिन यह सच है। भारत के राजस्थान राज्य के जैसलमेर में बसा एक गांव है जिसको भूतों का गांव कहा जाता है। जैसलमेर के इस गांव का नाम है कुलधरा। यह गांव जैसलमेर से करीब 15 किमी दूर है। और यहां सन 1800 से कोई नही रहता है, इसके बारे में कहा जाता है कि इस गांव में करीब 1291 पालीवाल पंडितों का वास था।
ये भी पढ़ें:- दुनिया के 10 अनसुलझे रहस्य !!
एक दिन अचानक ही कुछ ऐसा हुआ कि पुरा का पुरा गांव की रात के अंधेरें में गायब हो गया। और आज तक उस गांव में बसे हुए लोगों का क्या हुआ इसके बारें में किसी को कुछ भी पता नही लग पाया। तब से इस गांव को भूतों का गांव कहा जाता है। यहां आस-पास के लोग भी रात को इस ओर जाने से कतराते है।
2. हिमालय के हिम मानव (snow man of the Himalayas)
हिमालय का क्षेत्र, यह क्षेत्र जितना विशाल है उतना ही रहस्यमयी भी है। हिमालय को भगवान शिव का वास कहा जाता है। हिमालय कि सबसे खास और रोचक बात है यहां रहने वालें हिम मानव (Snow Man)। जी हां आपने ठीक पढ़ा हिम मानव, आज भी कई लोग दावा करते है कि हिमालय की गुफाओं में हिम मानव रहते है।
ये भी पढ़ें:- दुनिया के सबसे लंबी उम्र वाले जीव
यहां रहने वालें लोग और पर्यटकों का कहना है यहां कई बार रहस्यमयी स्नोफोल होने के साथ बर्फ पर पैरों के निशान के साथ लाल निशान भी देखे जा चुके है। यहां के लोगों का कहना है कि आज भी हिमालय में मौजूद कई गुफाओं में योगी और साधु तपस्या करते है। और वे लोग ऐसे-ऐसे दुर्गम स्थान पर रहते है जहां, जीवन के बारे में सोचा भी नही जा सकता। वहां जीवन बिलकुल भी संभव ना हो।
3. रहस्यमयी लाल बारिश (mysterious red rain)
आपने बारिश की बूंदों को भूमि पर गिरते तो महसूस किया ही होगा। लेकिन जरा सोचिए कि आसमान से बारिश की बूंदों की जगह खून की तरह लाल रंग की तरह दिखने वाला पानी बरसे तो ! ये बात सुनकर ही डर लग रहा है ना ! लेकिन ऐसा सच में हुआ है। भारत के केरल के इदुकी और कोत्तायम शहर में लाल बारिश होती है जो आज तक एक रहस्य ही बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:- धरती की सबसे रहस्य्मयी जगह !!
हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि ये बारिश उल्का पिंड के विस्फोट के कारण होती है। लेकिन आपको जानकर होगी कि यहां ये बारिश एक बार नही बल्कि कई बार ऐसा हो चुका है। यहां अब तक वर्ष 1986, 2001, 2006 और 2012 में इस तरह की बारिश हो चुकी है।
4. रहस्यमयी चमकीली लाइट (mysterious bright light)
अब तक आपने सिर्फ बिजली से लाइट को जलते हुए देखा होगा। लेकिन एक ऐसी भी जगह है जहां बिना किसी बिजली उपकरण और और बल्ब के भी रौशनी चमकी है। जी हां, मैं बात कर रहा हूँ बंगाल की। बंगाल के दलदल के आसपास चमकीली लाइट का रहस्य आज भी अनसुलझा है।
ये भी पढ़ें:- दुनिया की 6 सबसे रहस्यमयी जगह !!
इस रहस्यमयी रौशनी के दिखने की जानकारी यहां के मछुआरों ने दी थी। उनके अनुसार ये रौशनी दलदल के ऊपर से निकल रही थी। यहां रहने वालें लोगों का कहना है कि ये रौशनी उन्हें खतरें का आभास कराती है और इसके अलावा लोगों का मानना है कि ये रौशनी मछली पकड़ते समय मरने वालें लोगों की आत्माओं की है। हालांकि इसका रहस्य क्या है आज तक इस रहस्य से पर्दा नही उठ सका है।
5. कच्छ का घास का मैदान (meadows of kutch)
क्या आपने कभी किसी घास के मैदान से रोशनी निकलते हुए देखा है ? नही ना। लेकिन गुजरात के कच्छ के घास का मैदान में कुछ ऐसा ही होता है। वहां बारिश के मौसम में कई बार रात के समय में मैदानों से रौशनी चमकती हुई दिखाई देती है। जबकि वहां के किसानों का कहना है कि वहां किसी भी प्रकार की कोई बिजली की सुविधा नही है, और कई बार तो ये रौशनी उनका पीछा भी करती है। ये रौशनी लाल, नीले, पीले रंग की होती है, जो दिखने में किसी गेंद (Ball) जैसी होती है। यहां के स्थानीय लोग इसे "चीड़ बत्ती" कहते हैं।
6. गंगा और ब्रह्मपुत्र का डेल्टा (Delta of Ganges and Brahmaputra)
पूरी दुनिया भर के कई ऐसे बन्दरगाह है, जहां आज भी एक अजीब तरह के आवाज सुनाई देती है। इसी प्रकार भारत में भी गंगा और ब्रह्मपुत्र के डेल्टा पर कुछ ऐसा ही सुननें को मिलता है। ब्रिटिश अफसर और यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां से सुनाई देने वाली ध्वनि भूकंप के झटकों का संकेत देती हैं। और अगर बार-बार ऐसी ध्वनि आने से बड़ा भूकंप आ सकता है। इसके अलावा इन ध्वनियों के पीछे पहाड़ फटने, ज्वालामुखी, गैस, सुनामी की वजह से भी ऐसी आवाजें आ सकती हैं।
7. UFO का अंडरग्राउंड क्षेत्र (Underground area of UFO)
वैसे तो पूरी दुनिया एलियंस के होने के बात पर एकमत नही है और कई वैज्ञानिक इनके होने के अस्तित्व के बारें में बताते है। लेकिन फिर भी आज तक ये रहस्य ही है कि क्या सच में एलियंस है? और एलियन्स के होने का ऐसा ही एक किस्सा सुनने को मिलता है लद्दाख से। लद्दाख के कोंग्ला के पास की पहाड़ियों में UFO का अंडरग्राउंड क्षेत्र बताया जाता है। कई बार यहां पर लोगों ने UFO को उड़ते हुए देखा है। यहां के लोगों ने एक अजीब प्रकार की ट्राईएंगलर चीज को आते जाते देखा है।
8. नरकंकालों का इलाका (realm of hell)
भारत के उत्तराखंड का नाम सुनते ही लोगों के मन में वहां के प्राकृतिक नजारें और हसीन वादियां आंखों के सामने घुमने लगती है, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उत्तराखंड में हसीन वादियों के साथ कई प्रकार के रहस्य और खतरनाक जगहें भी है। उनमें से एक है यहां की रूपकुंड झील।
ये भी पढ़ें:- दुनिया के सबसे अनोखे झरनों के बारे में जानकारी
उत्तराखंड के पहाड़ों में 5029 मीटर की ऊंचाई पर स्थित रूपकुंड झील एक ओर जहां अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, तो वहीं इस झील से मिले कंकालों का रहस्य अभी तक सुलझ नही पाया है।
दरअसल, इस उत्तराखंड के झील में लगभग 500 से 600 लोगों के नरकंकाल मौजूद हैं। हालांकि, ये नर कंकाल कैसे इस झील में आए, ये अभी भी रहस्य है। और लोगों का कहना है कि इतनी ऊंचाई पर जहां अच्छी तरह से लोग पहुंच भी नही पाते है वहां इतनी संख्या में नरकंकालों का मिलना किसी रहस्य से कम नही है।
9. जुड़वां लोगों का गाँव (twin village)
भारत के केरल राज्य के मलप्पुरम जिले में स्तिथ कोडिन्ही गाँव को जुड़वों के गाँव के नाम से जाना जाता है। इस गांव में वर्तमान में करीब 350 जुड़वा जोड़े रहते है, जिनमें नवजात शिशु से लेकर 65 वर्ष के बुजुर्ग तक शामिल है। विश्व स्तर पर हर 1000 बच्चों पर 4 जुड़वाँ पैदा होते है, एशिया में तो यह औसत 4 से भी कम है। लेकिन कोडिन्ही में हर 1000 बच्चों पर 45 बच्चे जुड़वा पैदा होते है। जो कि एक रहस्य बना हुआ है।
10. पक्षी करते है आत्महत्या (birds commit suicide)
आज तक आपलोगों ने इंसानों को आत्महत्या करते सुना होगा लेकिन एक पक्षी आत्महत्या करे ये सुनकर ही आप चौंक जाएंगे और सवाल करेंगे कि भला एक पक्षी अपने आप कैसे आत्महत्या कर सकते है ? हमें पता है आप भी यही सोच रहें है लेकिन कुछ ऐसा ही होता है उत्तर पूर्वी राज्य असम की जतिंगा वैली घाटी में।
जतिंगा वैली घाटी में जाने पर आप प्रक्षत्य रूप से पक्षियों को आत्महत्या करते देख सकते हैं। यहां पर पक्षियों की आत्महत्या के सबसे ज्यादा मामले मानसून और अमावस्या की रात को देखने को मिलते है।
ये भी पढ़ें:- भारतीय इतिहास के 10 महान शासक !!
यहां के लोगों का मानना है कि इसके पीछे का कारण भूत-प्रेतों और अदृश्य ताकतों का है। जबकि विशेषज्ञों का कहना है कि ये सिर्फ तेज हवाओं और पेड़ों से टकराने के कारण है फिर भी हर बार ऐसा ही क्यों होता है और ये पक्षी सिर्फ यहीं पर आकर ही क्यों मरते है। इसके पीछें के रहस्य का आज तक पता नही चल पाया है।
Note: आज का ये फैक्ट्स जानकर आपलोगों को कैसा लगा कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। धन्यवाद
आप सब का अनोखा ज्ञान पे बहुत बहुत स्वागत है.