Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

Top 5 World Most Mysterious Place | धरती की 5 रहस्यमयी जगह

0
ये धरती यानी हमारी पृथ्वी पूरे सौरमंडल में एकलौता ऐसा ग्रह है जहाँ पर जीवन संभव है, पृथ्वी पर हमें हर प्रकार के पशु पक्षी, पेड़ पौधे और इंसान मिल जाते है, जो पृथ्वी की विविधताओं को दर्शाती है, इनके साथ-साथ आज बहुत सारे ऐसे स्थान है जिनके बारे में हमलोग जानते है लेकिन कुछ इतने प्राचीन जगहें है जिनके बारे में हमलोगों को अब तक जानकारी नही मिल पाई है।

लेकिन जिन अजीबों-गरीब जगहों के बारे में हमें पता लगा है उन जगहों में से आज हम आपको 5 ऐसी रहस्यमयी जगहों के बारे में बताने जा रहे है जिनके बारे में जानकार आपलोग भी आश्चर्यचकित हो जाओगे।

1. Gate Door Of Hell (नरक का दरवाजा)

तुर्कमेनिस्तान के काराकुरम रेगिस्थान में एक ऐसा स्थान है जिसे “Door to Hel” अर्थात नरक का दरवाजा कहा जाता है, क्योकि यहाँ बने इस विशाल गड्डे में करीब 50 सालों से आग धधक रही है।

साल 1971 में जब सोवियत के कुछ वैज्ञानिक काराकुरम के रेगिस्थान में गैसों का पता लगाने के लिए खुदाई कर रहे थे तभी अचानक यहाँ विस्फोट हुआ और विस्फोट होते ही उस जगह से मीथेन गैस निकलने लगी जो तेजी से आसपास के इलाकों में फैलने लगी थी।


ये मीथेन गैस प्रकृति को हानि ना पहुंचाए इसलिए वैज्ञानिकों ने उस धमाके से निकली मीथेन गैस में आग लगा दी और तभी ये गड्डा बना था, वो आग जो इस वक़्त लगाई गई थी वो आज तक जल ही रहा है। नरक के इस दरवाजे को देखने के लिए हजारों लोग यहाँ आते है और नरक के इस दरवाजे को देख वो हैरान रह जाते है।

2. मीर माइंस ( Mir Mines )

यह जगह रूस के साइबेरिया में है इस इलाके में कभी हीरों की खान हुआ करती थी और यहाँ से प्रत्येक साल 1 करोड़ कैरेट हीरे निकाले जाते थे।

लेकिन जब इस स्थान के सारे हीरे खत्म हो गए तब लोगों का ध्यान इसकी तरफ गया और उन्हें महसूस हुआ कि अब ये जगह अब अजीबोगरीब हो गयी है। इस जगह को जब हवाई जहाज से देखा जाता है तो दिखने पर ये जगह पृथ्वी की नाभि की तरह प्रतीत होती है।


गड्डे के तरह दिखने वाला ये जगह लगभग 1700 फीट गहरी और 3900 फीट चौड़ी है। आज साइबेरिया के इस जगह के ऊपर के हिस्से को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया जा चुका है। क्योंकि एक बार एक हेलीकॉप्टर चालक ने शिकायत की थी कि जब वो इस जगह के ऊपर से जा रहा था तो उसके हेलीकॉप्टर को कोई अनदेखी शक्ति अपनी तरफ खिंच रही थी।

3. बरमुडा ट्राइएंगल ( Bermuda Triangle )

बरमूडा ट्राइएंगल इसका तो नाम आपलोगों ने जरूर सुना होगा क्योंकि धरती पर अगर कोई सबसे अधिक चर्चा वाली जगह है तो वो है बरमुडा ट्राइएंगल, इस बरमुडा ट्राइएंगल की आकृति त्रिकोण आकर की है। बरमुडा ट्राइएंगल का ये इलाका अटलांटिक महासागर में है और यह इलाका लगभग 5 लाख वर्ग मील तक फैला हुआ है।

बरमुडा ट्राइएंगल के बारे में कहा जाता है कि जब भी कोई पानी का जहाज या विमान इसके ऊपर से जाता है तो वो अचानक गायब हो जाता है, फिर ना तो उन्हें कोई रडार ढूंढ पता है और ना ही उनका कोई नामों निशान रहता है।


बरमुडा ट्राइएंगल नामक इस जगह का जिक्र सबसे पहले क्रिस्टोफ़र कोलंबस ने किया था। 11 अक्टूबर 1492 में उन्होंने अपनी लॉग बुक में बताया है कि जब वे बरमुडा ट्राइएंगल जगह से गुजर रहे थे तो उन्होंने बरमूडा ट्रायंगल के क्षितिज पर कुछ अजीबोगरीब नाचती हुई रौशनी देखी थी।

उन्हें बरमुडा ट्राइएंगल का वो रौशनी आसमान की आग की लपटों की तरह प्रतीत हो रही थी और जब वहाँ जाने के बाद उनका दिशा सूचक यंत्र भी खराब हो गया था।

विज्ञानिकों से इस सवाल का जवाब मांगा गया तो उनके पास भी बरमुडा ट्राइएंगल से जुड़े इन सवालों का कोई जवाब नहीं था वैज्ञानिकों का बस इतना कहना था कि समुद्र के इस हिस्से के नीचे कुछ ऐसा है जो हम सब की समझ से अभी परे हैं।

4. सोकोट्रा द्वीप ( Socotra Island )

यह जगह दुनिया की सबसे अजीबोगरीब जगहों में से एक हैं। ये जगह यमन में स्थित है, यहां जब आप पहुंचते है तो आपको प्रतीत होगा कि आप किसी दुसरे ग्रह पर है। क्योकि यमन का ये जगह हर चीज़ से अजीब है, चाहे वो यहां का जीव-जंतु हो, पेंड़-पौधें हो या फिर पहाड़ ही क्यों ना हो। यमन के इस जगह पायी जानी वाली चीजें दुनिया के किसी भी अन्य देश या जगह पर देखने को तो क्या सुनने तक को नहीं मिलती।

यमन का यह सोकोट्रा द्वीप हिन्द महासागर और अरब सागर के बीच में स्थित है, इस सोकोट्रा द्वीप के बारे में कई वर्षों तक तो लोग जानते तक नहीं थे। सोकोट्रा द्वीप नामक इस द्वीप पर केवल 40 लोग ही रहते है और जब यहाँ के पेड़ों को देखते है तो ऐसा लगता है जैसे वे उलटे लटके हुए हो।


सोकोट्रा द्वीप की परम्पराएं भी सबसे अलग ही है क्योंकि यहां पर बीमार होने वाले लोग दवा या इलाज का नहीं बल्कि भुत-प्रेतों का सहारा लेते है। लेकिन आज के युग में यहां के लोग खुद को भी ढाल रहे है और इंटरनेट व आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहें है।

5. Nazca Lines Drawings (नाजका ड्राइंग)

जब पेरू के ऊपर से हवाई यात्रा की जाती है तो वहां के रेगिस्तान में अनेक ऐसे चित्र या ड्राइंग देखी जाती है जिन्हें देखकर ऐसा लगता है कि जरुर किसी बड़े चित्रकार ने उन्हें उस इलाके में बनाया था।

नाजका ड्राइंग की ये सभी आकृतियाँ किसी जानवर या पक्षी के समान प्रतीत होती है, जब इस आकृति के बारे में यहां के लोगों से पूछा जाता है तो उनका कहना है कि इन आकृतियों को नाजका इंडियन्स ने बनाया है जो यहाँ हजारों वर्ष पूर्व रहा करते थे।

 
नाजका ड्राइंग को सबसे पहले वर्ष 1920 में देखा गया था, जब इस जगह को धरती पर रहकर देखा जाता है तो ये जगह अजीब ही प्रतीत होती है। नाजका ड्राइंग को लेकर प्रत्येक व्यक्ति की अलग सोच है, कुछ लोग इस जगह को धार्मिक अनुष्ठानों से जोड़कर देखते है तो कुछ लोग इन्हें एलियंस से जुड़ा हुआ बताते है।

Post a Comment

0 Comments