हेलो दोस्तों आज के इस लेख में, मैं आपलोगों को एक गांव के बारे में बताने जा रहा हूँ जिसके बारे में पढ़कर आपलोगों के होश उड़ जाएंगे। अब तक आपलोगों ने बहुत से गांवों (Horror Villages In The World) के बारे में पढ़ा या सुना होगा, लेकिन क्या किसी ऐसे गांव के बारे में सुना है जहां कभी बारिश नही होती... नही न...तो चलिए आज के इस लेख में जानते है उस गांव के बारे में...Village Where Never Rains..
आप सभी तो जानते ही होंगे कि दुनिया में सबसे अधिक बारिश भारत के मांसिराम में होता है, लेकिन आज के लेख में जानेगें उस गांव के बारे में जहां बारिश ही नही होती.... most amazing village in the world
हमारी इस पूरी दुनिया में एक से एक हैरान करने वाली जगहें हैं, जिनकी खूबियां रोमांचित कर देती हैं। जैसे कि मेघालय का मासिनराम गांव, जहां दुनिया में सबसे अधिक बारिश होती है, लेकिन क्या कभी आपने किसी ऐसी जगह के बारे में सुना है, जहां कभी बारिश ही नहीं होती।
ये भी पढ़ें:- भारत की 10 सबसे अजीब और रहस्य्मयी जगह
अब आपके मन में सवाल आता होगा कि शायद वो जगह कोई रेगिस्तान हो सकती है, जहां बारिश नही होती, लेकिन ऐसा नहीं है कि यह जगह कोई रेगिस्तान नही है, बल्कि यह एक गांव है, जहां लोग रहते भी हैं। most mysterious village in the world
दुनिया के इस अजूबे गांव का नाम है अल-हुतैब (Al Hutaib), जो यमन की राजधानी सना के पश्चिम में मनख के निदेशालय के हरज क्षेत्र में स्थित है। इस गांव में पूरी दुनिया भर से अक्सर पर्यटक आते रहते हैं और यहां के शानदार नजारे का लुत्फ उठाते हैं। यमन के पहाड़ों की चोटी पर भी इतने खूबसूरत घर बनाए हुए हैं, जिसे लोग देखते ही रह जाते हैं।
अल हुतैब नामक यह गांव (One such village in the world, where it never rains) पृथ्वी की सतह से करीब 3,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस गांव के चारों ओर का वातावरण वास्तव में काफी गर्म रहता है। हालांकि यहां सर्दियों के दौरान सुबह के समय वातावरण बहुत ठंडा होता है, लेकिन जैसे ही सूर्योदय होता है, वैसे ही यहां के लोगों को गर्मियों का सामना करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें:- दुनिया की 6 सबसे रहस्य्मय जगह
अल हुतैब (Al Hutaib Village In Hindi) नामक यह गांव ग्रामीण और शहरी विशेषताओं के साथ प्राचीन और आधुनिक वास्तुकला दोनों को जोड़ने वाला गांव है। यह गांव अब 'अल-बोहरा या अल-मुकरमा' लोगों का गढ़ है। इन्हें यमनी समुदाय भी कहा जाता है। ये मुहम्मद बुरहानुद्दीन के नेतृत्व वाले इस्माइली (मुस्लिम) संप्रदाय से आते हैं, जो मुंबई में रहते थे। वर्ष 2014 में अपनी मृत्यु तक हर 3 साल में वो इस गांव का दौरा करते थे।
यमन के इस गांव (world's most amazing villages) की सबसे खास बात यह है कि यहां कभी बारिश नहीं होती। इसकी खास वजह यह है कि यह गांव बादलों के ऊपर बसा हुआ है। यह गांव पृथ्वी की सतह से 3,200 मीटर ऊपर स्थित है, जिसके कारण बादल इस गांव के नीचे ही बनते हैं और बरस जाते हैं। यहां का नजारा देखने में ऐसा है, जैसा शायद ही आपने कभी कहीं देखा होगा।
ये भी पढ़ें:- 10 ऐसे अविष्कार जिसका जवाब विज्ञान के पास भी नहीं
Note: आपलोग बताइये की आज का ये लेख आपलोगों को कैसा लगा। आज का ये लेख आपलोगों को पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों और परिजनों के पास अधिक से अधिक शेयर करें। इस लेख से जुड़ी हुई कोई भी सवाल आपके मन में है तो आप कमेंट सेक्शन में पूछ सकते है। धन्यवाद
आप सब का अनोखा ज्ञान पे बहुत बहुत स्वागत है.