Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

Kangaroo (कंगारू) | कंगारू से जुड़े रोचक तथ्य

0
हेलो दोस्तों आज के इस लेख में हमलोग बातें करने वाले है कंगारू के बारे में। कंगारू जिसे उछल-कूद करने वाला जानवर के नाम से भी जाना जाता है।


वैज्ञानिक वर्गीकरण

जगत- जंतु
संघ- कौरडेटा
वर्ग- स्तनधारी
अधः वर्ग- मर्सुपिअल
गण- ड़ाएप्रोटोडोंटिया
उप-गण- मैक्रोपोडीफॉर्म्स
कुल- मक्रोपोडीडाए


1. दुनिया में सबसे अधिक मात्रा में कंगारू (Kangaroo) ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं।

2. ऑस्ट्रेलिया में कंगारू आपको सड़कों पर घूमते मिल जाएंगे। जिस तरह भारत की गलियों में कुत्तों की फौज घूमती रहती है ठीक उसी प्रकार ऑस्ट्रेलिया की गली-गली में कंगारू घूमते है।

3. क्या आपलोग ये बाते जानते हैं की कंगारू एक शाकाहारी जीव होता है और यह आमतौर पर घास, फल आदि खाते हैं।

4. दुनियाभर में अब तक कंगारुओं (Kangaroo) की कुल 4 प्रजातियां खोजी गई हैं।


5. कंगारुओं की प्रजातियां कुछ इस तरह है-
ईस्टर्न ग्रे, रेड कंगारू, अंतिलोपीन कंगारू और वेस्टर्न ग्रे आदि।

6. कंगारू यह जानवर जमीन पर उछल-उछल कर चलने वाला प्राणी है। क्योंकि कंगारू के आगे के दो पैर काफी छोटे होते हैं जिसके कारण यह जानवर जमीन पर संतुलन नहीं बना पाते और यह अपने पीछे के दो पैरों पर उछल-उछल कर आगे बढ़ते हैं।

7. कंगारू को लेकर सबसे हैरानी की बात यह है कि कंगारू जमीन पर उछल-उछल कर चलने के साथ-साथ पानी में तैर भी सकते हैं।

8. क्या आपलोग ये बाते जानते हैं की कंगारू अपने सिर बिना घुमाए अपने कानों को किसी भी दिशा में घुमा सकता हैं।

 ये भी पढ़ें:- जलपरी के बारे में

9. क्या आपको पता है कि कंगारू का गर्भकाल बेहद छोटा होता है। कंगारू का गर्भकाल केवल 30 से 35 दिनों का ही होता है, परंतु इतने कम समय के गर्भकाल के कारण कंगारू का बच्चा पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाता है और यह अपनी मां के पेट पर बनी थैली में पहुंच जाता है और यही से कंगारू का बच्चा पूर्ण रूप से विकसित होना शुरू होता है।

10. कंगारू के बारे में ये बात बेहद कम लोग ही जानते है कि कंगारुओं का एक पांचवा पैर भी होता है। वो पांचवा पैर कंगारू की पूंछ होती है। कंगारुओं की पूंछ इतनी अधिक मजबूत और शक्तिशाली होती है कि कंगारू सिर्फ अपनी पूंछ पर अपना सारा वजन डाल सकते हैं और यह पूंछ कंगारू के पांचवें पैर का काम करती है।

11. कंगारू जब 40 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से उछल-कूद करता है तो वो अपने पीछे के दोनों पैर और पूंछ से अपना संतुलन बनाए रखता है। कंगारू खड़े रहने पर अपनी पूंछ को ही अपना सहारा बना कर रखते है।

12. नर कंगारू को बूम कहा जाता है तथा मादा कंगारू को डो और उसके बच्चे को को जॉय कहा जाता है।


13. क्या आपलोग जानते है कंगारू की आंखें बहुत तेज होती हैं। लेकिन कंगारू सिर्फ चलती-फिरती वस्तुओं को ही देख पाते हैं।

14. कंगारू यह ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय पशु है।

15. कंगारू एक स्तनधारी जीव है लेकिन यह स्तनधारी जीव होने के बाबजूद भी उन जीवों से बेहद अलग है, क्योंकि कंगारू अपने चार पैरों में से सिर्फ दो पैरों पर चलता है और कंगारू अपने पैरों पर चलता ही नही बल्कि उछल-उछल कर चलता है।

Post a Comment

0 Comments