Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

जानिये अमेज़न जंगल से जुड़ी रोचक और अनजान बातें - anokhagyan.in

1

हेलो दोस्तों, मेरा नाम है सूरज सिंह "राजा" और आज के इस आर्टिकल में हमलोग बातें करने वाले है अमेज़न जंगल के बारे में, तो चलिए देरी किये बिना आज के इस आर्टिकल को शुरू करें।



अमेज़न जंगल यह दुनिया का सबसे बड़ा और डरावना जंगल है। यह जंगल ब्राजील से शुरू होकर पेरू, कोलंबिया, वेनेजुएला, इक्वाडोर, बोली विया, गुयाना, सुरीनाम और फ्रेंच गुयाना की सीमाओं तक फैला है। यह जंगल अकेले ही 9 देशों की सीमाओं को छूता है।



1. अमेज़न फॉरेस्ट का क्षेत्रफल 55,00,000 स्क्वायर किलोमीटर है।
2. इस अमेज़न फॉरेस्ट से दुनिया का 20% ऑक्सीजन बनता है।
3. क्या आप लोग जानते हैं कि अमेजन एक देश होता, तो यह दुनिया का 9वां सबसे बड़ा देश होता।
4. इस जंगल में पेड़-पौधे, कीड़े-मकोड़े, जानवर आदि की ढेरों प्रजातियां पाई जाती है।

अमेज़न नदी


1. अमेज़न नदी यह दुनिया की सबसे लंबी नदी है।
2. अमेजन नदी 6400 किमी लम्बी नदी है। पूरी दुनिया के जितने समुन्द्रों में मीठा जल जाता है, उसमें अमेजन का 20% योगदान होता है।
4. इस नदी के किनारे लगभग तीन करोड़ जनसंख्या बसती है, जो 9 देशों के लोग हैं।

5. इस अमेज़न जंगल के अंदर बहने वाली नदी में मगरमच्छों और मछलियों का आवास होता है।

6. अमेजन जंगल के इस नदी में दुनिया की सबसे खतरनाक मछलियों में से एक वीराना नामक मछली आसानी से पाई जाती है।
7. इस मछली के दांत इतनी नुकीली होती है कि वह अपने शिकार को आसानी से चीड़ सकती हैं।

अमेज़न के जानवर

1. इस जंगल में पाए जाने वाले मच्छर और कीड़े बहुत घातक होते हैं।

2. अगर ये मच्छर या कीड़े किसी इंसान को काट ले, तो उसकी मृत्यु भी हो सकती है।
3. आप लोगों ने बहुत सारी चींटियों को देखा होगा, लेकिन इस जंगल में एक बुलेट नामक चींटी है, जो देखने में छोटी है मगर उसके डंक जहर से कम खतरनाक नहीं होता है।
4. यह चींटी जब काटती है, तो गोली लगने जैसा लगता है। इसी कारण से इस को बुलेट चींटी कहा जाता है।
5. इस अमेजन जंगल में मकड़ियों की 3000 से अधिक प्रजातियां मिलती है।


6. इन मकड़ियों में ज़्यादातर मकड़ियां जहरीली होती है।
7. इस अमेजन जंगल में टारांटुला मकड़ी सबसे खतरनाक मानी जाती है।
8. कुछ लोगों का ऐसा कहना है कि ये मकड़ी जब काटती है, तो शिकार हुए व्यक्ति का नसीब अच्छा हो, तो वह बाख जाता है वरना उसकी मौत हो जाती है।

9. अमेजन जंगल में 100 प्रकार के जहरीले मेंढक भी पाए जाते हैं। इस जंगल की चटक रंग की खाल वाले छोटे मेंढक बहुत खतरनाक होते हैं।
10. इस मेंढक के शरीर मे 10 लोगों को मारने की जहर होती है।


11. अमेजन के जंगल में 30 फीट के सांप आप लोग आमतौर पर देख सकते हैं।
12. दुनिया का सबसे बड़ा सांप एनाकोंडा भी इसी जंगल में पाए जाते है।
13. अमेजन के जंगल में एक कैथोलिक पादरी को 1992 में, 75 फीट लंबा सांप दिखाई दिया था और ठीक उसके सात साल बाद यानी 1999 में फिर से वैसा सांप उसे पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया था।
14. ऐसा कहा जाता है कि दुनिया के सबसे खतरनाक कबीलों के आदिवासी इसी जंगल में निवास करते हैं।
15. कई खोजकर्ता इस अमेजन जंगल में जाकर अपनी जान गवां चुके हैं।


16. क्या आप लोग जानते हैं कि इस अमेजन जंगल में "खूनी जैगुआर" भी रहता है। 
17. जैगुआर एक प्रकार के तेंदुए की प्रजाति है।
18. अगर खूनी जैगुआर भड़क जाए तो यह अमेजन जंगल का शेर बन जाता है।

अमेज़न के पक्षी

1. वैसे तो इस जंगल में पक्षियों की बहुत सारी प्रजातियां है और यह जंगल पूरी दुनिया की एक तिहाई के आसपास पक्षियों के लिए घर है।

2. इस जंगल में पक्षियों की 1500 प्रजातियां खास है।
3. इस जंगल से पक्षियों में Harpy ईगल नामक पक्षी सबसे खतरनाक है।
4. Harpy ईगल के पंखों की लंबाई 7.5 फिट है।
5. यह पक्षी आसानी से बंदर जैसे जानवर को उठाकर आसानी से उड़ सकती हैं।



अगर ये पोस्ट
अमेज़न जंगल के बारे में हिंदी में जानकारी आपको कैसी लगी अगर आपको अच्छी लगी हो तो हमारी साइट anokhagyan.in को या इस पोस्ट को Social Networks जैसे Facebook, Twitter, Instragram, Whatsapp आदि पर शेयर करें करें ताकि और ज्यादा से ज्यादा हम नए पोस्ट डाल सकें धन्यवाद्।

और ऐसी और रोचक जानकारी के लिए हमारे site- anokhagyan.in को follow करें। धन्यवाद

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

आप सब का अनोखा ज्ञान पे बहुत बहुत स्वागत है.