Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

इस महिला ने देखा 'समुद्री दानव' | sea ​​monster in hindi

0
यह खबर है स्कॉटलैंड की जहां के एक पर्यटक स्थल के नजदीक समुद्र में एक विचित्र जीव दिखाई देने की खबर सामने आई है। समुद्र में दिखने वाले इस विचित्र जीव को समुद्री दानव यानी 'लॉक नेस' - 'Loch Ness' बताया जा रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'लॉक नेस' को लेकर कहा जाता रहा है कि वह पानी में छिपकर रहने वाला एक विशालकाय दानव है। 'loch ness' नामक इस दानव के संबंध में अभी तक ऐसी ही अनेकों दंत कथाएं सुनने को मिलती आ रही हैं। हालांकि इस जीव के असल में होने के कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं मिल पाए हैं। loch ness information in hindi...


फिलहाल, इस समुद्री दानव को डायना टर्नर नामक एक अमेरिकी पर्यटक महिला ने देखा है। मिरर की रिपोर्ट के अनुसार जिस स्थान पर डायना ने इस समुद्री दानव को देखे जाने की बात कही है, वहां वर्षभर में ऐसी ही 9 घटनाएं हो चुकी हैं। इससे पहले 'loch ness in hindi' को यहां सबसे ज्यादा वर्ष 1996 में देखा गया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें यह घटना स्कॉटिश हाइलैंड्स के उर्कहर्ट किले के पास की है। डायना टर्नर यहां घूमने आई थी। घूमते हुए जब उसने यहां समुद्र और सुंदर घाटी को देखा तो उनसे रहा नहीं गया। उन्होंने फौरन अपना कैमरा निकाला और उन सुंदर घाटियों और वादियों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। 


इस रिकॉर्डिंग के दौरान उनके कैमरे में समुद्र की कुछ अजीबोगरीब हरकत रिकॉर्ड हो गई। डायना ने जब अपने webcam में ये वीडियो देखी तो वे हैरान रह गई। उन्होंने वहां समुद्र से किसी विचित्र जीव की लंबी सी गर्दन बाहर आते देखी लेकिन जैसे ही उस जीव का ध्यान इनकी और गया वह वापस समुद्र में गोता लगाकर गायब हो गई। 

डायना ने ऐसा बताया कि यह विचित्र जीव केवल दो मिनट के लिए ही पानी से बाहर आया। इस जीव को लेकर कहानियों में ऐसा बताया जाता है कि यह दानव स्कॉटलैंड के लॉक नेस इलाके में निवास करता है। इस जीव का एक मात्र चित्र सर्जन्स फ़ोटोग्राफ है, जिसे साल 1934 में खिंचा गया था।


इसके बाद इस समुद्री दानव को लेकर काफी शोध कार्य हुआ, लेकिन आज तक इसके होने की साफ पुष्टी नहीं की गई। विज्ञाताओं की अगर माने तो यह लुप्त हो चुके डायनासोर की प्रजाती पेलेसिओसॉरस है। 

नोट: आपलोग बताइये की आज का ये लेख sea ​​monster about in hindi आपलोगों को कैसा लगा। इस लेख से जुड़ा हुआ कोई भी प्रश्न आप पूछ सकते है। तथा अगर ये लेख आपलोगों को पसंद आई है तो आप इसे अधिक से अधिक शेयर करे। धन्यवाद

Post a Comment

0 Comments