Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

सिर कटने के बाद भी जिंदा रहते है ये जीव | Cockroach Information In Hindi

0
हमारी ये पूरी दुनिया अजीबोगरीब रहस्यों (Mysterious World) से भरी पड़ी है। इस दुनिया में ऐसे बहुत सारे रहस्य है, जिसके पीछे के रहस्य को अब तक सुलझाया नही जा सका है। और उन्हीं सभी रहस्यों में से एक रहस्य ये है.....अब तक आपलोगों ने बहुत सारे जीव-जंतु, पशु-पक्षी तथा कीड़े-मकोड़ों (Insects Facts In Hindi) को देखा होगा।

लेकिन क्या आप बता सकते है कि इन सभी में से वो कौन का जीव-पशु-पक्षी-कीड़ा है, जो गर्दन कटने के बाद भी जीवित रहता है। क्या आप इसका जवाब दे सकते है...अगर नही...तो चलिए आज इस पहेली का जवाब मैं आपलोगों को देता हूँ। उसका नाम है कॉकरोच यानी तिलचट्टा, जो हम सभी के घरों में देखने को मिल जाएगा।


ये Cockroach अक्सर हमें , हमारे किचन और वाशरूम में घूमते हुए मिल जाते हैं। कॉकरोच गंदगी में पनपने वाले जीव हैं। जिनकी वजह से हमें कई बीमारियां हो सकती है। इसलिए हम लोग इसे भगाने के लिए नए-नए तरीके आजमाते रहते हैं....Interesting Fact about Cockroach

लेकिन क्या आपलोग जानते है कि चीन और थाईलैंड जैसे कई देशों में कॉकरोच का इस्तेमाल खाने के लिए यानी कई डिश बनाने के लिए किया जाता है। उन देशों में कॉकरोच को फ्राई करके खाया जाता है।

> सिर कटने के बाद भी कॉकरोच 9 दिनों तक बड़े आराम से ज़िंदा रह सकता है। ऐसा इसलिए होता है कि Cockroach मुंह से सांस नहीं लेते बल्कि वह अपने शरीर में मौजूद holes यानी छिद्रों से सांस लेते हैं।

> 9 दिन के बाद भी कॉकरोच सिर कटने की वजह से नहीं मरता बल्कि प्यास की वजह से मर जाता है, क्योंकि सिर कटने की वजह से वह पानी नहीं पी पाता।

> क्या आप जानते है कि कॉकरोच 40 मिनट तक अपनी सांस रोक कर रख सकते हैं। इस वजह से वो लगभग 30 मिनट तक पानी के अंदर बड़ी आसानी से रह सकते हैं।

> आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी कुछ समय पहले ही कॉकरोच की कुछ नई Species को खोजा गया है जो 0 डिग्री सेल्सियस के नीचे भी बड़ी आसानी से रह सकते हैं।


> क्या आप जानते है कि Cockroach (तिलचट्टा) 1 घंटे में लगभग 3 किलोमीटर दौड़ सकता है।

> शायद आपको ये पता न हो कि Cockroach अक्सर एक दूसरे के साथ Group में रहते हैं। अगर कोई कॉकरोच ज्यादा समय तक अकेले रहा तो वह बीमार पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Cockroach के group यानी समूह को Intrusion कहते हैं।

> कॉकरोच के बारे में बताया जाता है कि इसका विकास डायनासोर से भी पहले माना जाता है यानी कि लगभग 12 से 30 करोड़ वर्ष पहले।

> पूरी दुनिया भर में Cockroach की लगभग 4600 प्रजातियां पायी जाती हैं। जिनमें से सिर्फ 30 प्रजातियां ऐसी हैं जो मनुष्यों के संपर्क में रहती हैं।

> वैसे तो कॉकरोच की लम्बाई डेढ़ से दो इंच होती है, लेकिन दुनिया का सबसे बड़ा कॉकरोच South America में पाया गया था। इस कॉकरोच की लम्बाई 6 इंच थी।

> आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Cockroach की रेडिएशन के प्रति प्रतिरोधक क्षमता इंसानों की तुलना कई गुना अधिक होती है। एक सामान्य मनुष्य का शरीर 800 rems की रेडिएशन झेल सकता है। जबकि एक Cockroach 10,500 rems तक की रेडिएशन को बड़ी आसानी से झेल सकता है।


> क्या आप जानते है कि अगर कॉकरोच को अंतरिक्ष में छोड़ दिया जाए तो वे पृथ्वी की तुलना में अधिक शक्तिशाली और फुर्तीले होंगे।

> कॉकरोच की Life Cycle लगभग एक महीने की होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक नवजात कॉकरोच 4 महीने में व्यस्क हो जाता है।

> कॉकरोच के शरीर में 18 घुटने होते हैं। इसके अलावा किसी कारणवश अगर उनकी एक टांग टूट जाती है तो वह कुछ दिनों के बाद पुनः उग आती है।

> क्या आप जानते है कॉकरोच ठंडे जीव वाले प्राणी (Cold blooded) हैं इसलिए वो सर्दियों के समय Hibernation शीतावकाश पर चले जाते हैं। जहां पर वो एक माह यानी एक महीने से अधिक समय तक बिना भोजन के बड़ी आसानी से रह सकते हैं।

> आप शायद ये नही जानते होंगे कि कॉकरोच जहां पर रहते हैं वहां पर 33 अलग-अलग तरह Bacteria मौजूद रहते हैं।

> आपके बच्चों के सावधानी के लिए बता दें कि कॉकरोच की वजह से बच्चों में Allergy और Asthma जैसी कई बीमारियां हो सकती है। इसलिए अपने बच्चों को कॉकरोच से दूर ही रहने दें।


> क्या आप जानते है कि कॉक्रोच की कुछ मादा प्रजातियां ऐसी भी जो अपने पूरे जीवन काल में केवल एक बार ही संबंध बनाती हैं, लेकिन गर्भवती वो पूरे जीवन भर रहती हैं।

> आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मादा Cockroach अपने अंडों को एक Capsule की आकृति के थैले में रखती हैं, जिसे Ooethace कहते हैं।

> क्या आप जानते है अधिक्तर कॉक्रोच अपने पंखों का इस्तेमाल ऊंचाई से गिरते वक़्त balance बनाने के लिए करते हैं।

> Cockroach (तिलचट्टे) एल्कोहल की तरफ बहुत जल्दी आकर्षित होते है, इसके अलावा कॉकरोच गोंद, घर की पुताई, ग्रीस, किताबों का कवर यहां तक कि आपके बाल भी खा सकते है।


नोट: आज का ये लेख कॉक्रोच से जुड़े कुछ मजेदार तथ्य (cockroach Facts in hindi) आपलोगों को कैसा लगा। हमें चैट सेक्शन में जरूर बताएं। इस लेख से जुड़े कोई भी प्रश्न आपके मन में है तो आप हमसे पूछ सकते है। अगर ये लेख आपलोगों को पसंद आया है तो आप इसे अधिक से अधिक शेयर करे। धन्यवाद



Post a Comment

0 Comments