Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

दुनिया का अनसुलझा रहस्यः Bermuda Triangle, एक ऐसी जगह जहां से कोई भी जहाज वापस लौटकर नहीं आया

0
Mystery of Bermuda Triangle: हमारी इस दुनिया में कई ऐसे रहस्य है जिससे आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है। ऐसा ही एक रहस्य है अमेरिका के दक्षिण पूर्वी तट पर स्थित बरमूडा ट्राएंगल (Bermuda Triangle In Hindi) का। बरमूडा ट्राइएंगल के बारे में तो आपलोगों ने सुना ही होगा। सालों बाद भी यह जगह दुनिया की सबसे रहस्यमय जगहों में से एक है।

इस जगह पर कोई भी जहाज अगर पहुंच जाता है तो वह गायब हो जाता है। यहां से आजतक कोई भी पानी का जहाज या प्लेन सुरक्षित नहीं लौटा है। आजतक कई वैज्ञानिकों ने इस स्थान के रहस्य का पता लगाने की कोशिश की लेकिन, कोई भी इस काम में सफल नहीं हो सका है। आजतक इस बात का पता नहीं चल सका कि वहां ऐसा किया है जो पूरे के पूरे जहाज को लील जाती है। Bermuda Triangle Information In Hindi.....

दुनिया का अनसुलझा रहस्यः Bermuda Triangle, mystery of Bermuda Triangle

1. बरमूडा ट्राएंगल क्या है? What Is Bermuda Triangle?

आपलोगों की जानकारी के लिए बता दें कि बरमूडा ट्राएंगल अमेरिका के फ्लोरिडा, प्यूर्टोरिको और बरमूडा तीनों को जोड़ने वाला एक ट्रायंगल यानी त्रिकोण है। इस स्थान पर पहुंचने के बाद बड़े से बड़ा समुद्री जहाज गायब हो गए। इस जगह पर कोई भी जहाज अगर गलती से भी पहुंच गया तो वह जहाज अपने सामान और यात्रियों सहित कहां गायब हो गया यह किसी को भी आज तक पता नहीं चल सका है।

2. जब बरमूडा ट्राएंगल से गायब एक जहाज का पता यहां चला

बरमूडा ट्राएंगल (Bermuda Triangle Mystery In Hindi) में गायब हुए कई जहाज की तरह मैरी सेलेस्टी नाम का एक व्यापारिक जहाज भी बरमूडा ट्राएंगल क्षेत्र में गायब हो गया था। इस जहाज को काफी ढूढ़ने की कोशिश की गई, लेकिन इस जहाज का कुछ पता नहीं चला। फिर कुछ समय बाद में वर्ष 4 दिसम्बर 1872 को अटलांटिक महासागर में इस जहाज के अवशेष पाए गए।


लेकिन, इस जहाज पर सवार यात्री और जहाज के कर्मचारियों का आज तक कुछ पता नहीं चल सका है। शुरूआत में यह माना गया कि यह जहाज किसी समुद्री लूट का शिकार हो गया होगा। लेकिन, इस जहाज के सभी किमती वस्तुओं और सामान सालों बाद भी सुरक्षित मिले जिससे इसके लूट के शिकार होने की बात बाद में नकार दिया गया।

3. एक और जहाज फिर हुआ गायब

मैरी सेलेस्टी की तरह ही एक और जहाज वर्ष 1881 में भी इसी स्थान पर आकर गायब हो गया। उस जहाज का नाम एलिन ऑस्टिन था। यह जहाज कुछ चालकों के साथ न्यूयार्क के लिए रवाना हुआ था। यह जहाज इस स्थान पर आकर अचानक कहीं गायब हो गया। ईद जहाज को भी काफी ढूंडा गया लेकिन आजतक किसी को इसका पता नहीं चल सका है। इसके साथ ही इस जहाज पर सवार किसी चालक का भी पता नहीं चल सका।

4. बरमूडा ट्राएंगल में गायब हुए कई हवाई जहाज

बरमूडा ट्राएंगल (Bermuda Triangle Hindi) नामक इस स्थान पर आकर सिर्फ पानी का जहाज ही नहीं बल्कि कई हवाई जहाज भी गायब हो गए। फ्लाईट 19, स्टार टाईगर, डगलस डीसी-3 आदि। बरमूडा ट्राएंगल में गुम होने वाले कुछ हवाई जहाजों के नाम हैं। कई लोगों का मानना है कि इस स्थान पर किसी दूसरे ग्रह से आये हुए लोगों यानी एलियन्स का काम है। इस कारण यह स्थान रहस्मय है लेकिन, सही वजह आजतक कोई पता नहीं लगा पाया। 


नोट: आज एक ये लेख आपलोगों को कैसा लगा। कमेंट सेक्शन में कमेंट कर जरूर बताएं। इस लेख से जुड़े किसी भी सवाल को आपलोग हमसे पूछ सकते है। धन्यवाद

Post a Comment

0 Comments