Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

दुनिया के 5 सबसे विचित्र दिखने वाले घर | 5 most bizarre looking houses in the world

0
आज के समय में सबसे ज्यादा लोगों के लिए क्या जरूरी है? रोटी, कपड़ा और मकान। ये तीनों चीजें हमारे जीवन के सबसे जरुरी और अहम चीजें में से एक है। जिसमें रोटी और कपड़ा तो ठीक है, पर घर बनाने के लिए हमें सबसे ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

हर व्यक्ति यह चाहता है कि उनके सपनों का घर औरों से अच्छा हो। इसी अलग करने की कोशिश में लोगों ने कुछ ऐसे घर बनाये है, जो सबसे विचित्र है (most bizarre houses in the world) और दुनिया भर के लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए है। आईये आज के इस लेख के माध्यम से मैं आपको बताता हूँ ऐसे ही कुछ घरों के बारे में, जिन्हें देखकर आप चौंक जाएंगे। 5 most bizarre houses in the world in hindi...

1. पारदर्शी घर - transparent house


दोस्तों, आज के वक़्त में, हम घर बनाने के समय चाहते है कि हमारे घर के दरवाजे और खिड़कियां कुछ इस तरह से हो कि हमें पर्याप्त मात्रा में धुप और ताज़ी हवा मिलती रहें। परन्तु क्या आप जानते है कि जापान के टोक्यो शहर में House NA के नाम से मशहूर एक ऐसा घर है जो पूरी तरह से पारदर्शी है, जिस घर का निर्माण साउ फुजीमोटो नाम के आर्किटेक ने किया है।


914 स्क्वायर फुट में बने जापान के इस घर की सभी दीवारें पारदर्शी है। जिसकी वजह से सिर्फ बाथरूम को छोड़कर आप बाहर से इस घर के अंदर के सभी चीजों को देख सकते है।

2. दुनिया का सबसे पतला घर - world's thinnest house

पूरी दुनिया भर में इस बढ़ती आबादी में जहाँ शहरों में रहने के लिये लोगों को जगह की कमी पड़ रही है। वहीं दुनिया में एक ऐसा जगह है, जहां लोग कम जगह में ही दो मंजिला इमारत खड़ा कर लेते है। शायद इसीलिए पोलैंड में कैरट हाउस नामक दुनिया का सबसे पतला घर मौजूद है। पोलैंड में दो बहुमंज़िल इमारतों के बीच की गली में बनाये गये इस घर की चौड़ाई 4.9 फ़ीट है और न्यूनतम चौड़ाई 3.2 फ़ीट है।


इस दो मंज़िला इमारत में एक बैडरूम, एक किचेन, एक बाथरूम और एक लिविंग एरिया मौजूद है। इस घर में एक मंज़िल से दूसरी मंज़िल पर जाने के लिये कई सीढ़ियों का प्रयोग करना पड़ता है।

3. अपसाइड डाउन हाउस - Upside Down House

दोस्तों, आज के समय हम सभी चाहते है कि हमारा जो घर हो, वो दूसरों के घर से थोड़ा अलग दिखे, पर इतना अलग दिखे, ऐसा हम सोच भी नहीं सकते है। पोलैंड के स्ज़िम्बार्क के एक छोटे से गाँव में डेनियल नामक व्यक्ति ने एक ऐसे घर का निर्माण किया है, जिसे अपसाइड डाउन हाउस कहा जाता है। इस घर की खासियत है कि यह घर बाहर से उल्टा दिखता है।


बाहर से उल्टा दिखने वाले इस घर को बनाने में आम घरों से 5 गुना ज्यादा समय लगा। अपने इस विचित्र रूप की वजह से यह घर, यहाँ आने वाले पर्यटकों के लिये आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

4. बोइंग 727 हाउस - Boeing 727 House

हम सभी ये बात जानते है कि हमें अगर दूर का सफर करना हो तो हम हवाई जहाज से जल्दी और आसानी से पहुँच सकते है। पर किसी हवाई जहाज को घर बनाने के बारे में क्या आप सोच सकते है, नही न...लेकिन ऐसा घर बनाने के बारे में सोचने वाली USA (यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका) के बेनोइट में रहनेवाली जोआन योस्सेरी ने ऐसा कर दिखाया और वर्ष 1994 में करीब 30,000 $ की लागत में एक रिटायर्ड हवाई जहाज खरीद कर उसे अपने रहने की जगह बना ली। जिसका नाम उन्होंने ‘लिटिल ट्रम्प’ रखा।


इस हवाई जहाज में उन्होंने जो घर बनाया उसमें उन्होंने 3 बैडरूम, लिविंग रूम, किचन, मास्टर बाथरूम और लॉन्ड्री एरिया आदि बनवाया। योस्सेरी इस घर में अप्रैल 1995 से मई 1999 तक रही और अब यह घर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है।

5. पत्थर का घर - stone house

हमारी इस दुनिया में अजीब तरह के दिखने वाले घरों की कमी नही है और उन्हीं में से एक है...कासा डो पांडो यानी कि पत्थर का घर, जी हाँ दोस्तों, पत्थर का घर। पत्थर का यह घर पुर्तगाल में स्थित है। यह घर साल 1972 से 1974 के मध्यकाल में बनाया गया था।

इस घर को चार विशाल प्राकृतिक पत्थरों द्वारा बनाया गया है। चार विशाल पत्थरों द्वारा बनाये गए इस घर के मालिक, इस घर को अपनी छुट्टियां बिताने के लिये प्रयोग में लेते थे। पर आज इस घर को एक म्यूजियम का रूप दे दिया गया है, जो यहाँ आने वाले पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

ये भी पढ़ें:- भूत: सच या कल्पना!

Note: दोस्तों, आज के इस लेख दुनिया के 5 सबसे विचित्र दिखने वाला घर / most bizarre looking houses in the world In Hindi के बारे में आप की  क्या प्रतिक्रिया है कृपया कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताइयेगा और इस लेख को अपने दोस्तों और परिजनों तक शेयर करना मत भूलियेगा। धन्यवाद



Post a Comment

0 Comments