Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

इस पेंड़ को काटने पर निकलता है खून ! most mysterious tree's in the world

0
हमारी इस दुनिया में अजीबोगरीब न जाने कितने पेंड़ (mysterious tree in the world) है। इन पेंड़-पौधों से ही हमारी दुनिया सुचारू रूप से चल रही है। इसमें कोई शक की बात नहीं कि पेड़-पौधों में भी जीवन होता है। पेड़-पौधें भी सांस लेते हैं, इनमें भी रीजेनरेशन होता है।

जैसे मनुष्य और कई जानवरों में होता है। इसलिए हम मान लेते हैं, कि इनमें जीवात्मा है। अब तक आपलोगों ने खून को इंसानों और जानवरों के शरीर से निकलते देखा होगा, लेकिन तब क्या हो जब किसी पेड़ को काटने पर उसमें से खून निकलने लगे? जी हां! आपलोगों ने ठीक पढ़ा। mysterious tree's in hindi..


हमारी इस धरती पर एक ऐसे पेड़ की प्रजाति है जिसे काटने पर उसमें से खून निकलता है। वास्तव में दक्षिण अफ्रीका में पाए वाले ये पेड़ किआट मुकवा, मुनिंगा और ब्लडवुड ट्री के नाम से जाना जाता है।

ब्लडवुड ट्री (bloodwood tree facts in hindi) नामक इस पेंड़ की यही खासियत इन्हें बाकी सभी पेड़ों की प्रजातियों से अलग करती है। जब भी इस पेंड़ के तने या टहनी को काटा जाता है तो इनमें से गहरे लाल रंग के तरल पदार्थ का रिसाव होने लगता है। इस पेड़ के तने या टहनियों को काटने पर ऐसा लगता है मानों जैसे किसी जानवर के अंग काट दिए हों। यहां के स्थानीय लोग इस पेंड़ से निकलने वाले पदार्थ को जादुई रंग भी कहते हैं।

★ लोगों के लिए आस्था का प्रतीक है ये पेड़!

इस पेंड़ को लेकर वहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि इस पेंड़ से निकलने वाले तरल पदार्थ में रक्त से संबंधित समस्याओं का इलाज करने की जादुई क्षमता होती है। यहां के लोगों की अगर माने तो यह पदार्थ अमूमन, दाद, आंखों की समस्या, मलेरिया, ब्लैकवॉटर फीवर, पेट की समस्याओं और माता के स्तन में दूध बढ़ाने में कारगर साबित होता है।


आपलोगों की जानकारी के लिए बता दें की जिस तरह अन्य पेड़ों को काटने पर सफेद और पीला गोंद निकलता है, इस पेंड़ से निकलने वाला पदार्थ भी ठीक उसी तरह का होता है। इस पेंड़ की लंबाई करीबन 12 से 18 मीटर तक होती है। 12 से 18 मीटर लंबाई वाले इस पेड़ पर गहरे भूरे रंग की छाल होती है। ब्लडवुड ट्री नामक इस पेंड़ को जब भी काटा जाता है तो उसमें से यह पदार्थ रिसने लगता है। ब्लडवुड ट्री (amazing tree's in the world) की इस खासियत को देखने के लिए दुनिया भर से बड़ी संख्या में यहां टूरिस्ट पहुंचते हैं।

★ पदार्थ इन-इन चीजों में आता है काम!

इस पेंड़ में पीले रंग का एक फूल उगता है। पीले रंग के फूल लिए ये ब्लडवुड ट्री अपने आप में खास हैं। इस पेड़ से निकलने वाला गहरे लाल रंग का तरल पदार्थ पारंपरिक रूप से डाई बनाने के काम आता है। वहीं कुछ क्षेत्रों में इस तरल पदार्थ को पशु की वसा के साथ मिलाकर चेहरे और शरीर के लिए बनने वाले कॉस्मेटिक बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है।


नोट: आपलोग बताइये की आज का ये लेख आपलोगों को कैसा लगा। लेख पसंद आया है तो इसे अधिक से अधिक शेयर करे। इस लेख से जुड़ा कोई भी प्रश्न आपके मन में है तो आप कमेंट कर पूछ सकते है।


Post a Comment

0 Comments