Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

Salt Facts ! नमक से जुड़े रोचक तथ्य | Salt Facts In Hindi

0
किसी ने क्या खूब कहा है की “नमक की तरह हो गई है जिंदगी लोग स्वादानुसार इस्तेमाल कर लेते है”। इस दुनिया में कुछ ही लोग शायद ऐसे होंगे जिसने नमक का स्वादानुसार इस्तेमाल ना किया हो।

नमक (Salt Facts In Hindi) हमारे भोजन का एक अहम हिस्सा बन गया है। आज के इस लेख में, मैं आपको नमक के बारे में बेहद रोचक तथ्य बताने जा रहा हूँ…


1. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि भारत नमक उत्पादन करने के मामले में विश्व में नंबर 3 पर है। भारत 70 प्रतिशत नमक समुंद्र के पानी से बनाता है। 28 प्रतिशत भूमिगत जल से और 2 प्रतिशत नमक झीलों के पानी और नमक की चट्टानों से बनता है।


2. क्या आप जानते है भारत में प्रत्येक वर्ष 24 मिलियन टन नमक का उत्पादन होता है और भारत को प्रत्येक साल 18 मिलियन टन नमक की आवश्यकता होती है। क्या आप जानते है साल 2020 तक भारत का लक्ष्य था 40 मिलियन टन नमक का उत्पादन करना।

3. आपको ये नही पता होगा कि भारत में जितने नमक का उत्पादन किया जाता है उसका सिर्फ 35 प्रतिशत ही खाने के लिए प्रयोग होता है।

4. पूरे भारत में सेंधा नमक का एकमात्र स्त्रोत हिमाचल प्रदेश में स्थित मंडी है।

5. आप ये नही जानते होंगे कि भारत की आजादी से पहले भारत में नमक की इतनी कमी थी कि इसे दूसरे देशो से आयात करना पड़ता था। लेकिन आज के समय में भारत लगभग दुनिया के 20 देशों में 5 मिलियन नमक निर्यात करता है।


6. क्या आप जानते है यदि सोडियम के कणों को क्लोरिन गैस के साथ मिला दिया जाए तो नमक बन जाएगा।
 
7. आप ये नही जानते है कि मनुष्य के शरीर की हर कोशिका में नमक होता है एक इंसान के शरीर में लगभग 250 gm नमक होता है।

8. यदि स्वादनुसार यानी उचित मात्रा में नमक (Salt About In Hindi) खाया जाए तो यह हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है।

9. क्या आपको पता है कि वैज्ञानिकों के अनुसार नमक कभी खत्म नही हो सकता। क्योंकि नमक समुंद्र के पानी से तैयार होता होता है और समुंद्र कभी खत्म नही होंगे।

10. आप ये नही जानते होंगे कि अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण न होने के कारण अंतरिक्ष यात्री अपने भोजन पर नमक या मिर्च नहीं छिड़क सकते।


11. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यदि भारत के समुंद्री तटों पर बेमौसम बारिश (unseasonal rain) अधिक हो जाए तो नमक के उत्पादन में भारी कमी आ जाएगी।

12. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि अमेरिका में सिर्फ 6 प्रतिशत नमक खाने के लिए प्रयोग होता है और 17 प्रतिशत नमक का प्रयोग सड़कों पर जमीं बर्फ को पिघलाने के लिए किया जाता है।

13. एक इंसान को एक दिन में सिर्फ 2300 मिलीग्राम नमक ही खाना चाहिए। लेकिन बाहरी खाने और बढ़ते चाइनीज फूड के कारण भारतीय बच्चे कुछ अधिक ही नमक खाने लगे है।

14. क्या आप जानते है की ज्यादा नमक (Salt Facts) खाने से ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है।

15. क्या आप जानते है कि दुनिया में सबसे पहले काला नमक भारत में ही बनाया गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि अगर नमक के पानी में हरड के बीज (Herd Seeds) घोल दिए जाए तो काला नमक बन जाता है।


16. आप ये नही जानते होंगे अधिक नमक खाने से इंसान की मौत भी हो सकती है। एक दावे के अनुसार अगर 100 किलोग्राम के वजन वाला व्यक्ति 100 gm नमक खा ले तो उसकी मौत हो सकती है।

17. क्या आप जानते है पुराने समय में रोमन साम्राज्य में सिपाहियों को पैसे की जगह नमक दिया जाता था और जापान के सिनेमाघरों में भी Movie (फ़िल्म) दिखाने से पहले नमक छिड़का जाता था।

18. पार्टी फंक्शन में या किसी समारोह में खाना खाने से पहले हम सलाद काटकर रख देते हैं, लेकिन खाना खाते समय सलाद फ्रेश नहीं लगता। इसके लिए आप सलाद परोसने से पहले उस सलाद पर नमक डाल दें। इससे सलाद भी फ्रेश रहेगा और इसका टेस्ट भी बढ़ जाएगा।

19. जब हम कहीं से मेहनत यानी फिजिकल वर्क कर के आते है तो कपड़ों पर पसीने के दाग रह जाते हैं, तो उस दाग को हटाने के लिए एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक डालकर पसीने के दाग पर लगाकर किसी ब्रश या हाथ से रगड़ें, उस जगह से दाग अपने आप ही खत्म हो जाएंगे।


20. भारत जिन देशों को नमक (salt Information) निर्यात करता है वो इस तरह है: जापान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया, मलेशिया, संयुक्‍त अरब अमीरात, वियतनाम और कतर आदि।


Note: आपलोग बताइये की आज का ये लेख Salt Facts ! नमक से जुड़े रोचक तथ्य आपलोगों को कैसा लगा. आज का ये लेख अगर आपलोगों को पसंद आया है तो आप इसे अपने दोस्तों और परिजनों के पास अधिक से अधिक शेयर करें। धन्यवाद।


Post a Comment

0 Comments