Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

रोनाल्डो से जुड़े 21 ऱोचक तथ्य | Cristiano Ronaldo About In Hindi

0
Amazing facts about cristiano ronaldo in hindi - हेलो दोस्तों आज मैं आपके लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो से जुड़े रोचक तथ्य लेकर आया हूँ, क्रिस्टियानो रोनाल्डो जो कि पुर्तगाल के एक महान फुटबॉलर हैं जिन्होंने बहुत कम उम्र में अपने हुनर को दिखाते हुए दुनिया के महान फुटबॉलरों में अपने आपको स्थापित किया हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Facts about cristiano ronaldo in hindi) के पिता एक माली हैं और वह एक छोटे से शहर से ताल्लुकात रखते हैं लेकिन किसी को क्या पता था कि एक छोटे से शहर से ताल्लुक रखने वाला यह खिलाड़ी एक दिन करोड़ों दिलों की धड़कनों पर राज करेगा।


गौर किया जाये तो करोड़ों फुटबॉल प्रशंसक उनके दिवाने हैं। आज हम क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बारे में कुछ रोचक तथ्य लेकर आया हूँ, उम्मीद करता हूँ कि ये लेख आपलोगों को पसंद आये... Amazing facts about cristiano ronaldo in hindi


Amazing facts about cristiano ronaldo in hindi । रोनाल्डो से जुड़े 21 रोचक तथ्य

1. आपलोगों की जानकारी के लिए बता दूं कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो का पूरा नाम ‘Cristiano Ronaldo dos Santos Aveiro’ हैं। उनका यह नाम अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट रोनाल्डो रीगन के नाम पर रखा गया हैं।

2. क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जन्म 5 फरवरी 1985 को पुर्तगाल में हुआ था। आपलोगों के मन में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की फिटनेस और शारीरिक बनावट को देखकर एक एक सवाल जरूर आता होगा कि उनकी आयु अभी 20 से 21 साल ही होगी, लेकिन ऐसा नही है।

3. क्रिस्टियानोरोनाल्डो के पिता का नाम “जोस डिनिस एवियरो” था और वह एक सरकारी माली थे।


4. रोनाल्डो के पिता 'जोस डिनिस एवियरो' की मृत्यु 52 वर्ष की आयु में शराब (Wine) के अधिक सेवन करने की वजह से हुई थी, शायद यही कारण है कि रोनाल्डो शराब (Wine) का सेवन नहीं करते हैं।

5. आपलोगों की जानकारी के लिए बता दूं रोनाल्डो के Family background (पारिवारिक पृष्ठभूमि) का आपलोग इससे ही अंदाजा लगा सकते हैं कि रोनाल्डो के पिता (जोस डिनिस एवियरो) की मौत के पश्चात उनकी मां दूसरों के यहां कुक और क्लीनर का काम करके अपने पूरे परिवार का भरण-पोषण करती थी।

6. बचपन से ही रोनाल्डो को फुटबॉल से बहुत प्यार था। महज 11 साल की आयु में School (विद्यालय) से वापस आने के बाद वह अक्सर अपनी मां से झूठ बोलकर फुटबॉल खेलने निकल जाते थे।

7. क्या आपलोग जानते है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने कैरियर का पहला मैच पुर्तगाल के स्पोर्टिंग लिस्बन क्लब के लिए महज 17 वर्ष की आयु में खेला था।

8. यह फुटबॉल मैच स्पोर्टिंग और यूनाइटेड के बीच खेला गया था। इस मैच के दौरान रोनाल्डो के हुनर को पहचानते हुये यूनाइटेड में उन्हें सम्मिलित कर लिया गया था।


9. क्लब द्वारा रोनाल्डो की प्रतिभा को देखते हे 17 मिलियन डॉलर की रकम चुका कर हासिल किया था।

10. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जर्सी नम्बर 7 हैं। शायद यही कारण है कि लाखों लोग इस नम्बर को लकी मानते हैं।

11. पूर्व चैंपियन्स से लेकर मौजूदा चैम्पियन भी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर मानते हैं।

12. आपको क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बारे में एक और मजेदार तथ्य बताता हूँ कि उनका वजन कम होने की वजह से वह बहुत तेज दौड़ते थे जो कि उनके खेल के लिए अच्छा नहीं था जिस कारण उन्होंने जिम करके अपना वजन बढ़ाना पड़ा था।

13. क्या आपको पता है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फ्री कीक की रफ्त़ार करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटा हैं।


14. क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

15. क्या आपलोग जानते है कि फुटबॉल का यह महान खिलाड़ी (Ronaldo Facts In Hindi) थोड़ा गुस्सेल भी हैं, इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता हैं कि महज 14 साल की उम्र में उन्होंने अपनी एक टीचर पर कुर्सी फेंक कर मारी थी, जिस कारण उन्हें School (विद्यालय) से निकाल दिया गया था।

16. आपलोग क्रिस्टियानो रोनाल्डो को दानवीर भी कह सकते हैं। क्योंकि उन्होंने एक 9 साल के बच्चे के कैंसर का इलाज करवाया था और अक्सर वह रक्तदान (Blood Donation) आदि सामाजिक कार्य भी करते रहते हैं।

17. यह तथ्य सुनकर आपलोगों को हैरानी होगी कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो जब जंप लगाते हैं तो उस समय वह चीते से भी पांच गुना अधिक शक्ति लगाते हैं।

18. क्रिस्टियानो रोनाल्डो को फुटबॉल से कितना प्यार है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि मात्र 15 साल की आयु में उनकी एक बार Heart Surgery (दिल की सर्जरी) हो चुकी हैं लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने फुटबॉल जैसे खेल को ही अपना कैरियर बनाया।

19. क्या आपलोग जानते है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब तक करीब 650 से भी अधिक गोल कर चुके हैं।


20. क्या आपलोग जानते है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो की वार्षिक कमाई करीब 2.1 Crores EURO हैं।

21. रोनाल्डो को अब तक के मिले अवार्ड्स:-

● FIFAPro World Player of the Year.

● UEFA Best Player in Europe Award.

● World Soccer Player of the Year.

● GSA Best Player of the year.

● Bravo Award.

● CNID Best Portuguese Athlete Abroad.

European Golden Shoe.

● IFFHS World's Best Top Goal Scorer.

● IFFHS World's Best Top Division Scorer

आदि कई अवार्ड मिल चुके हैं ।


निष्कर्ष (Conclusion): हम उम्मीद करते है कि आज का ये लेख क्रिस्टियानो रोनाल्डो से जुड़े रोचक तथ्य आपलोगों को पसंद आया होगा। अगर आज का ये लेख आपलोगों को पसंद आया है, तो आप हमें कमेंट सेक्शन में कमेंट कर बता सकते है।

ये लेख आपलोगों को अगर पसंद आया है, तो आप इसे अपने दोस्तों और परिजनों के पास शेयर करे, ताकि मैं, आपलोगों और ऐसे रोचक तथ्य या जानकारी देता रहूं। धन्यवाद


Post a Comment

0 Comments