Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

Snake Island | सांपों का द्वीप | एक ऐसा आइलैंड, जहां इंसानों का नहीं सांपों का चलता है राज

0
हेलो दोस्तों आपलोगों ने आइलैंड का नाम तो सुना ही होगा, वैसे तो आइलैंड या द्वीप पर (Island) लोग सैर-सपाटे और मनोरंजन के लिए जाते हैं।

लेकिन क्या आप ये जानते है कि ऐसा कौन सा आइलैंड है जिसे Snake Island या सांपों का द्वीप कहा जाता है। शायद आप इसके बारे में नही जानते होंगे, तो चलिए आज के इस लेख में हम बाते करते है सापों के द्वीप के बारे में

सांपों का यह द्वीप जिसे स्नेक आइलैंड कहते है यह आइलैंड ब्राजील में स्थित है।


इस आइलैंड या द्वीप के बारे में बताया जाता है कि इस आइलैंड पर दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले सांपों की प्रजातियां पाई जाती है।

जानकारों के मुताबिक इस द्वीप पर करीब 4000 से भी अधिक सांपों की प्रजातियां पाई जाती है। उन्हीं जानकारों का कहना है कि इस आइलैंड पर वाइपर जैसे खतरनाक सांप भी पाए जाते हैं।

ब्राजील (Brazil) में स्थित ये स्नेक आइलैंड तो काफी खूबसूरत है लेकिन खूबसूरती के साथ-साथ ये बेहद खतरनाक भी है। इस आइलैंड का वास्तविक नाम 'इलाहा दा क्यूइमादा' है।


मगर इस द्वीप या आइलैंड पर इंसानों का नहीं बल्कि सांपों का बसेरा है। दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले सांप (Poisonous Snakes) इसी जगह पाए जाते हैं। इसलिए इस आइलैंड पर जो एक बार गया उसका वापस लौटकर जिंदा आना आसान नहीं है।

इस आइलैंड के जानकारों और रिसर्चरों के मुताबिक इस स्नेक आइलैंड या सांपों के द्वीप में वाइपर प्रजाति जैसे खतरनाक सांप भी मिलते हैं। इस प्रजाति के सापों के पास उड़ने की भी क्षमता होती है। वाइपर प्रजाति के सापों के बारे में कहा जाता हैं कि इन सांपों का जहर इतना खतरनाक होता है कि ये इंसान का मांस तक गला देता है।

इस स्नेक आइलैंड पर अलग-अलग प्रजाति के करीब 4000 से भी अधिक सांप हैं। इस आइलैंड पर आम लोगों जाने पर ब्राजीलियन नेवी ने प्रतिबंधित कर रखा है। इस द्वीप पर केवल सांप से जुड़े विशेषज्ञों को शोध के लिए जाने की अनुमति है। हालांकि वो विशेषज्ञ भी आइलैंड के अधिक अंदर तक नहीं जाते हैं, वो लोग भी सिर्फ तटीय इलाके में ही शोध करके वापस लौट आते हैं।


इस आइलैंड के बारे में ये भी बताया जाता है कि यहां पर पाए जाने वाले कई सांप बेहद दुर्लभ है। इसलिए इन सांपों का अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपए में हैं। इसलिए इन दुर्लभ सांपों को पकड़ने के लिए कई तस्कर गैरकानूनी तरीके से अपनी जान जोखिम में डालकर इस आइलैंड पर चोरी-छुपे आते हैं और वो यहां अवैध रूप से सांपों को पकड़ते हैं और उन्हें बेच देते हैं।

इस स्नेक आइलैंड पर मिलने वाले गोल्डेन लांसहेड वाइपर सांप की कीमत करीब 18 लाख रुपए है। इसके अलावा इस द्वीप पर कई सांप ऐसे हैं जिनके जहर या विष का प्रयोग कीमती दवाइयां बनाने में उपयोग की जाती हैं।

Post a Comment

0 Comments