Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

समुंद्र की दुनिया | कांच की तरह पारदर्शी दिखने वाले 5 समुंद्री जीवों के बारे में

0
हमारी ये दुनिया और इसके आसपास की जगहें एक से बढ़कर एक अजूबों से भरी पड़ी है। भूमि तो अजूबों से भरा पड़ा है लेकिन इसके अलावा खासकर समुंद्र के अंदर की दुनिया आज भी हमारे लिए काफी रहस्यमयी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि समुंद्र के अंदर पाए जाने वाले बहुत से जीवों के बारे में हमें खास जानकारी नहीं है और जितनी जानकारी हमारे पास है भी वो काफी चौंकाने वाली हैं।


उदाहरण के तौर पर आपको समझाते है कि एक ऐसा समुंद्री जीव है, जो बिना ऑक्सीजन के जीवित रह पाता है, लेकिन ये तथ्य विज्ञान के मूल नियम के खिलाफ लगता है। लेकिन आज के इस लेख में, मैं आपको 5 ऐसे समुद्री जीवों के बारे में बताने जा रहा हूँ, जो जल में खुद को पारदर्शी बना लेते हैं, ताकि वो खुद का शिकार होने से बचा सकें। तो चलिए शुरू करते है आज के इस लेख को और जानते है उन जीवों के बारे में....

1. ग्लास ऑक्टोपस (Glass Octopus)

यह एक ऐसा समुंद्री जीव है, इस जीव का पूरा शरीर पारदर्शी होता है। ग्लास ऑक्टोपस की लंबाई 18 इंच के करीब होती है। ग्लास ऑक्टोपस जीव की लंबाई इतना होने के बाद भी इस जीव के केवल पाचन तंत्र और आंखें ही दिखाई देती हैं।


शिकारी हमले से बचने के लिए ये ग्लास ऑक्टोपस अपनी आंखों को काफी लंबा बना लेते है, ताकि रोशनी उससे परावर्तित हो जाए और ऐसा करने से वो बच जाता है।

2. सी वॉलनट (Sea Walnut) or मेनीमोपिसिस (Mnemiopsis)

सी वॉलनट नामक ये जीव भी समुंद्र में पाया जाता है। समुंद्र में पाए जाने वाली इस जीव के प्रजाति पारदर्शी होती है। ये ऐसा जीव है की ना तो आंख होता है और ना ही मस्तिष्क। ये समुंद्र के अंदर काफी धीरे-धीरे चलता या तैरता है। सी वॉलनट की गति इतनी कम होती है कि कई बार इसके मृत होने का भ्रम हो सकता है। कंघी की तरह शरीर का होने के कारण इस जीव को Comb jelly भी कहते हैं।

3. समुंद्री साल्प (Sea Salp)

ये जीव लंबे और पारदर्शी होते हैं। समुंद्री साल्प पानी में हमेशा तैरता रहता है और ये जीव तैरते हुए खाता भी रहता हैं। समुंद्र में तैरते हुए इस जीव के आसपास जो पानी निकलता है, ये उसमें मौजूद वनस्पतियों को खाता हैं।


ये जीव बेहद ही अनोखा जीव है, क्योंकि इस जीव में न केवल जंतुओं, बल्कि पौधों जैसे भी गुण होते हैं, क्योंकि समुंद्री साल्प में गलफड़ा और दिल दोनों पाए जाते हैं।

4. क्रोकोडाइल आइसफिश (Crocodile Icefish) or चन्नीचथिदे (Channichthyidae)

ये जीव समुंद्री जीवों की अलग ही श्रेणी में आता है। ये जीव जरूरत के अनुसार खुद को पारदर्शी बना लेता है। क्रोकोडाइल आइसफिश घात लगाकर शिकार करते हैं। ये जीव खाते बहुत अधिक हैं। क्रोकोडाइल आइसफिश में सबसे खास बात ये है कि ये लंबे समय तक बिना भोजन के भी जिंदा रह सकता है।


क्रोकोडाइल आइसफिश जीव की एक विशेषता ये भी है कि इस जीव का खून सफेद होता है, क्योंकि इस जीव में हीमोग्लोबिन नहीं पाया जाता है।

5. ग्लास मेंढ़क (Glass Frog)

पारदर्शी शरीर की तरह दिखने वाले इस मेंढ़क की पीठ चमकीले हरे रंग की होती है। हालांकि, ये मेंढ़क समुंद्री जीव की श्रेणी में नहीं आता है। ग्लास मेंढ़क की ये प्रजाति मध्य और दक्षिण अमेरिका के जंगलों में पाई जाती है।


आपलोग बताइये की आज का ये लेख आपलोगों को कैसा लगा। आज का ये लेख अगर आपलोगों को पसंद आया होगा तो आप इसे अधिक से अधिक शेयर करें और ऐसी ही और रोचक जानकारी के लिए आप हमारी इस वेबसाइट Anokhagyan.in को विजिट कर लें।

Post a Comment

0 Comments