Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

भारत की 10 सबसे भूतिया जगह, भाग-2 | 10 Most Haunted Places In India

0
हेलो दोस्तों आज के इस लेख में हमलोग बाते करने वाले है भारत के 10 ऐसे भूतिया जगहों के बारे में, भाग-2 जहां जाने के लिए इंसान को हजार बार सोचना पड़ेगा।

भारत में ऐसी कई जगह है जो अपने स्थान के लिए किसी न किसी खास वजह से प्रसिद्ध है लेकिन उन जगहों में कुछ जगहें ऐसी भी है जो डरावनी (Horror) हैं।

1. जी.पी ब्लॉक (मेरठ, उत्तरप्रदेश)

जी.पी ब्लॉक यह एक बिल्डिंग है जो उत्तरप्रदेश के मेरठ में है। मेरठ का यह बिल्डिंग भी भारत के 10 सबसे डरावने जगहों में से एक है। यहां के लोगों का कहना है कि इस बिल्डिंग में किसी लाल साड़ी पहने एक महिला को कभी बिल्डिंग के ऊपर तो कभी इसके बाहर देखा जाता है।


इस बिल्डिंग में हो रही इन अजीबो-गरीब हरकतों को देख लोगों ने भी वहां जाना बंद कर दिया।

2. गोलकुंडा किला (हैदराबाद, तेलंगाना)

गोलकुंडा किला यह किलक तेलंगाना के हैदराबाद में है। गोलकुंडा किले को 13 वीं शताब्दी में बनाया गया था। यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि इस किले में रानी तारामती की आत्मा भटकती है। ये भी बताया जाता है कि रानी तारामती की मृत्यु के बाद उसके मृत शरीर को उसके पति के साथ इसी किले में दफनाया गया था। यहां के लोगों का ये भी कहना है कि इस किले में रात को रानी तारामती के चलने और नाचने की आवाज़ें आती रहती है।

3. चर्च ऑफ थ्री किंग्स (गोवा)

चर्च ऑफ थ्री किंग्स यह चर्च गोवा में स्थित है। भारत के सबसे भूतिया जगहों में इस चर्च को भी शामिल किया गया है।

चर्च यह नाम सुनकर हमलोगों के मन में एक ऐसे जगह का दृश्य सामने आता है जहां ईश्ववर रहता है और एक इंसान अपने कल्याण के लिए वहां प्रार्थना करता है। लेकिन गोवा का ये चर्च इन बातों से थोड़ा अलग है। लोगों का कहना है कि इस चर्च में उन्होंने कुछ अदृश्य शक्तियों को महसूस किया है।


उनलोगों का कहना है कि यहां पर उन्हें ऐसा लगता है जैसे उन्हें किसी ने छुआ है, लेकिन ये अदृश्य शक्तियां कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती है।

ये अदृश्य शक्तियां किसकी है उसके बारे में कहा जाता है कि ये तीन पुर्तगाली राजाओं की आत्मा है, जो यहां पर अकेले शासन करना चाहते थे लेकिन लालच के कारण उन सब ने आपस में एक दूसरे को मार बैठा।

4. कुलधरा गांव (जैसलमेर, राजस्थान)

कुलधरा गांव यह गांव राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित हैं। यह कुलधरा गांव लगभग 170 सालों से वीरान है। राजस्थान के इस गांव के बारे में कहा जाता है कि इस गाँव में पालीवाल ब्राह्मणों का निवास था।


बताया जाता है कि इस कुलधरा गाँव के हजारों लोगों ने एक रात अपने इस गांव के एक अय्याश दीवान सालम सिंह से एक लड़की को बचाने के लिए इस गांव को खाली कर चले गए थे और जाने से पहले इस गांव को इस तरह से शाप दे गए कि अब कोई भी इस गांव।में बसने में सक्षम नहीं होगा।

5. जमाली-कमाली मस्जिद (दिल्ली)

जमाली-कमाली मस्जिद, यह मस्जिद भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है। इस जमाली-कमली मस्जिद को भी भारत के सबसे डरावने जगहों में से एक जाना जाता है। फिलहाल ये मस्जिद सुनसान पड़ी है।

इस मस्जिद के बारे में ऐसा कहा जाता है कि, दो सूफी संतों जमली और कमली को इस मस्जिद में दफनाया गया था। बताया जाता है कि जिसके बाद से वो दोनों इस मस्जिद की दीवारों में एक जिन्न बन गया।


लोगों का कहना है कि कई बार यहां अप्रत्याशित घटनाओं का भी एहसास हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जमली-कमली नामक इस मस्जिद की सीमा कुतुब मीनार से जुड़ी हुई है।


आपलोग बताइये की भारत की 10 भूतिया जगहों के बारे में पढ़कर आपलोगों को कैसा लगा तथा अगर ये भाग आपलोगों को अच्छा लगा है तो हमें कमेंट सेक्शन में कमेंट करें तथा ऐसे ही और रोचक तथ्य जानने के लिए विजिट करे Anokhagyan.in को.

Post a Comment

0 Comments