Fresh Article

Type Here to Get Search Results !

दुनिया की 20 अजीबोंगरीब रोचक तथ्य | भाग-1 | 20 Odd Interesting Facts Of The World Part 1

0
हमारी ये दुनिया अजीबों गरीब रहस्यों और जानकारियों से भरी पड़ी है। इस दुनिया में ऐसे-ऐसे रहस्य है जिनपर यकीन करना बेहद ही मुश्किल है। आज के इस लेख में हम आपके साथ दुनिया के कुछ ऐसे ही Interesting Facts व रोचक तथ्यों का संग्रह साझा कर रहे हैं।

1. बोया पक्षी, फिलिपिन्स (Philippines) में पाया जाने वाला बोया पक्षी (Sown bird) रौशनी यानि प्रकाश में रहने का इतना शौकीन होता है कि ये अपने घोंसले के चारो तरफ जुगनु भरकर लटका देता है।

2. वेटिकन सिटी (Vatican City) दुनिया का सबसे छोटा देश है। इस देश का क्षेत्रफल 0.2 वर्ग मील है। तथा वेटिकन सिटी की आबादी लगभग 770 है। इस देश में जितने भी लोग रह रहे है उनमें से कोई भी इस देश का परमानेंट नागरिक नही है।

3. क्या आप जानते है कि चांद की सतह पर नील आर्मस्ट्राँग ने सबसे पहले अपना बाँया पैर रखा था और उस समय नील आर्मस्ट्राँग जी के दिल की धड़कन 156 बार प्रति मिनट थी।

4. पृथ्वी के गुरूत्वाकर्षण (Gravity) के कारण पर्वतों का 15,000 मीटर से ऊँचा होना संभव नही है।

5. क्या आप जानते है कि रोम दुनिया का वो शहर है जिसकी आबादी ने सबसे पहले 10 लाख का आँकड़ा पार किया था।


6. क्या आप जानते है क्रिकेट के इतिहास में एक बार ऐसा हुआ कि साल 1992 के क्रिकेट विश्वकप में इंग्लैंड को हराते हुए जिम्बाब्वे ने बड़ा उल्टफेर किया था। जिम्बाब्वे ने उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 134 रन बनाए और जीत के लिए इंग्लैंड का काम आसान कर दिया लेकिन उस दिन ऐसा हुआ नही, जिम्बाब्वे ने इंग्लैंड की टीम को 125 रन पर ही ढेर कर दिया।
 

7. टाइटैनिक जहाज के बारे में तो आपलोग जानते ही है, अगर 269 मीटर की ऊँचाई वाले टाइटैनिक को अगर सीधा खड़ा कर दिया जाए तो यह टाइटैनिक अपने समय की प्रत्येक इमारतों से ऊँचा होता।

8. क्या आप जानते है कि टाइटैनिक जहाज की चिमनिया इतनी बड़ी थी कि इन चिमनियों में से दो ट्रेने गुजर सकती थीं।

9. माचिस का प्रयोग तो हर व्यक्ति के घर में होता होगा लेकिन क्या आप जानते है कि सिगरेट लाइटर की खोज माचिस से पहले हुई थी।

10. जिस तरह हमारे हाँथ के उंगलियों की छाप अलग-अलग होती है ठीक उसी तरह हमारे जीभ के निशान भी भिन्न होते है।


11. क्या आपको पता है सपने में आने वाले हर एक चेहरे को हमने एक बार जरूर देखा होता है।

12. औसतन प्रत्येक दिन 12 नवजात शिशु यानि नए जन्में बच्चे किसी ओर मां-बाप को दे दिए जाते हैं।

13. आईसलैंड एक ऐसा देश है जहां पालतू कुत्ता रखना क़ानून के विरूद्ध है।

14. बाएं हाथ वाले लोगों की अपेक्षा दाएं हाथ वाले लोग 9 साल अधिक जीते हैं।


15. शहद अकेला एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो कि हजारों वर्षों तक खराब नही होता। कुछ पुरातत्वविदों द्वारा जब Egypt यानि मिस्र के पिरामिडों में फैरो बादशाह की क्रब खोजा गया तब उसके कब्र से कुछ शहद मिले। जब उन रिसर्चरों द्वारा उस शहद को चखा गया तब भी वह उतना ही स्वादिष्ट था। बस उस शहद को थोड़ा गरम करने की जरूरत थी।


16. क्या आप जानते हैं कि एक औसतन लैड की Pencil (कागजी) से अगर एक लाइन खींची जाए तो वह लाइन 35 किलोमीटर लंबी होगी और उससे 50,000 अंग्रेजी शब्द लिखें जा सकते है।

17. क्या आपको पता है कि एक समुद्री केकड़े (Sea crab) का दिल उसके सिर में होता है।

18. क्या आपने जानते है Apple company के जो फाउंडर स्‍टीव जॉब्‍स है, उनके कार पर कभी भी नंबर प्‍लेट नहीं लगी।

19. ऑस्ट्रेलिया एक ऐसा देश है जहां हर साल लोग साँपों के काटने से ज्यादा मधुमक्खियों द्वारा काटे जाने से मारे जाते है।

20. क्या आपको पता है कुछ कीड़े ऐसे भी होते है जो भोजन ना मिलने पर खुद को ही खा जाते हैं।


इस दुनिया से जुड़ी 20 अजीबोगरीब रोचक तथ्य आपको कैसे लगें। और अधिक जानकारी के लिए दुनिया की 20 अजीबोंगरीब रोचक तथ्य भाग-2 पढ़ें। इस अजीबोगरीब रोचक तथ्यों का 5 भाग है, तो भाग आपलोग इस सफर को जारी रखें।

Post a Comment

0 Comments